| World No Tobacco Day (WNTD) is observed around the world every year on 31 May. This yearly celebration informs the public on the dangers of using tobacco, the business practices of tobacco companies, what the World Health Organization (WHO) is doing to fight the tobacco epidemic, and what people around the world can do to claim their right to health and healthy living and to protect future generations. |
Category: Mind Over Matter!
लॉकडाउन जेनरेशन या पीढ़ी Lockdown generation
Lockdown generation’ of young workers will need extra help after COVID-19. Young women worst affected.
युवा श्रमिकों की लॉकडाउन पीढ़ी – एक नए अध्ययन के अनुसार, पूरे विश्व में युवा कामागारों, अौर नौकरी करने वालों पर COVID -19 का बेहद खराब असर पङा है। पाया गया है कि युवा महिलाएँ ज्यादा प्रभावित हुई हैं। छह में से एक से अधिक युवाओं ने महामारी की शुरुआत के बाद से काम करना बंद कर दिया है।
इस शोध के अनुसार, लॉकडाउन पीढ़ी को अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होगी।
अगर उनकी स्थिति में सुधार के लिए तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। तब इसका खामियाज़ा दशकों तक झेलना पङ सकता है। यह पोस्ट-कोविङ अर्थव्यवस्था को भी बुरी तरह से प्रभावित करेगा।
शैडो पैंडमिक
The shadow pandemic: महिलाओं, बच्चों और लड़कियों के खिलाफ हिंसा, Violence against women and girls.
कोरोना महामारी में अनेकों देशों के लोग लॉकडाउन में घरों में बंद हैं। ऐसे में एक और घातक खतरा तेज़ी से बढ़ रहा है। इस दौरान लड़कियों अौर महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा बढ़ गये हैं। जिससे दुनिया भर में घरेलू हिंसा हेल्पलाइन और शेल्टरों में मदद के लिए कॉल बढ़ गए हैं।
भारत में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी घर पर दुर्व्यवहार का रिपोर्ट करने वाली महिलाओं और बच्चों की संख्या बढ़ने की रिपोर्ट की है। हम सभी यह अच्छी तरह से जानते हैं कि दुर्व्यवहार की वास्तविक संख्या, रिपोर्ट किये संख्या से बहुत अधिक होगी। हमारे देश भारत में, हमारी एक बड़ी आबादी कोरोना के वजह से आजीविका से वंचित हो गई है। ऐसे में महिलाओं अौर बच्चों के साथ हिंसा वृद्धि दुःखद है। यह समझने की जरुरत है कि इन सब का सामाजिक, आर्थिक और मनोवैज्ञानिक परिणाम कितना भयंकर होगा।
International Day for Biological Diversity -22 may
Dogs trained to detect COVID-19,
The International Day for Biological Diversity
(or World Biodiversity Day) is a United Nations–sanctioned
international day for the promotion of biodiversity issues.
It is currently held on May 22.
Courtesy- Wikipedia
साइकोन्यूरोइम्यूनोलॉजी क्या है?
रोग प्रतिरक्षा प्रणाली पर शारीरिक और मानसिक तनाव के नकारात्मक प्रभाव
साइको +न्यूरो + इम्यूनोलॉजी = साइकोन्यूरोइम्यूनोलॉजी (पीएनआई) अध्ययन का एक नया क्षेत्र है। यह हमारे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र (सीएनएस) और हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली का अध्ययन करता है। हाल के शोध बताते हैं कि इनमें गहरा संबंध हैं। शारीरिक और भावनात्मक तनाव हमारे प्रतिरक्षा पर बहुत प्रभाव डाल सकता हैं।
रोग से लङने की क्षमता पर तनाव के खराब प्रभावों पर बहुत शोध हुए हैं। सामान्य परिस्थितियों में हमारा शरीर हारमोन स्राव (साइटोकिन्स) करता है, जो रोगाणु से लङने या ऊतक के मरम्मत में मदद करता है। शारीरिक या भावनात्मक तनाव में शरीर कुछ अन्य हार्मोन स्राव करता है। ये हार्मोन विशिष्ट रिसेप्टर्स को बाध्य कर सकते हैं जो प्रो-इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स के उत्पादन के लिए संकेत देते हैं। जो हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। ये हमारे शरीर के रोगों से लङने के संतुलन को बाधित करता है। इसके विपरीत, अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
{शोध बताते हैं कि – शारीरिक और मनोवैज्ञानिक तनाव की स्थिती में साइटोकिन्स हारमोन स्राव होता हैं। साइटोकिन्स एक छोटा प्रोटीन होता है जो कोशिकाओं द्वारा छोड़ा जाता है, विशेषकर प्रतिरक्षा के लिये। साइटोकिन्स कई प्रकार के होते हैं, लेकिन आमतौर पर जो तनाव से उत्तेजित होते हैं, उन्हें प्रो-इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स कहा जाता है।)
तनाव रहित रहें, खुश रहें, स्वस्थ रहें !!
What is psychoneuroimmunology
Negative Effect of physical and psychological stress on the immune system
Psycho+ Neuro+ Immunology = (PNI) Psychoneuroimmunology is a fast growing field. It studies the relationship between our CNS – the central nervous system and our immune system. Now, its clearly found that physical and emotional stress can have a serious effect on our immune system.
The effects of stress on the immune system – Researches show that under normal circumstances, our body secretes hormones to an infection or injury to help destroy germs or to repair body tissues. But In the condition of physically or emotional stress, our body releases certain hormones which negatively impacts our immune system. These hormones can bind to specific receptors and signal the production of pro-inflammatory cytokines*. it is evident that stress creates an internal or external force that threatens to disrupt the homeostatic balance of our body. Conversely, good mental health plays an important role in strengthening our immune system.
*(A cytokine is a small protein that is released by cells, especially those in our immune system. There are many types of cytokines, but the ones that are generally stimulated by stress are called pro-inflammatory cytokines। ).
Stay relaxed, Stay happy, Stay healthy !!
Happiness is contagious !
If you want to be happy, spend time with other happy people.
A study published in the British Medical Journal asserts that happiness is contagious! People who spend time around other happy people find that they themselves experience more positive emotions.
Psychodermatology: Mind and Skin
Recent studies say – Skin problems in maximum cases are bodily symptoms caused by mental or emotional disturbance.
Psychodermatology is a new discipline in the field of psycho-somatology (i.e. physical illness due to bad mental condition ). Psychodermatology is the interaction between mind and skin or the interaction between psyche and skin. In simple words, Psychodermatology is the treatment of skin disorders using psychological and psychiatric techniques by addressing the interaction between mind and skin. It means by staying happy and relaxed one may overcome skin problems.
Stay Happy, stay Healthy !!!!
साइकोडर्मैटोलॉजी -हमारा मन और त्वचा
हाल के अध्ययन कहते हैं – अधिकतम मामलों में त्वचा की समस्याएं भावनात्मक गड़बड़ी के कारण होने वाले शारीरिक लक्षण हैं।
साइकोडर्मैटोलॉजी का मतलब है दिमाग की परेशानी अौर त्वचा के बीच गहरा संबंध होता है। अक्सर मानसिक तनावों, चिंता आदि के कारण त्वचा की समस्याएँ – सोरायसिस, एक्जिमा, पित्ती, दाद, मुँहासे , त्वचा एलर्जी, कुछ प्रकार के दर्द, जलन और बालों का झड़ना आदि होता हैं।
यह साइकोसोमटिक क्षेत्र में एक नई खोज है। साइकोसोमटिक का मतलब है – मानसिक परेशानी के कारण शारीरिक बीमारी के लक्षण दिखना। यह मन और त्वचा के बीच या मानस और त्वचा के बीच का संबंध है। सरल शब्दों में कह सकते हैं – मन और त्वचा के बीच की परेशानियों को समझ कर मनोवैज्ञानिक और मनोचिकित्सा तरीकों से त्वचा की परेशानियों का उपचार किया जा सकता है। इसका अर्थ है मन को खुश रख कर स्वस्थ त्वचा पा सकते हैं ।
खुश रहें, स्वस्थ रहें !!!
कायनात और कोरोना
हम सब न जाने कब से धरा, प्रकृति और उसकी व्यवस्था को अस्वीकार कर रहें हैं. उससे खिलवाड़ कर रहें हैं. हम कायनात या इस दुनिया के नियम व तालमेल को रोज़ तोड़ते और भंग करते हैं। धरा, जल, सागर, आकाश, अंतरिक्ष को कचरा से भरते जा रहें हैं.
कभी हम सब ने सोंच नहीं कि प्रकृती हमें रिजेक्ट या अस्वीकार कर दें. तब क्या होगा? आज वही हो रहा है. शायद इस धरा को मानव के अति ने बाध्य कर दिया है. वह अपना राग, नाराज़गी दिखा रही है. कहीं मानव भी विलुप्त ना हो जाए मैमथ, डोडो, डायनासोर की तरह या विलुप्त निएंडरथल – विलुप्त मानव प्रजातियों की तरह. प्रकृति के इस इशारे को संकेत या चेतावनी मान लेने का समय आ गया है. प्रकृति और मानव का सही सामंजस्य अनमोल है. यह समझना ज़रूरी है.

You must be logged in to post a comment.