Where words are restrained, the eyes often talk a great deal.
Samuel Richardson
मैं आँखों से बातें करती रही ……..
वे लबों को निहारते रहे।
दहलीज
पर खङी रही,
मुलाकात नहीं हुई,
मैं नजरों से पुकारती रही,
वे आवाज का इंतज़ार करते रहे।
Where words are restrained, the eyes often talk a great deal.
Samuel Richardson
मैं आँखों से बातें करती रही ……..
वे लबों को निहारते रहे।
दहलीज
पर खङी रही,
मुलाकात नहीं हुई,
मैं नजरों से पुकारती रही,
वे आवाज का इंतज़ार करते रहे।
NEWS, 27/03/2017
1. Tamil Nadu Youth Hacked To Death For Being Atheist,
2. Wanted to attack UP dargah, Imambara and cleric before Ujjain blast, accused tells NIA.
3.22/3 London attack.
And countless other such news…………….
धर्म ना मानो तो मुश्किल,
मेरा धर्म न मानो तो भी मुश्किल,
पता नहीं गीता, रामायण, कुरान, बाइबल..
किसने कहा भगवान अलग-अलग हैं?
लेकिन लगता है हम उन्हें अलग करके ही मानेंगे!
क्या हम इस सीमा से आगे यह नहीं सोंच सकते हैं कि
हम इंसान हैं.
image courtesy internet.
The Hindu, March 24, 2017—Fearing arrest, two women jump into pond, drown
News, The Indian Express, March 24, 2017--Police had raided red light area in Rajasthan’s Bharatpur. India.
Two women jumped into a pond and drowned, allegedly fearing arrest during a police raid at a red light area in Rajasthan’s Bharatpur on Tuesday, said the district administration.
The victims have been indentified as Shakko and Rachna. According to the police, the incident took place at Pachi ka Nagla village which comes under the jurisdiction of Sewar police station.
पंछियों के नगर भरतपुर में,
उसे भी आसमान में आजाद परिदें सा उङने का शौक था।
वह थी सिर्फ 13 साल की,
चाहती थी सम्मान की जिंदगी जीना।
पुलिस की छापेमारी के बाद, उसका शव मिला……..
पानी में तैरता हुआ।
पुलिस ने कहा बचने के लिए पानी में कूद गई थी,
पर रोती माँ, तन के चोट…..
कुछ और हीं कहानी कह रहे थे,
क्या उन्हें अच्छी जिंदगी जीने की चाह नहीं हो सकती?
कोठे,वेश्यालय भी तो चलते हैं सभ्य समाज की दया दृष्टि से,
क्या कभी सच सामने आयेगा?
image from internet.
The International Day of Forests was established on the 21st day of March, by resolution of the United Nations General Assembly, and 20 March World Sparrow Day is a day designated to raise awareness of the house sparrow
(20 मार्च गौरैया दिवस, 21 मार्च अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस)
हम जो हर रोज कोई न कोई दिवस मनाते हैं
और अगले दिन भूल जाते हैं।
इस से तो अच्छे हम पहले ही थे,
जब बलखाती नदियां, फुदकती गौरैया,
सरसराती हवाएं और जंगलों की हरियाली
हमेशा सहलाती थी
और हम उसे निहारते अौर संभांलते थे।
आज एक दिन याद कर क्यों हो जाती है कर्तव्यों की इतिश्री…….???

Images from internet
Some beautiful paths can’t be discovered without getting lost.
कभी-कभी राहों मे,
खो जाना भी अच्छा है,
कुछ सुंदर नये रास्तों को पाने के लिए ।
खोये बिना कुछ पाया नहीं जा सकता।
अपने आप को भी भूल जाना
कभी-कभी अच्छा है
बहुत कुछ नया पाने के लिए।
Image from internet.
Todays News – The Indian Express wed, MARCH 8, 2017
नवरात्रि की अष्टमी तिथि ,
प्रौढ़ होते, धनवान दम्पति ,
अपनी दरिद्र काम वालियों
की पुत्रियों के चरण
अपने कर कमलों से
प्यार से प्रक्षालन कर रहे थे.
अचरज से कोई पूछ बैठा ,
यह क्या कर रहें हैं आप दोनों ?
अश्रुपूर्ण नत नयनों से कहा –
“काश, हमारी भी प्यारी संतान होती.”
सब कुछ है हमारे पास ,
बस एक यही कमी है ,
एक ठंडी आह के साथ कहा –
प्रायश्चित कर रहें है ,
आती हुई लक्ष्मी को
गर्भ से ही वापस लौटाने का.
Source: कन्या पूजन ( कविता )
I have a thousand desires, all desires worth dying for………..
हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले…
MIRZA GHALIB
ख्वाबों ख्यालों ख्वाहिशों से
बहुत आगे आ चुकी है जिंदगी।
गुनगुनाती सुबहें अौर शाम की
बस कुछ खुमारी बची है।
जिंदगी की जिम्मरदारियों ने,
वक्त के साथ क्या-क्या बदल दिया?
अब तो अपने आप से बातें करने के लिए भी,
वक्त से इजाजत लेनी पड़ती है।
पर अभी भी नही बदलीं हैं,
तो हसरतें अौर हज़ारों ख्वाहिशें…………..
image from internet
A mythological story -Lakshman begged Nidra devi, the goddess of sleep,to leave him alone for fourteen years so that he could guard his brother and sister-in-law night and day. But the law of nature demanded that someone should bear the burden of Lakshman’s share of sleep. “Go to my wife, Urmila, and inform her of the situation,” said Lakshman. Nidra went to Urmila.
एक किवदंती के अनुसार– लक्ष्मण ने चौदह साल के बनवास में निद्रा की देवी से वरदान माँगा कि उसे नींद ना आये अौर वह रात-दिन जाग कर राम-सीता की सुरक्षा कर सके। ऐसे में लक्ष्मण ने नींद को अपनी पत्नी उर्मिला के पास भेज दिया और अपना सन्देश भी भेजा, लक्ष्मण के हिस्से की नींद उर्मिला को मिले अौर कहते हैं उर्मिला चौदह साल सोती रही।
Image from internet.
Source: जिंदगी के रंग ( 2) कविता
Research reveals that global warming is compelling birds into early migration. Migrating birds are arriving at their breeding grounds earlier as global temperatures rise.

मौसम के साथ उङते रंग- बिरंगे परिंदे,
कुदरत के जादुई रंगों के साथ,
जहाँ का मौसम माकूल – माफिक हो
वहीं चल देते हैं।
हमारी तरह बंधनों से बंधे नहीं हैं।
ये बंधनों से ऊपर, घुमक्कड़ बंजारों से।
थके,-हारे, हजारों मीलों से उङ कर आते हैं।
हम आशियाना अौर समाज के बंधन से बंधे लोग
इन की प्राकृतिक जीवन को समझे बिना।
नैसर्गिक सृष्टि के नियम से छेङ-छाङ कर,
इन्हें तकलीफ पहुँचाते हैं।
शब्दार्थ- Word meaning
घुमक्कड़, बंजारा – gypsy
माकूल, माफिक – suitable
कुदरत,सृष्टि – nature,
सृष्टि – Creation
नैसर्गिक – Natural
प्रवासी – Migratory
Image from internet.
Images courtesy Chandni Sahay.
You must be logged in to post a comment.