पुणे साहित्य, संस्कृति एवं कला निर्देशिका

पुणे के प्रमुख और उभरते लेखकों, कवियों, कलाकारों, साहित्यिक संस्थाओं, पुस्तकालयों, बुक शॉप्स और विश्वविद्यालयों की संपूर्ण निर्देशिका। डॉ. रेखा रानी सहाय की इस साहित्यिक पहल से जुड़ें और अपना नाम या संस्था निःशुल्क सूचीबद्ध करवाएँ।

Rate this:

THE REKHA SAHAY CORNER • A Literary & Cultural Initiative

पुणे साहित्य, संस्कृति एवं कला निर्देशिका

Pune Knowledge & Literary Directory

पुणे के लेखकों, कवियों, प्रकाशकों, कलाकारों और साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्थाओं का एक साझा मंच।

संकल्पना एवं संपादन: डॉ. रेखा रानी सहाय (लेखिका | मनोवैज्ञानिक काउन्सेलर | पूर्व प्राध्यापक)

All Information in One Place

Literature, Culture & Art

  • Bookstores
  • Colleges & Universities
  • Music & Cultural Platforms
  • Publishing Houses
  • Emerging Writers, Poets & Artists
  • Literary & Cultural Organizations
  • Libraries
  • Research Institutions

अपना नाम, पुस्तक, कला या संस्था जुड़वाएँ (सामान्य सूचीकरण निःशुल्क):

यदि आप लेखक, कवि, कलाकार (संगीत, चित्रकला, रंगमंच, नृत्य), प्रकाशक या किसी साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था से जुड़े हैं और अपना नाम इस निर्देशिका में शामिल करवाना चाहते हैं, तो कृपया अपना विवरण हमें भेजें — हम उसे इस मंच पर जोड़ देंगे।

भेजने का विवरण: पूरा नाम, श्रेणी (लेखक / कवि / कलाकार / संस्था), प्रकाशित पुस्तक (ISBN सहित) या कला विधा, संक्षिप्त परिचय व संपर्क।

ईमेल करें: rekharanisahay@gmail.com

पुणे जिले में साहित्य की विभिन्न विधाओं—कथा, कविता, शोध, अनुवाद, बाल साहित्य और कला—को समृद्ध करने वाले साहित्यकारों और सांस्कृतिक केंद्रों की एक गौरवशाली परंपरा रही है। इस निर्देशिका को मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में व्यवस्थित किया गया है:

1. साहित्यिक संस्थाएँ, लेखक मंच, प्रमुख साहित्यकार और साहित्यिक आयोजन

2. प्रकाशक, पुस्तकालय, पुस्तक विक्रेता और पत्र-पत्रिकाएँ

3. कला, संगीत, रंगमंच, नृत्य, फिल्म और सांस्कृतिक केंद्र

4. विश्वविद्यालय, शोध संस्थान, पुरस्कार एवं लेखन के अवसर

5. विशेष खंड: उभरते लेखक, कवि एवं कलाकार (नवोदित रचनाकारों का मंच)

1. पुणे ज़िले के प्रमुख लेखक (क्लासिक दौर से समकालीन तक)

दौर लेखक का नाम भाषा प्रमुख कृतियाँ / योगदान
क्लासिक और संत दौर संत तुकाराम (देहू, पुणे) मराठी तुकाराम गाथा (अभंग साहित्य)
संत ज्ञानेश्वर (आलंदी, पुणे) मराठी ज्ञानेश्वरी, अमृतानुभव
महात्मा ज्योतिराव फुले मराठी गुलामगिरी, शेतकऱ्याचा आसूड
सावित्रीबाई फुले मराठी काव्यफुले, बावनकशी सुबोध रत्नाकर
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक मराठी / अंग्रेज़ी गीता रहस्य, द आर्कटिक होम इन द वेदाज़
गोपाल गणेश आगरकर मराठी सुधाकर (निबंध संग्रह)
हरि नारायण आपटे मराठी पण लक्षात कोण घेतो! (आधुनिक मराठी उपन्यास के जनक)
आधुनिक और स्वर्ण युग पु. ल. देशपांडे (P. L. Deshpande) मराठी बटाट्याची चाळ, व्यक्ती आणि वल्ली, असा मी असामी
ग. दि. माडगूळकर (गदिमा) मराठी गीतरामायण, जोगिया
दुर्गा भागवत मराठी ऋतुचक्र, पैस
व्यंकटेश माडगूळकर मराठी बनगरवाडी, माणदेशी माणसं
व. पु. काळे (वपु) मराठी पार्टनर, वपुर्झा
शांता शेळके मराठी वर्ष, गोंदण (कविता व गीत)
आर. के. लक्ष्मण अंग्रेज़ी द कॉमन मैन, आइडल आर्स (आत्मकथा)
इरावती कर्वे मराठी / अंग्रेज़ी युगांत (साहित्य अकादमी विजेता)
समकालीन दौर भालचंद्र नेमाडे मराठी कोसला, हिंदू (ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता)
सदानंद मोरे मराठी तुकाराम दर्शन (साहित्य अकादमी विजेता)
अच्युत गोडबोले मराठी / अंग्रेज़ी मुसाफिर, किमयागार, अर्थात
सुधा मूर्ति (पुणे से गहरा जुड़ाव) अंग्रेज़ी / कन्नड़ वाइज़ एंड अदरवाइज़, डॉलर बहू
डॉ. अरुणा ढेरे मराठी कृष्णकिनारा, विस्मृतीचित्रे
किरण नगरकर अंग्रेज़ी / मराठी ककल्ड (Cuckold), रावण एंड एडी
आनंद यादव मराठी झोंबी (आत्मकथा)
प्रवीण दवणे मराठी प्रश्नपर्व, दिलखुलास
डॉ. दामोदर खड़से हिंदी काला सूरज, जंगल में जंगल (महाराष्ट्र के वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार)
डॉ. सूर्यबाला / डॉ. सदानंद भोसले हिंदी हिंदी कथा एवं आलोचना साहित्य

2. वरिष्ठ एवं प्रमुख समकालीन कथाकार, कवि व अनुवादक

लेखक / कवयित्री प्रमुख विधा मुख्य प्रकाशित पुस्तकें / योगदान
डॉ. दामोदर खड़से उपन्यास, कहानी, कविता, अनुवाद काला सूरज, भगदड़, कोलाहल (उपन्यास); जीवित सपनों का यात्री, एक सागर और, संवादों के बीच (यात्रा व भेंटवार्ता); मराठी की २१ से अधिक कृतियों का हिंदी अनुवाद (साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित)।
आसावरी काकडे कविता, बाल साहित्य, अनुवाद इसीलिए शायद, मेरे हिस्से की यात्रा (हिंदी काव्य संग्रह); अन् नु मन् मनु शिऊ, ऋतुचक्र, टिक टाँक ट्रिंग (बाल कविता संग्रह); हिंदी-मराठी के बीच सेतु रूप में अनेक अनूदित कृतियाँ (साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता; मार्च २०२६ में निधन)।
डॉ. सुनील देवधर गद्य, संस्मरण, प्रसारण साहित्य आकाशवाणी पुणे से संबद्ध रहे वरिष्ठ रचनाकार; हिंदी और मराठी साहित्यिक विमर्श व कथेतर गद्य पर प्रकाशित कृतियाँ।
डॉ. केशव प्रथमवीर आलोचना, शोध, संपादन हिंदी-मराठी तुलनात्मक साहित्य और पुणे की हिंदी साहित्यिक पत्रकारिता व इतिहास पर शोधपरक लेखन व पुस्तकें।
रंजना मिश्र कविता, अनुवाद आधुनिक हिंदी काव्य संकलनों में प्रकाशित कविताएँ एवं साहित्यिक अनुवाद कार्य (पुणे निवासी)।
डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव काव्य, गद्य, राजभाषा साहित्य समकालीन हिंदी कविता, लेख एवं बैंकिंग/राजभाषा से जुड़ा रचनात्मक लेखन।

3. समकालीन बाल साहित्यकार एवं विविध विधाओं के लेखक

  • डॉ. रेखा रानी: पीजी मनोविज्ञान स्टडी मटेरियल (नालंदा ओपन विश्वविद्यालय), अंग्रेज़ी से हिंदी अनुवाद — “सक्सेसफुल क्वालिटेटिव रिसर्च: ए प्रैक्टिकल गाइड फॉर बिगिनर्स” (वर्जीनिया ब्राउन एवं विक्टोरिया क्लार्क), बाल साहित्य, कविता, कहानी, निबंध, संस्मरण एवं मनोवैज्ञानिक लेखन। नवीनतम कृति — गुल्लक कहानियों की (बाल कहानी संग्रह) सहित विभिन्न विधाओं में १७ प्रकाशित पुस्तकें एवं संकलन।
  • डॉ. वीणा मनचंदा: हिंदी शिक्षा, आलोचना एवं संपादन (महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे से सक्रिय जुड़ाव एवं शैक्षणिक-साहित्यिक प्रकाशन)।
  • डॉ. सदानंद भोसले: शोध, आलोचना एवं तुलनात्मक साहित्य (सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग से संबद्ध, हिंदी-मराठी साहित्य पर शोध ग्रंथ व आलेख प्रकाशित)।
  • डॉ. शशिकला राय: समकालीन हिंदी कविता, स्त्री विमर्श और आलोचनात्मक लेखन (पुणे विश्वविद्यालय में प्राध्यापिका एवं लेखिका)।
  • डॉ. महेश दवंगे: हिंदी साहित्य, शोध एवं अनुवाद कार्य।
  • मनीषा पांडे: समकालीन हिंदी काव्य संग्रह एवं ललित लेखन।
  • सुरेंद्र भाटिया ‘सलिल’: हिंदी और उर्दू ग़ज़ल व काव्य संग्रह।

4. उभरते लेखक, कवि एवं कलाकार (Emerging Writers, Poets & Artists)

यह विशेष खंड उन नवोदित लेखकों, कवियों और कलाकारों को समर्पित है जो अपनी रचनात्मकता से साहित्य और कला जगत को नई ऊर्जा दे रहे हैं।

(क) विशेष काव्य संकलन: ‘कतरा-कतरा ज़िंदगी का’ के रचनाकार

पुस्तक: कतरा-कतरा ज़िंदगी का (हिंदी काव्य संकलन) • ISBN: 9798908561877

  • Urmi Yadav: क़तरा-क़तरा ज़िंदगी का (हिंदी काव्य संकलन, ISBN: 9798908561877)
  • <!–

  • कवि का नाम: संक्षिप्त परिचय / शहर (कतरा-कतरा ज़िंदगी का में सह-रचनाकार)
  • –>

(इस संकलन के अन्य सहभागी कवियों और रचनाकारों की सूची क्रमशः जोड़ी जा रही है।)

(ख) स्थानीय नवोदित लेखक एवं रचनाकार

  • Ashish Kumar: “Legacy of Injustice” (Non-Fiction)
  • Rajnish Kumar: Thinking Physics, Version 1 (Kindle edition only)
  • Lt Col G.K. Subramanian (Retd): AGE NO BAR – Path to Wellness and Vitality (Non-Fiction: Health)
  • Reena Saxena: Unlock the Wealth Mindset – Master Money Habits (Non-Fiction, ISBN-13: 979-8894154282)
  • Bhoopesh Kumar Sing: Are you willing to (Non-Fiction)
  • Rakesh Bhadang: सत्याची सावली (Marathi, Fiction, ISBN: 978-93-85262-98-2, Ph: 9403357405)
  • Aparna J: Floravilla: The Game of death (English, Fiction, ISBN-13: 979-8890675439)

(ग) उभरते कलाकार (संगीत, चित्रकला, रंगमंच, नृत्य एवं फिल्म)

चित्रकला, गायन, वादन, अभिनय, रंगमंच या नृत्य से जुड़े नवोदित कलाकार अपना संक्षिप्त परिचय व कार्य-विवरण rekharanisahay@gmail.com पर भेजकर इस खंड में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

5. पुणे की प्रमुख साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्थाएँ

  • महाराष्ट्र साहित्य परिषद (मसाप): 496, तिलक रोड, सदाशिव पेठ, पुणे 411030 (1906 में स्थापित, मराठी साहित्य, भाषा, समीक्षा और संस्कृति की शीर्ष संस्था)।
  • महाराष्ट्र राष्ट्रभाषा सभा, पुणे: सदाशिव पेठ / नारायण पेठ (हिंदी प्रचार-प्रसार, प्रकाशन विभाग, ‘राष्ट्रवाणी’ पत्रिका और साहित्यिक आयोजनों का केंद्र)।
  • महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी: पुणे के पुरस्कृत एवं सक्रिय साहित्यकारों का मंच।
  • सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (हिंदी विभाग): पुणे के हिंदी साहित्यकारों पर शोध एवं अकादमिक कार्य।
  • पुणे मराठी ग्रंथालय: नारायण पेठ।
  • भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट (BORI): लॉ कॉलेज रोड (प्राचीन पांडुलिपियों और शोध का विश्वप्रसिद्ध केंद्र)।
  • भारत इतिहास संशोधक मंडल: सदाशिव पेठ।
  • इंटरनेशनल लिटरेरी फेस्टिवल पुणे (PILF): शहर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होने वाला प्रमुख साहित्य महोत्सव।

6. प्रमुख साहित्यिक, संगीत एवं सांस्कृतिक मंच

  • आर्य संगीत प्रसारक मंडल / बालगंधर्व रंगमंदिर: जे. एम. रोड (साहित्यिक, संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र)।

7. प्रमुख बुक शॉप्स (पुस्तक विक्रेता एवं प्रकाशन केंद्र)

  • क्रॉसवर्ड बुकस्टोर (Crossword): सीज़न्स मॉल (मगरपट्टा सिटी), अमनोरा मॉल (हडपसर), और औंध।
  • बुकगंगा डॉट कॉम (BookGanga): डेक्कन जिमखाना (मराठी व भारतीय भाषाओं की पुस्तकों का बड़ा केंद्र)।
  • प्रगति बुक सेंटर: अप्पा बलवंत चौक (ABC) — शैक्षणिक व साहित्यिक पुस्तकों का ऐतिहासिक बाज़ार।
  • रसिक साहित्य: अप्पा बलवंत चौक (साहित्यिक पुस्तकों के लिए प्रसिद्ध)।
  • इंटरनेशनल बुक सर्विस (IBS): डेक्कन जिमखाना (1931 से स्थापित प्रतिष्ठित बुक शॉप)।
  • वर्ड्सवर्थ (Wordsworth): बंड गार्डन रोड और कोरेगांव पार्क।
  • द बुकशेल्फ (The Bookshelf): कोरेगांव पार्क (चुनिंदा साहित्य और शांत माहौल के लिए प्रसिद्ध)।
  • अक्षरधारा बुक गैलरी: बाजीराव रोड (साहित्यिक आयोजनों और पुस्तकों के लिए लोकप्रिय)।

8. प्रमुख पुस्तकालय (Libraries)

  • पुणे नगर वाचन मंदिर: लक्ष्मी रोड (1848 में स्थापित शहर की सबसे पुरानी लाइब्रेरी)।
  • ब्रिटिश काउंसिल लाइब्रेरी: फर्ग्यूसन कॉलेज रोड (शिवाजीनगर)।
  • जयकर लाइब्रेरी (सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय): गणेशखिंड (विशाल शोध और संदर्भ ग्रंथालय)।
  • गोखले इंस्टीट्यूट लाइब्रेरी (धनंजयराव गाडगीळ लाइब्रेरी): बीएमसीसी रोड।
  • जस्ट रीडिंग रूम / लोकल कम्युनिटी लाइब्रेरीज़: मगरपट्टा सिटी और हडपसर क्षेत्र में स्थित निजी रीडिंग क्लब्स और बुक एक्सचेंज केंद्र।

9. प्रमुख कॉलेज, विश्वविद्यालय एवं शोध संस्थान (साहित्य एवं मानविकी)

  • सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (SPPU): गणेशखिंड (मराठी, हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत और विदेशी भाषाओं के उत्कृष्ट विभाग)।
  • फर्ग्यूसन कॉलेज (स्वायत्त): एफ. सी. रोड (1885 में स्थापित ऐतिहासिक संस्थान)।
  • सर परशुरामभाऊ कॉलेज (S. P. College): तिलक रोड।
  • सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी): विमान नगर और लवळे (लिबरल आर्ट्स और साहित्य के लिए प्रसिद्ध)।
  • डेक्कन कॉलेज पोस्ट-ग्रेजुएट एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट: येरवडा (भाषाविज्ञान और पुरातत्व के लिए विश्वप्रसिद्ध)।
  • नौरोसजी वाडिया कॉलेज: बंड गार्डन रोड।
  • सेंट मीरा कॉलेज फॉर गर्ल्स: कोरेगांव पार्क।
  • आबासाहेब गरवारे कॉलेज: कर्वे रोड।
  • एस. एम. जोशी कॉलेज: हडपसर (मगरपट्टा के सबसे नज़दीक स्थित प्रमुख महाविद्यालय)।

संस्थागत साझेदारी, विशेष प्रोफाइल एवं प्रायोजन (Collaboration & Sponsorship)

पुस्तक प्रकाशक, बुकस्टोर्स, साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्थाएँ, कला दीर्घाएँ, शैक्षणिक संस्थान एवं आयोजनकर्ता इस डिजिटल और प्रस्तावित वार्षिक प्रिंट निर्देशिका के साथ निम्नलिखित रूपों में जुड़ सकते हैं:

  • सामान्य नाम एवं संपर्क सूचीकरण: निःशुल्क
  • विस्तृत / हाइलाइटेड संस्थागत प्रोफाइल: संस्था का पूर्ण परिचय, पुस्तकें एवं आयोजन कैलेंडर
  • कम्युनिटी पार्टनरशिप (Community Partner): साहित्यिक व सांस्कृतिक समूहों के साथ सहभागिता
  • विज्ञापन एवं प्रायोजन (Advertisement / Sponsorship): डिजिटल बैनर, श्रेणी प्रायोजन, साहित्यिक परिचर्चा एवं वार्षिक प्रिंट संस्करण हेतु

सहयोग एवं प्रस्ताव (Media Kit) हेतु संपर्क: rekharanisahay@gmail.com

संपादकीय पारदर्शिता: किसी भी प्रायोजित प्रविष्टि या विज्ञापन को स्पष्ट रूप से “प्रायोजित” अथवा “विज्ञापन” के रूप में चिह्नित किया जाएगा।

संपर्क संबंधी जरूरी सूचना: इस निर्देशिका में दिए गए विवरण सार्वजनिक रूप से उपलब्ध साहित्यिक एवं संस्थागत जानकारी पर आधारित हैं। किसी भी संस्था से संपर्क करने से पहले कृपया उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम विवरण जाँच लें। किसी सुधार या नए नाम के लिए कृपया ऊपर दिए गए ईमेल पर संपर्क करें।

राहुल गांधी के अधूरे ज्ञान से देश परेशान

क्या राहुल गांधी ने वास्तव में मनुस्मृति को पूरा पढ़ा और समझा है? या यह केवल एक पूर्वनिर्धारित राजनीतिक रणनीति है? द डोज़ियर (The Dossier) में प्रकाशित डॉ. रेखा रानी का यह बेबाक लेख राहुल गांधी के अधूरे ज्ञान और चयनात्मक राजनीति की पोल खोलता है।

Rate this:

राजनीति / विचार

राहुल गांधी के अधूरे ज्ञान से देश परेशान

लेखिका: डॉ. रेखा रानी | प्रकाशित: 15 अक्टूबर, 2026 | मूल स्रोत: The Dossier (Hindi)

राहुल गांधी और मनुस्मृति - रेखा रानी का लेख
Image: The Dossier

22 अगस्त, 2026 को छात्रों की गहमागहमी के बीच राहुल गांधी ने मनुस्मृति के एक श्लोक के आधार कर पूरे हिंदू धर्म को पितृसत्तात्मक और महिला-विरोधी रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की। यह अफसोस की बात है दुनिया के प्राचीनतम और सहिष्णुतम सनातन धर्म को नकारात्मक ढंग से चित्रित किया गया। क्या किसी धर्म और उसकी हजारों वर्ष पुरानी परंपरा का मूल्यांकन इस तरह एकपक्षीय ढंग से किया जाना उचित है? इस कार्यक्रम की आड़ में प्राचीन धार्मिक ग्रंथ मनुस्मृति को कटघरे में खड़ा करना अधूरे ज्ञान और चयनित राजनीति का उदाहरण है।

“क्या राहुल गांधी ने मनुस्मृति वास्तव में पूरा पढ़ा और समझा है? जिसके आधार पर वे सनातन के धार्मिक-सांस्कृति परंपरा पर टिप्पणी कर रहे हैं?”

उनका उद्देश्य क्या है? वास्तव में राहुल गांधी ने मनुस्मृति पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसे महिलाओं की स्वतंत्रता के विरुद्ध बताया। परंतु उसी मनुस्मृति में महिलाओं के सम्मान को लेकर कहा गया है—

“यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः.
यत्रैतास्तु न पूज्यन्ते सर्वास्तत्राफलाः क्रियाः॥”

(जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं; और जहां उनका सम्मान नहीं होता, वहां किए गए सभी शुभ कर्म निष्फल हो जाते हैं।)

महात्मा गांधी के विचार और ऐतिहासिक संदर्भ

यहां यह चर्चा भी महत्वपूर्ण है कि दुनिया में शायद ही किसी अन्य धर्म में देवताओं के साथ-साथ इतनी देवियां पूजी जाती हैं, जितना सनातन धर्म में। महिलाओं की स्वतंत्रता और गरिमा का विचार सनातन धर्म के मूल में है।

स्वयं महात्मा गांधी मनुस्मृति के उपलब्ध पाठ के अंतर्विरोध और बाद में जोड़ी गई सामग्री की संभावना पर प्रश्न उठा चुके हैं। वे कह चुके हैं कि जब किसी के पास इसकी मूल प्रति उपलब्ध नहीं है, तब आज मनुस्मृति के किसी एक श्लोक को अंतिम और निर्विवाद सत्य मानकर प्रस्तुत करने से पहले क्या उसके पाठ-इतिहास और विभिन्न पांडुलिपियों की जानकारी लेना आवश्यक नहीं है?

महात्मा गांधी ने 4 मई 1928 को पी. टी. पिल्लै को लिखे पत्र में लिखा था (संपूर्ण गांधी वाङ्मय, खंड 26, पृष्ठ 348) – “मनुस्मृति में बहुत कुछ प्रशंसनीय है, जबकि उसके वर्तमान स्वरूप में कुछ बातें ऐसी हैं जिन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता।”

चयनित राजनीति और संवाद की भाषा

चर्चा से पहले ज्ञान आवश्यक है। राहुल गांधी ने विवादित बात कही। अतः उन्हें स्रोत और प्रमाण को सार्वजनिक करना चाहिए। राहुल गांधी को बताना चाहिए कि उन्होंने मूल संस्कृत अथवा अनुवाद कौन-सा संस्करण पढ़ा। क्या उन्हें मनुस्मृति की विभिन्न पांडुलिपियों और उसके ऐतिहासिक विकास की जानकारी है?

क्या राहुल गांधी नहीं जानते धर्म और धार्मिक ग्रंथ चर्चा अत्यंत संवेदनशील विषय हैं? प्राचीन मनुस्मृति को उसके ऐतिहासिक संदर्भ से काटकर, केवल चुनिंदा अंशों के आधार पर प्रस्तुत करना समाज में अनावश्यक विवाद और असहजता पैदा कर सकता है। यहां राहुल गांधी पर यह मुहावरा बिल्कुल सही बैठता है – ‘अध जल गगरी छलकत जाए।’

कार्यक्रम मुख्यतः छात्राओं से संवाद था। राहुल गांधी ने अपनी बात अंग्रेजी में रखी। जब विषय भारतीय समाज, धर्म, महिलाओं और युवाओं के जीवन से जुड़ा हो, तब ऐसी भाषा चुनना उचित होता, जिसे देश की बड़ी आबादी सहजता से समझ सके। ऐसे संवेदनशील विषय पर संवाद हिंदी और स्थानीय भारतीय भाषाओं में अधिक व्यापक हो सकता था।

समान महिला अधिकार और दोहरे मापदंड

भारत में आज भी मुस्लिम समुदाय में कुछ व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों में शरीयत लागू है, जिसके अंतर्गत विवाह, तलाक, भरण-पोषण आदि का उल्लेख है। भारत सरकार ने तीन तलाक पर कानूनी सुधार, हज में मेहरम की अनिवार्यता हटाना जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

तो फिर प्रश्न स्वाभाविक है — यदि उद्देश्य महिलाओं की स्वतंत्रता, समानता और गरिमा की रक्षा करना है, तो इन वास्तविक और वर्तमान कानूनी-सामाजिक प्रश्नों पर भी समान गंभीरता से चर्चा क्यों नहीं होनी चाहिए? राहुल गांधी ने महिला सशक्तीकरण से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों को छोड़कर मनुस्मृति को ही आलोचना का केंद्र क्यों बनाया?

राहुल ने महिला सशक्तीकरण की कसौटी सबके लिए समान क्यों नहीं रखी? स्पष्ट है कि राहुल गांधी सुधारात्मक नहीं, आलोचना राजनीति कर रहे हैं। वे सभी समुदायों के महिलाओं के अधिकारों के लिए समान रूप से मुखर नहीं हैं।

मनुस्मृति और वैश्विक दृष्टिकोण

मनुस्मृति पर पश्चिमी विद्वानों और लेखकों की हमेशा गंभीर रुचि रही है:

  • फ्रेडरिक नीत्शे (जर्मन दार्शनिक): “बाइबिल को बंद करो और मनुस्मृति को खोलो। मनुस्मृति का दृष्टिकोण बेहद स्वस्थ, विस्तृत और जीवन को सकारात्मक रूप से स्वीकार करने वाला है।”
  • सर विलियम जोन्स (ब्रिटिश कानूनविद): “मनुस्मृति एक अत्यंत प्राचीन, व्यापक और अद्भुत कानूनी तथा सामाजिक ग्रंथ है।”
  • मॉरिस मेटरलिंक (नोबेल विजेता): “मनुस्मृति में दी गई ब्रह्मांड की उत्पत्ति और आत्मा की विकासवादी यात्रा के विचार आधुनिक विज्ञान की खोजों से बहुत मेल खाते हैं।”

निष्कर्ष: विपक्ष की जिम्मेदारी

देश को विभाजित करने की राजनीति आज के भारत को स्वीकार्य नहीं है। राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के संवैधानिक पद पर हैं। उनका परिवार लंबे समय से राजनीति से जुड़ा रहा है, इसलिए उनके वक्तव्यों की जिम्मेदारी और भी अधिक है।

विपक्ष का काम केवल सरकार का विरोध कर देश में अनावश्यक अशांति व भ्रम फैलाने का नहीं है। किसी भी राष्ट्र को मजबूत बनाए रखने के लिए भीतर की चुनौतियों से निपटना उतना ही जरूरी है जितना सीमाओं की रक्षा करना। देश की आंतरिक सुरक्षा बाहरी सुरक्षा जितनी ही महत्वपूर्ण है।

🖋️

डॉ. रेखा रानी

लेखिका, परामर्शदाता और पूर्व प्रोफेसर हैं। इनके लेख विभिन्न प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं।

सुनहरा अवसर!

सभी कवियों और रचनाकारों के लिए सुनहरा अवसर! डॉ. रेखा रानी सहाय की आगामी पुस्तक “कतरा-कतरा ज़िंदगी का” में अपनी उत्कृष्ट कविता निःशुल्क प्रकाशित करवाएं। अपने शब्दों को दें एक नया और प्रतिष्ठित मंच।

Rate this:

सुनहरा अवसर - कतरा-कतरा ज़िंदगी का

📢 सुनहरा अवसर!

सभी रचनाकारों और कवियों के लिए…

हर इंसान के दिल में एक कोना ऐसा होता है, जहाँ कुछ यादें, कुछ जज़्बात और कुछ अनकही कहानियाँ छिप कर रहती हैं। हम उन्हीं एहसासों को एक किताब में पिरोने जा रहे हैं।

हमारी आगामी पुस्तक

“कतरा-कतरा ज़िंदगी का”

में अपनी कविता प्रकाशित करवाएं!

क्यों जुड़ें हमारे साथ?

  • 🌿
    यह एक निःशुल्क (Free) साहित्यिक पहल है।
  • 👥
    आपके शब्दों को एक नया और प्रतिष्ठित मंच मिलेगा।
  • 📖
    देश के बेहतरीन रचनाकारों के साथ आपकी कविता भी प्रकाशित होगी!

“अपनी कलम उठाईए… अपने दिल के अनछुए कोनों को पन्नों पर उतरने दीजिए…” 🖋️❤️

अपनी एक उत्कृष्ट कविता और अपना संक्षिप्त परिचय हमें यहाँ भेजें:


✉️ rekharanisahay@gmail.com

🗓️ अंतिम तिथि:
30 अक्टूबर!

अधिक जानकारी के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें:

WhatsApp QR Code


💬 WhatsApp ग्रुप ज्वाइन करें

भरम

जिंदगी सबसे बड़ी गुरु है, जो हमें तब तक सबक सिखाती है जब तक हम ‘भरम’ से बाहर निकलकर असल ‘इल्म’ (ज्ञान) नहीं सीख लेते। डॉ. रेखा रानी की एक बेहद गहरी और प्रेरणादायक कविता।

Rate this:

Bharam - Dr Rekha Rani Poetry

भरम

जिंदगी गुरु बन, तब तक सबक दोहराती रही,
हमें तराशने और खोने-पाने के
भरम से निकालने के लिए,
जब तक इल्म सीख न लिया।

~ Dr. Rekha Rani ♥️

पढ़ाकू साथी पुणे

नवपल्लव बुक्स द्वारा डॉ. रेखा रानी सहाय जी को साहित्य, कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘पढ़ाकू साथी पुणे’ के रूप में चयनित किया गया है। जानिए उनके तीन दशकों के साहित्यिक सफर और इस विशेष पहल के बारे में विस्तार से।

Rate this:

साहित्य

नवपल्लव बुक्स प्रस्तुत करता है: आपकी “पढ़ाकू साथी पुणे” – डॉ० रेखा रानी सहाय जी

साहित्य, कला और संस्कृति को पुणे ज़िले में आगे बढ़ाने की दिशा में एक नया कदम।

Profile

रेखा रानी

September 2026

डॉ० रेखा रानी सहाय जी - पढ़ाकू साथी पुणे

नमस्कार साथियों,

हमें बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि नवपल्लव बुक्स द्वारा आयोजित ‘पढ़ाकू साथी’ कड़ी में पुणे, महाराष्ट्र से पढ़ाकू साथी के रूप में “डॉ. रेखा रानी सहाय” जी का चुनाव किया गया है। 6 सितंबर 2026 से आप “पढ़ाकू साथी पुणे” के रूप में जानी जा रही हैं। डॉ. सहाय जी संवेदनशील साहित्यकार, मनोवैज्ञानिक, शिक्षाविद एवं लेखिका हैं, जो लगभग तीन दशकों से साहित्य-सृजन में सक्रिय हैं。

पढ़ाकू साथी पुणे घोषणा

मनोविज्ञान में पीएच.डी. प्राप्त डॉ. सहाय जी ने लगभग दो दशकों तक शिक्षण, परामर्श और लेखन के क्षेत्र में कार्य किया है। पुस्तकों के लेखन एवं अनुवाद में भी योगदान दिया है। वे कविता, कहानी, बाल साहित्य, संस्मरण, आलेख, निबंध, पुस्तक समीक्षा और अनुवाद सहित विभिन्न विधाओं में लेखन करती हैं। उनकी रचनाएँ विभिन्न समाचार-पत्रों, पत्रिकाओं और साहित्यिक मंचों पर प्रकाशित हुई हैं।

डॉ. सहाय जी जल्द ही नवपल्लव बुक्स के साथ मिलकर पुणे ज़िले की साहित्य, कला और संस्कृति को और आगे बढ़ाने व संजोने के क्रम में हम सबके साथ रुबरू होंगी। तब तक के लिए @padhakusathi, @navpallavbooks और “पढ़ाकू साथी पुणे” डॉ. सहाय जी को बधाई दीजिए, साथ ही साथ फ़ॉलो करके जुड़ जाइए।

🌟 पढ़ाकू साथी को मिलने वाली सुविधाएँ:

  • पढ़ाकू साथी का Tote Bag उपहार स्वरूप।
  • वेरिफाइड प्रमाण पत्र (ईमेल द्वारा)।
  • नवपल्लव की वेबसाइट पर पढ़ाकू साथी की प्रोफ़ाइल (लेखक कोना कॉर्नर में उपलब्ध)।
  • नवपल्लव की वेबसाइट navpallavbooks.com व अन्य प्लेटफ़ॉर्म पर रिडीम होने वाले extra छूट शॉपिंग कूपन।
  • नवपल्लव के सभी आयोजनों (बुक फेयर, साहित्यिक आयोजन, निजी आयोजन) में अपने ज़िले से पढ़ाकू साथी का अपना प्रतिनिधित्व।
  • पढ़ाकू साथी का अपने ज़िले के साहित्यिक, कलात्मक एवं संस्कृति से सम्बन्धित कार्यों में आजीवन नवपल्लव की सहभागिता।
  • अन्य ज़रूरी साहित्यिक आयोजनों में पढ़ाकू साथी व नवपल्लव बुक्स का साथ रहने की ज़िम्मेदारी।

नवपल्लव बुक्स ऐसे साथियों का उत्साहवर्धन करके साहित्य, समाज और संस्कृति का सम्मान कर रहा है, जिसके केंद्र में आपका शहर, साहित्य, संस्कृति और उस शहर के सम्मानित लेखकगण शामिल हैं। आप भी साहित्य का प्रचार-प्रसार करके और नवपल्लव बुक्स से जुड़कर अगला ‘पढ़ाकू साथी’ बन सकते हैं।

सुविधाएँ

विशेष सूचना

📢 विशेष सूचना:

“अभी तक नवपल्लव बुक्स ने भारत के 36 ज़िलों में, 10 राज्यों से 39 पढ़ाकू साथियों का चयन किया है। अगर आप भी साहित्य, कला और संस्कृति के लिए ‘पढ़ाकू साथी’ अभियान से जुड़ना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है। अभी जुड़ जाइए!”

धन्यवाद
टीम, नवपल्लव बुक्स
(@padhakusathi | @navpallavbooks)

Profile

डॉ. रेखा रानी सहाय

संवेदनशील साहित्यकार, मनोवैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं लेखिका। लगभग तीन दशकों से साहित्य-सृजन में सक्रिय एवं नवपल्लव बुक्स द्वारा चयनित “पढ़ाकू साथी पुणे”。

Recognition that Inspires

Honoured to receive recognition from the Central Hindi Directorate, Government of India, for securing Third Prize in the Hindi Essay Writing Competition. A memorable milestone that inspires a deeper commitment to literature and the Hindi language.

Rate this:

Certificate of Recognition - Central Hindi Directorate

✦ ✦ ✦

Honoured by the Government of India

Humbled and honoured to receive this certificate from the Central Hindi Directorate, Government of India, today.

Awarded for securing the Third Prize in the online Hindi Essay Writing Competition, organized on the occasion of the 65th Anniversary of the establishment of the Directorate.

“Grateful for this recognition.”

– Dr. Rekha Rani

इश्क़

इश्क़ सिर्फ एक रूहानी एहसास है या दिमाग में होने वाली केमिकल हलचल? डॉ. रेखा रानी के इस विशेष लेख में जानिए प्रेम का आध्यात्मिक, मनोवैज्ञानिक और वैज्ञानिक सच।

Rate this:

❤ इश्क़ ❤️

रूहानी एहसास या दिल-दिमाग़ की केमिकल हलचल?

Love - Spiritual or Chemical

एक इंसान जो इश्क़ में हो, उसके लिए दुनिया की हर चीज़ से ज़्यादा ज़रूरी इश्क़ हो जाती है। इंसान वैसा नहीं रह जाता जैसा वह हुआ करता था। जो समय पर सोता-उठता था, वह देर रात जागता है, देर से उठता है। रातों में ऑनलाइन दिखता है—किसी के इंतज़ार में ।

जो कम बोलते थे, वे वाचाल हो जाते हैं। बोलने वाले शांत हो जाते हैं। उनके जीवन में किसी की एक छोटी-सी मुस्कान पूरा दिन खुशनुमा बना देती है। वे अक्सर गीतों को सुनने से ज़्यादा महसूस करने लगते हैं। न जाने ऐसे कितने बदलाव इश्क़ में डूबे इंसान में आ जाते हैं।

इश्क़ उलझी रहती है

हाँ–नहीं की गिरहों में,

ज़ेहन सवालों में,

दिल दुआओँ में।

सब्र बेसब्र करे,

रज़ा की चाहों में।

राह खोजें सुकून की,

रब तेरी पनाहों में।

सात्विक प्रेम क्या है : आध्यात्मिक अनुराग?

“पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय।

ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होए।।”

~ कबीर

आत्मा का परमात्मा से निर्विकार मन से मिलन की तड़प—आध्यात्मिक प्रेम है। जहाँ तन नहीं, पाने की प्यास नहीं, आत्मा की पहचान और एकाकार होने की चाह होती है। यह प्यार पावन है— राधा-कृष्ण, मीरा-कृष्ण, कबीर-राम, रूमी-शम्स जैसे आत्मिक और आध्यात्मिक प्रेम ।

आजकल इसी तर्ज़ पर कुछ शब्द बेहद प्रचलन में हैं— सोल-कनेक्शन, सोल-लव, सोलमेट, ट्विन-फ्लेम आदि, यानी जीवन को जीवंत बनाने वाला साथी।

इश्क़ का मनोविज्ञान : मन को टटोलें

मनोविज्ञान मानता है कि इश्क़ हमारी इमोशनल ज़रूरतों से जुड़ा होता है। हम सामने वाले को चाहते हैं, पर उसमें अपनी भावनात्मक ज़रूरतें भी ढूँढते हैं— जैसे एक्सेप्टेंस, अपने आप को स्वीकार किए जाने की चाह, वैलिडेशन, सुरक्षा, अपनापन, समझे जाने की इच्छा, ख़ुद का मोल समझा जाना।

मनोविज्ञान का मानना है कि मोहब्बत हमारे बचपन के अनुभवों, अटैचमेंट स्टाइल और अकेलेपन से जुड़ी होती है। इसीलिए इश्क़ इंसान को कभी मज़बूत बनाता है और कभी-कभी कमज़ोर और अति-संवेदनशील भी।

इश्क़ का विज्ञान : आइए झाँकें, दिमाग़ के अंदर क्या चल रहा है

विज्ञान कहता है—इश्क़ दिल का मामला नहीं है। यह दिमाग़ में चलने वाली केमिकल हलचल है। वास्तव में यह एक तार्किक और न्यूरोलॉजिकल प्रक्रिया है, जो हमें किसी एक इंसान के साथ जोड़ने और टिके रहने के लिए प्रोग्राम करती है। प्यार केमिकल बदलाव लाता है, और कुछ केमिकल बदलाव प्यार जैसी भावनाओं को जन्म देते हैं। यह एक दो-तरफ़ा प्रक्रिया है।

जब डोपामाइन Hormone का स्त्राव बढ़ जाता है— यह खुशी, एक्साइटमेंट और रिवॉर्ड का एहसास कराता है। बढ़ा हुआ ऑक्सीटोसिन भरोसा और बॉन्डिंग बढ़ाता है। एड्रेनालिन के बहाव से घबराहट और दिल की धड़कनें तेज़ हो जाती हैं।

कम सेरोटोनिन ऑब्सेशन और बार-बार एक ही बात सोचने की आदत बढ़ा देता है। इसी कारण इंसान जुनूनी, क्रेज़ी होकर एक ही इंसान पर फ़ोकस करने लगता है। ये सारे बदलाव व्यवहार में साफ़ नज़र आने लगते हैं।

क्या इश्क़ एडिक्शन या नशा है?

कुछ वैज्ञानिक अध्ययन बताते हैं कि इश्क़ में दिमाग़ का वही हिस्सा एक्टिव हो जाता है जो ड्रग्स और एडिक्शन में होता है। इसीलिए बात न हो तो बेचैनी होती है, और एक मैसेज या कॉल से मूड बेहतर हो जाता है। किसी के दूर जाने का ख़याल डराता है।

यानी इश्क़ एक स्वाभाविक नशा है, जो इंसान के पूरे सिस्टम पर असर डालता है। और एक ख़ास इंसान जीवन का रिवॉर्ड सिस्टम बन जाता है।

आख़िर में — प्रेम क्या है?

प्रेम के कई रूप होते हैं— रोमांटिक प्रेम की कशिश और आकर्षण, माँ-बच्चे का ममता-भरा निश्छल प्यार, पति-पत्नी का विश्वासपूर्ण साथ, परिवार और भाई-बहनों का स्नेह, और निस्वार्थ मित्रों की संगति।

प्रेम न सिर्फ़ हार्मोन है, न सिर्फ़ दिमाग़ की चाल। प्रेम वह हालत है जहाँ इंसान अपने “मैं” से निकलकर किसी “हम” की तरफ़ बढ़ता है। प्रेम जो इंसान को थोड़ा खो देता है, लेकिन सही प्रेम मिले तो ख़ुद को खुद से बेहतर भी बना देता है।

“Love is the water of life.

Drink it down with heart and soul.”

~ Rumi

मेरी पुस्तक समीक्षा!

मेरी पुस्तक की प्रतिष्ठित ‘प्रतिज्ञान पत्रिका’ में प्रकाशित विशेष समीक्षा मेरे साहित्यिक सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है—यह लेख उसी खुशी और उपलब्धि की एक झलक है।

Rate this:

✧ ✦ ✧

“प्रतिज्ञान पत्रिका” में मेरी पुस्तक की विशेष समीक्षा! 🌟

Pratigyan Patrika Review

नमस्कार!

आज का दिन मेरे साहित्यिक सफर के लिए बेहद खास और उत्साहवर्धक है। एक लेखिका के रूप में जब आपके शब्दों और विचारों को सही पहचान और सराहना मिलती है, तो वह पल शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। मुझे आप सभी के साथ यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मेरी पुस्तक की “प्रतिज्ञान पत्रिका” में एक बेहद विस्तृत और खूबसूरत समीक्षा प्रकाशित हुई है!

इस खास मौके और खुशी की एक छोटी सी झलक आप मेरे इस इंस्टाग्राम रील में देख सकते हैं:

साहित्य प्रेमियों के लिए ‘प्रतिज्ञान’ एक बहुत ही प्रतिष्ठित नाम है। हाल ही में उन्होंने अपना ‘वार्षिक संचयन २०२६’ पेपरबैक के रूप में प्रकाशित किया है। यह संचयन बीते एक वर्ष की बेहतरीन साहित्यिक रचनाओं — कहानियों, कविताओं और समीक्षाओं — का एक अनूठा संग्रह है। ऐसे उत्कृष्ट और विविध विधाओं से सजे संस्करण में मेरी पुस्तक की चर्चा होना, मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है。

मैं चाहूँगी कि आप सभी साहित्य के इस खूबसूरत उत्सव का हिस्सा बनें। यदि आप बेहतरीन साहित्यिक रचनाओं को पढ़ने के शौकीन हैं, तो यह वार्षिक अंक आपकी बुकशेल्फ़ की शोभा अवश्य बढ़ाएगा। आप इस विशेषांक की अपनी प्रति सीधे यहाँ से ऑर्डर कर सकते हैं:

हृदय से आभार! ❤️

अंत में, मैं अपने सभी पाठकों और शुभचिंतकों का हृदय से धन्यवाद करना चाहती हूँ। आपके निरंतर प्रेम, समर्थन और प्रोत्साहन के बिना यह साहित्यिक यात्रा संभव नहीं थी। अपना स्नेह ऐसे ही बनाए रखें। लिंक पर क्लिक करके अपनी प्रति अवश्य ऑर्डर करें, और इंस्टाग्राम पर रील देखकर मुझे अपने विचार और प्रतिक्रिया ज़रूर बताएं!

सस्नेह,
डॉ. रेखा रानी ✨

✧ ✦ ✧

प्रतिज्ञान

प्रेम विशेषांक में मेरी नई रचना ‘भरम’

कविता भरम - प्रतिज्ञान

साहित्य और मानवीय संवेदनाओं के इस खूबसूरत सफर में, मुझे यह साझा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि ‘प्रतिज्ञान प्रकाशन’ के नवीनतम अंक (अंक 6 – प्रेम विशेषांक) में मेरी स्वरचित कविता ‘भरम’ प्रकाशित हुई है।

यह अंक प्रेम के उन अनछुए और यथार्थवादी पहलुओं पर बात करता है जो अक्सर खामोशियों में छिपे रह जाते हैं। मेरी कविता ‘भरम’ भी इश्क़ की उसी अजब कहानी और दूर क्षितिज पर सागर-आसमान के मिलन जैसी बेचैनी को दर्शाती है।

भरम

अजब है इश्क़ की ये कहानी,
आसमान की नीली परछाइयों में रंगा है समुंदर,
दूर क्षितिज पर आसमान–सागर
के मिलन का है भरम भरा नजरिया।
हर लहर में मिलन की तड़प है।
हर सैलाब में बेचैनी, पूनम की रातों में
नज़र आती है……
फ़लक छू लेने की आरजू-ए-बेचैनी हैं।
इश्क़ पर टिकी ज़िंदगानी,
अजब है इश्क़ की ये कहानी।

यदि आप भी साहित्य प्रेमी हैं और प्रेम के इस सफर को महसूस करना चाहते हैं, तो इस अंक को जरूर पढ़ें और अपना स्नेह दें।

— डॉ. रेखा रानी