जिंदगी के रंग -207

प्रश्न  बङा कठिन है।

 दार्शनिक भी है, तात्त्विक भी है।

पुराना  है,  शाश्वत-सनातन भी  है।

तन अौर आत्मा या कहो रुह और जिस्म !!

इनका  रिश्ता है  उम्रभर का।

खोज रहें हैं  पायें कैसे?

 दोनों को एक दूसरे से मिलायें कैसे?

कहतें हैं दोनों  साथ  हैं।

फिर भी खोज रहें हैं – मैं शरीर हूँ या आत्मा? 

चिंतन-मनन से गांठें खोलने की कोशिश में,

 अौर उलझने बढ़ जातीं हैं।

मिले उत्तर अौर राहें, तब बताना।

 पूरे जीवन साथ-साथ हैं,

पर क्यों मुश्किल है ढूंढ़ पाना ?

 

 

खबरें

सब कहते हैं –  प्रकृति  निष्ठुर हो गई है।

पर क़ुदरत से बेरुखी किया हम सब नें ।

कभी सोंचा नहीं यह  क्या कहती है?

 क्यों कहती हैं?

कटते पेङ, मरती नदियाँ आवाज़ें देतीं रहीं। 

जहर बना जल, सागर, गगन। 

हवाएँ कहती रहीं

 अनुकूल बनो या नष्ट हो जाअो…….

अब, पता नही खफ़ा है ? 

 दिल्लगी कर रही है?

या अपने  नियम, कानून, सिद्धांतों पर चल रही है यह ?

खबरें पढ़ कर विचार आता है –

आज हम पढ़तें हैं हङप्पा अौर मोहनजोदाङो,

हजारों साल बाद क्या कोई हमें पढ़ेगा?

 

Stay happy, healthy and safe – 65

The adventure of life is to learn.

The purpose of life is to grow.

The nature of life is to change.

The challenge of life is to overcome.

The essence of life is to care.

The opportunity of life is to serve.

The secret of life is to dare.

The spice of life is to befriend.

The beauty of life is to give.

 

 

William Arthur Ward

 

कोविड-19

बात  बड़ी महत्वपूर्ण है। दुनिया है तो बीमारियां होंगी ही और वायरस भी होंगे । पहले भी चीन से  कुछ इंफेक्शन फैले हैं – 2002 में सार्स,  h7 n9 आदि।  पर   कोरोना या कोविड-19 सबसे भयंकर है।  यदि चमगादड़ों की समस्या इतनी गंभीर थी कि 2005 से उस पर शोध  चल रहे थे। इसके लिए बैटवुमैन जैसे शब्द चर्चे में थे। तब क्या समय रहते चेतावनी और रोकथाम या अन्य देशों से मदद लेने का प्रयास नहीं किया जाना चाहिए था? शायद लाखों लोगों की जानें बच जातीं।

China’s bat woman  warns coronavirus is just the tip of the iceberg

Shi Zhengli, a virologist renowned for her work on coronavirus in bats, emphasized on the need for studying viruses among wild animals in advance to prevent another pandemic. BLOOMBERG NEWS25 May, 2020 9:44 pm IST

जिंदगी के रंग -206

कलम थामे

     लिखती उंगलियाँ आगे बढ़ती जातीं हैं।

           तब  एक जीवंत रचना उभरती हैं।

                ये उंगलियाँ संदेश हैं –

                        जिंदगी आगे बढ़ते जाने का नाम है।

                                 आधे पर रुक कर,

पंक्तियोँ…लाइनों को अधूरा छोङ कर,

       लिखे अक्षरों को आँसूअों से धुँधला कर,

                 सृजनशीलता…रचनात्मकता का अस्तित्व संभव नहीं।

                         यही पंक्तियाँ… कहानियाँ… कविताएँ,

                                   पन्नों पर उतर,

                                             आगे बढ़नें  की राहें  बन जातीं हैं। 

 

Stay Happy, Healthy and Safe – 64

Just as a mirror reflects a mans face,

his personality is reflected in his choice of friends.

One must always be careful

in forming friendships and acquaintances,

for one’s friends,

are in a way,

an extension of one’s inner inclinations and tendencies!

 

-Chanakya

Chanakya  was an ancient Indian teacher, philosopher, economist, jurist and royal advisor. He is traditionally identified as Kauṭilya or Vishnugupta, who authored the ancient Indian political treatise, the Arthashastra, a text dated to roughly between the 3rd century BCE and the 3rd century CE. As such, he is considered the pioneer of the field of political science and economics in India, and his work is thought of as an important precursor to classical economics. His works were lost near the end of the Gupta Empire and not rediscovered until the early twentieth century. ….Wikipedia

 

शैडो पैंडमिक

The shadow pandemic: महिलाओं, बच्चों और लड़कियों के खिलाफ हिंसा, Violence against women and girls.

Rate this:

 कोरोना महामारी में अनेकों  देशों के  लोग लॉकडाउन में घरों में बंद हैं। ऐसे में एक और घातक खतरा तेज़ी से बढ़ रहा है। इस दौरान लड़कियों  अौर महिलाओं के खिलाफ घरेलू  हिंसा बढ़ गये हैं। जिससे दुनिया भर में  घरेलू हिंसा हेल्पलाइन और शेल्टरों में मदद के लिए कॉल बढ़ गए हैं।

भारत में राष्ट्रीय महिला आयोग  ने  भी घर पर दुर्व्यवहार का रिपोर्ट करने वाली महिलाओं और बच्चों की संख्या बढ़ने की  रिपोर्ट की है। हम सभी यह अच्छी तरह से जानते हैं कि  दुर्व्यवहार की वास्तविक  संख्या, रिपोर्ट  किये  संख्या से बहुत अधिक होगी। हमारे देश भारत में, हमारी  एक बड़ी  आबादी कोरोना के वजह से आजीविका से वंचित हो गई है।  ऐसे  में  महिलाओं अौर बच्चों के साथ  हिंसा वृद्धि  दुःखद है।  यह समझने की जरुरत है कि इन सब का सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक  परिणाम कितना भयंकर होगा। 

 

 

दर-ओ-दीवार

दूरियाँ- नज़दीकियाँ तो दिलों के बीच की बातें हैं।

 दीवारों पर इल्ज़ाम क्यों? 

जो खुद चल नहीं सकतीं वे दूसरों की दूरियाँ क्या बढ़ाएँगीं?

अक्सर  दीवारें रोक लेतीं हैं ग़म अौर राज़ सारे अपने तक,

अौर समेटे रहतीं हैं इन्हें  दिलों में अपने।

किलों, महलों, हवेलियों, मकानों, घरों से पूछो……

इनके दिलों में छुपे  हैं कितने राज़, कितनी कहानियाँ।

अगर बोल सकतीं दर-ओ-दीवारें…….

बतातीं दीवार-ए-ज़ुबान से,  सीलन नहीं आँसू हैं ये उसके।

वह तो गनिमत है कि….. 

दीवारों के सिर्फ कान होते हैं ज़ुबान नहीं।

Stay happy, healthy and safe – 63

Once you start working on something,

don’t be afraid of failure and don’t abandon it.

People who work sincerely are the happiest.

 

~ Chanakya

Chanakya  was an ancient Indian teacher, philosopher, economist, jurist and royal advisor. He is traditionally identified as Kauṭilya or Vishnugupta, who authored the ancient Indian political treatise, the Arthashastra, a text dated to roughly between the 3rd century BCE and the 3rd century CE. As such, he is considered the pioneer of the field of political science and economics in India, and his work is thought of as an important precursor to classical economics. His works were lost near the end of the Gupta Empire and not rediscovered until the early twentieth century. ….Wikipedia

वफ़ा

मैं नादान था जो वफ़ा को
तलाश करता रहा “ग़ालिब” 
यह न सोचा के एक दिन अपनी साँस भी
बेवफा हो जाएगी.

 

MIRZA GHALIB