तुम चाहते हो….

चाहत मेरी या चाहत तेरी,

है क्या रूबरू हक़ीक़त से?

कहते हैं मिल जाती है कायनात,

चाहो ग़र शिद्दत से।

पर कुछ हसरतें, रह जातीं हैं हसरतें।

ग़र तुम चाहते हो किसी को रूह से

तब बनी रहेगी यह

मद्धम सी लौ-ए-चाहत अनंत तक।

आसमाँ और ज़मीं, सूरज और चाँद की उल्फ़त सी।

कुछ चाहतों में मिलन नहीं,

होती हैं ये चाहतें, चाहते रहने के लिये।

#TopicByYourQuote

ख़ुशियों का समुंदर

अक्सर लगता है,

ग़ज़ब तनाव है ज़िंदगी में।

अजब ताव है फ़िज़ा में।

साया-ए-ग़म में साँसें है घुटी-घुटी।

हँसी की रौशनी जैसे लुटी-लुटी।

उदासी के अँधेरे में भाव बढ़ा जैसे चराग़ का।

सच यह है कि इसी उलझन का नाम है ज़िंदगी।

इसे मुस्कुरा कर जीना है बंदगी।

सामना करो, नाम दो पहचान दो एहसासों को।

भावनायें और दिलो-दिमाग़ ग़र सीख गए संभलना।

चाँद उतर आएगा फिर ख़ुशियों के समुंदर में।

International Stress Awareness Day-

Don’t become the slave of your emotions.

recognise your emotion and your triggers

and handle Them with care. Otherwise they’ll

Make you fragile.

विचलित नहीं होना मन मेरे

विचलित नहीं होना मन मेरे, देख कफ़न का सफ़ेद नूर।

यह तो है राह-ए-सुकून, दुनिया के दुःख-दर्द से दूर।

होते हैं कई बदकिस्मत बे-कफ़न

होते है कुछ जीते-जी मद में चूर।

भूल जाते है ज़िंदगी है रूहानियत,

समझदारी है, नही रखने में ग़ुरूर।

कफ़न में जेब नहीं होती, यह है मशहूर।

कर्मों की वसीयत होती है रूह पर ज़रूर।

#TopicByYourQuote

आदत

कहते हैं, आज़ाद छोड़ दो,

पंछी हो या इंसान।

ग़र वापस आना होगा,

अपने-आप आ जाएगे।

पर सच्चाई तो यह है कि

राह कोई भी, कभी भी भटक सकता है,

फिर ज़माना दोष देगा।

क्यों वापस आने की आदत ना लगाई,

क्यों राह-ए-नीड़ ना सिखलाई।

ख़्वाबों की इबादत

ज़िंदगी ख़्वाबों में मसरूफ़ ,

ख़्वाबों की इबादत में मसरूफ़।
नींद भरी आँखें अपनी

दर्द भरी कहानी किसे सुनायें?

मुझे तन्हा न कर जाना

कहने में देर हो गई कि

मुझे तन्हा न कर जाना।

तन्हा हैं रात-दिन और फ़ज़ाएँ

कहाँ खोजें, कैसे भूल जायें?

अब है तन्हाई की उस मंज़िल पर,

जहाँ मालूम नहीं

यह मकाँ है, क़ब्र है, या मज़ार है?

जी रहे है क्योंकि मर-मर कर,

जीने के तरीक़े हज़ार है।

#TopicByYourQuote

एक उलझन

एक उलझन नहीं सुलझ रही।

हैं ज़िंदगी ख़्वाबों में मसरूफ़,

ख़्वाबों की इबादत में मसरूफ़।

है ख़ूबसूरत नशीला वसंत,

कहकशाँ,, चाँद-तारो भरी रातें।

नींद भरी आँखें अपनी

दर्द भरी कहानी किसे सुनायें?

topic by yourquote

बदलाव

ज़िंदगी मिली है जीने के लिए,

गिरने-उठने और दमकने के लिए।

सब हैं अलग-अलग पर ख़ास।

तारीफ़ कीजिए बनाने वाले की।

ग़लतियाँ कीजिए और सीखते रहें

नए-नए सबक़-ए-ज़िंदगी।

बदलाव है अहम हिस्सा, मज़ा लीजिए

बदलते सफ़र-ए-ज़िंदगी का।

Happy Psychology / Positive Psychology Fact-
Keep trying new things as life gets boring

when we stay within the limits of know

activities. In such a case, we start working in

an autopilot mode. Which is not good for

our mental health.

तेरा अक़्स

तेरा अक़्स, मेरा अक़्स,

क्या करना है अब बात?

दिन और रात बीत गई,

बीत गई बात।

अब ना दर्द है ना ग़म,

कर दिया है जब हिसाब।

कर दिया है सबको माफ़।

अब बस है आइना-ए-ज़िंदगी।

नहीं रह गई अक्स की बंदगी।

मकतब-ए-ज़िंदगी ने सिखाया,

मुस्कुरा-मुस्कुरा कर

लोगों को ना कर इतना बर्दाश्त

कि वे हद से गुज़र जाएँ।

सितम सहन इतना ना कर,

कि लोग सीमा तोड़ जाए।

कि ख़ुद वे बर्दाश्त-ए-काबिल ना रह जायें।

Positive Psychology-

If someone is crossing your boundaries,

take action. At the same time, Be careful

with how much you tolerate. You are

teaching them how to treat you.