सुकून और ख़ुशियाँ

ऐसा होता तो वैसा होता।

वैसा होता तो अच्छा होता।

अगर मन की बातें होतीं

कैसे मालूम कैसा होता?

कौन जाने क्या होता?

शायद यही सबसे अच्छा है?

अपने मन की बातें जाने दो।

बातें जैसी है वैसे स्वीकार कर लो,

ग़र ख़ुशियाँ और सुकून चाहिए।

Do not worry that your life is turning

upside down. How do you know the

side you are used to is better than

the one to come?

~ Rumi

मंज़िल

पाना है अगर मंज़िल,

राज़ रखो अपनी मंज़िल।

बढ़ाते रहो पूरे विश्वास से कदम।

ग़र ना हो राज़-ए-मक़सद रखने का दम

दिल साज़िश करने लगता है हरदम।

कम कर हौसला,

देते है एहसास ऐसा भर

जैसे पा लिया हो मंज़िल।

बिना पाये मंज़िल।

Interesting Psychological Fact – Don’t tell

everyone your goals, because it chemically

satisfies the brain and that’s similar to

completing it.

Meaning मक़सद / मंज़िल – goal.

उन लम्हों में

कमियाँ किसमें नहीं?

पर सबसे बड़ी कमी है वही,

ज़ेहन के अँधेरे को मानना सही।

कभी ख़ुद का आईना बन तो सही।

नेकनीयती से गौर कर कभी

अपनी सकारात्मक और नकारात्मक,

अच्छी और बुरी बातों की बही।

नज़रों के सामने से हटेगा कम-निगही।

अपनी होड़, अपनी स्पर्द्धा अपने आपसे कर,

ईमानदारी और प्यार से खुद का ऑडिट कर।

अच्छा-बुरा जो भी पाया उन लम्हों में

उसका हर दिन रियाज़ कर।

अर्थ- कम-निगही- short sighted

Positive Psychology- Self-acceptance is the

first step to self-mastery. Mastery of the

self comes from accepting all our flaws.

Talk To Yourself with empathy.

पसंद

पसंद

हम चाहें ना चाहें,

सब हमें चाहें।

हम कबूलें या ना क़बूलें लोगों को,

पर हमें सब क़बूल करें।

यह ज़िद्द क्यों, सब पसंद करें तुम्हें?
क्या कायनात मे सभी पसंद हैं तुम्हें?

सागर और ब्रह्मांड का फ़लसफ़ा

चाँद ने सूरज को आवाज़ दे कर कहा –

ज़िंदगी की राहों में कुछ पाना,

कुछ खोना लगा रहता है।

कम ज़्यादा होना लगा रहता है।

भला या बुरा किया किसी के साथ,

उसका जवाब मिलता रहता है।

आवाज़ की गूंजें लौट कर है आती रहतीं हैं।

सागर और ब्रह्मांड का यह है फ़लसफ़ा।

जी भर, जी ले ज़िंदगी

सारे सच लोग झूठ बताते चले गये।

सारी ज़िंदगी छले जाते रहे।

कई धोखे भरे रिश्ते निभाते चले गये।

शायद हुआ ऊपर वाले के सब्र का अंत।

हाथ पकड़ ले चला राह-ए-बसंत।

एक नई दुनिया, नई दिशा में।

बोला, पहचान बना जी अपने में।

तलाश अपने आप को, अपने आप में।

ग़र चाहिए ख़ुशियाँ और सुकून का साया।

जाग, छोड़ जग की मोह-माया।

मैं हूँ हमेशा साथ तेरे, कर बंदगी।

ख़ुशगवारी से जी भर, जी ले ज़िंदगी।

Goodbye!

Goodbyes are only for those

who love with their eyes,

Because for those who love

with heart and soul there is

no such thing as separation.

~~Rumi

#TopicByYourQuote

मैं ख़ुद आईना

आईने ने पूछा –

क्यों लिए फिरती हो मुझे साथ?

मैंने कहा –

यक़ीं है, कड़वे लोगों को बेहतरीन

ज़वाब दे ऊपरवाला थामे रहेगा मेरा हाथ।

पर भूल से भी अहंकार में ना डूब जाऊँ,

आईने में खुद को देख नज़रें झुकाऊँ,

इस कोशिश में कि मैं ख़ुद आईना बन जाऊँ।

अपने से अपनी होड़ लगाऊँ।

Interesting fact –
Stay true to yourself. As what brings

you a sense of happiness, purpose

and meaning in life is important.

इश्क़ है जागती रातें

इश्क़ है जागती रातें, उनींदी आँखें, गुनगुनाते गीत।

मुहब्बत है ख़्वाब, सितारे, चिराग़, चाँद

अँधेरी रातें, अधूरा चाँद, अधूरे किस्से।

इस इश्क़ को हीं कहते हैं बंदगी।

हम तो जी रहे हैं यही ज़िन्दगी।

तुम एक बार में लगे टूटने?

हँस कर पूछा चाँद ने।

Happy International Men’s Day