रंग बदलता सूरज

सुबह का ऊगता सूरज,

नीलम से नीले आकाश में,

लगता है जैसे गहरे लाल रंग का माणिक…..रुबी…. हो,

अंगूठी में जङे नगीने की तरह।  

दूसरे पहर में विषमकोण में  कटे हीरे

की तरह आँखों को चौंधियाने लगता है ।

सफेद मोती से दमकते चाँद के आगमन की आगाज़ से

शाम, पश्चिम में अस्त होता रवि रंग बदल फिर

पोखराज – मूंगे के पीले-नारंगी आभा से

रंग देता है सारा आकाश।

रंग बदलते सूरज

की रंगीन रश्मियाँ धरा को चूमती

पन्ने सी हरियाली से 

  समृद्ध करती हैं…

 

image courtesy  google.

उम्मीद जब शुन्य हो Starting from Zero

उम्मीद जब शुन्य  हो,

 कोई भी उसे समझ ना सके।

तब गहरे अंदर  छिपे

हुए अपनी हर शक्ति स्रोत को

जागने दो,

मुक्त छोड़ दो…

खुद को खुद के बंधन से।

अपने अंदर की शक्ति अौर सौंदर्य को पहचानो।

शुन्य से हीं शुरु करो,

राहें मिलती जायेगीं।

जिंदगी के रंग – 40

बातो में खुशबू 

कभी कभी ही महसूस होती है 

जैसे कच्चे  गुलाबे  इत्र  की महक हो फैली हर ओर .

यह हवा के झोंके से बिखरती नहीँ 

कहीँ गहरे दिल में

 खजाने बन जमा हो जाती  हैँ .

यादों के गुलाब बन कर  .

फिजा में बिखरी खुशबू


फिज़ा
में बिखरी खुशबू खिसकती सरकती 
ना जाने कब 

पास पहुँच कर 

गले में बाँहें डाल 

अतीत की ओर खीँच  ले गई .

किसी के यादों के साये और गुलाबों के बीच ले गई .

पूजा स्थल

ईश्वर-नियन्ता पत्थरों की मुर्तियोँ में नहीं बसते।

हमारे विचारों मे बसते हैं।

अौर मन-आत्मा-दिल

वह मंदिर- मस्जिद -चर्च

वह पूजा स्थल हैं….

जहाँ ये विचार उपजते हैं।

युद्ध अौर शांती War and Peace

News –  Texas shooting: at least 26 killed at Baptist church in Sutherland Springs.

हमें एक युद्ध…. लङाई… लङनी होगी ,

शांती लाने के लिये अौर

सभी लङाईयों को खत्म करने के लिये।

ज़िन्दगी के रंग -38

ज़िन्दगी बहते झरने जैसा ले चली अपने संग

हमने कहा हमें अपनी राह ना चलाओ.

हम तुम्हें अपने राह ले चलते है…..

हमें जीना है अपनी ज़िंदगी – अपनी राहों पर

ना कि किसी अौर के बनाये राह पर ….

Children

If children live with criticism, they learn to condemn.

If children live with hostility, they learn to fight.

If children live with ridicule, they learn to be shy.

If children live with shame, they learn to feel guilty.

If children live with encouragement, they learn confidence.

If children live with praise, they learn to appreciate.

If children live with fairness, they learn justice.

If children live with security, they learn to have faith.

If children live with approval, they learn to like themselves.

If children live with acceptance, they learn to find love in the world.

 

 

– Unknown

शांती-चैन की खोज

समय के साथ भागते हुए लगा – घङी की टिक- टिक हूँ…

तभी

किसी ने कहा  – जरुरी बातों पर फोकस करो,  

तब लगा कैमरा हूँ क्या?

मोबाइल…लैपटॉप…टीवी……..क्या हूँ?

सबने कहा – इन छोटी चीजों से अपनी तुलना ना करो।

हम बहुत आगे बढ़ गये हैं

देखो विज्ञान कहा पहुँच गया है………

सब की बातों  को सुन, समझ नहीं आया 

आगे बढ़ गये हैं , या उलझ गये हैं ?

अहले सुबह, उगते सूरज के साथ देखा

लोग योग-ध्यान में लगे 

पीछे छूटे शांती-चैन की खोज में।

 

 

 

जिंदगी के रंग -37 

तेज हवा में झोंके में झूमते ताजे खिले गुलाब 

की पंखुड़ियॉं  झड़ झड़ कर बिखरते देख पूछा –

नाराज नहीँ हो निर्दयी हवा के झोंके से ?

फूल ने कहा यह तो काल चक्र हैँ

 आना – जाना,  खिलना – बिखरना 

नियंता …ईश्वर…. के हाथों में हैँ

 ना की इस अल्हड़ नादान  हवा के  झोंके के वश में 

 फ़िर इससे कैसी  नाराजगी ? ?