ज़िन्दगानी – कविता 

Wherever you are, and in whatever circumstances, strive to love and to be a lover.
~ Rumi

जीवन रुकता नहीँ 

  हर पल , हर क्षण  नया है 

दरिया के बहते पानी की तरह.

जो बह गया वह बीत गया.

वह पानी लौट कर आता नहीँ.

यह जीवन चक्र चलता रहता है.

हर पल कुछ नया ले कर आता है.

image from internet.

सबक- कविता

जिंदगी से एक गहरी सबक मिली।

किसी को परेशानियों में,

सलाह जरुर देनी चाहिये।

पर बिन माँगे  मदद के लिये,

हाथ भी बढ़ाना  देना चाहिये।

इसमें खतरा तो हैं,

पर

ना जाने कौन किस लम्हें  में,

किस  दौर से गुज़र रहा है?

जाने-अनजाने हीं किसी की दुआ मिल जाये।

Take Risks in Your Life If you Win, U Can Lead! If You Lose, You can Guide!
Swami Vivekanandalife

image from internet.

कोई मुझ से पूछ बैठा…..

कोई मुझ से पूछ बैठा…..

कोई मुझ से पूछ बैठा, बदलना किस को कहते हैं?

सोच में पड़ गया हूँ, मिसाल किस की दूँ मौसम की या अपनों की!!!!!!

 

Source: कोई मुझ से पूछ बैठा…..

Dilsediltak

 

Image from internet.

शब्दों का  चोला – कविता 

Don’t ask yourself what the world needs. Ask yourself what makes you come alive and then go do that. Because what the world needs is people who have come alive.
-Howard Thurman

कब क्या लिखती हूँ , 

मुझे भी नहीँ पता.

आजाद छोड़ दिया है

अपने मन और अंतरात्मा को.

यह दुनिया ही खट्टी मीठी झलकियाँ 

दिखलाती रहती है.

मै तो बस उन्हें  शब्दों का

चोला पहना देती हूँ.

c.jpg

Images from internet

सुनहरी सुबह और रुपहली शाम – कविता

एक आदत सी थी,

बेफिक्री से गुनगुनाने और मुस्कुराने की।

सुनहरी सुबह और  रुपहली  शाम की ,

खूबसूरती में ङूब जाने की। 

पर ज़माने  ने  इसमें भी  कमियां निकाल दी।

तब ख्याल आया, 

अब तो 

खूबियों के सिवा कुछ बचा हीं नहीं ।

 हाथ जुङ गये  इबादत में।

When the world pushes you to your knees, you’re in the perfect position to pray.
~ Rumi

जिंदगी के रंग -कविता 9

Female weeper / weeping woman / professional mourners – In some part of Rajasthan, India, women (of a specific caste ) are hired as professional mourners . They are know as “rudaali” /female weeper/ weeping woman . Their job is to publicly express grief for family members who are not permitted to display emotion due to social status.

कुछ लोग हँस कर ,

और कुछ हँसा कर

कमाते हैं.

कुछ लोग रो कर (रुदाली )

और कुछ लोगों को रुला कर.

रुलाने वाले क्या जवाब देंगे ?

जब

ऊपर वाला उनसे पूछेगा –

उन्होंने क्या कमाया ?

राजस्थान में कुछ स्थानों पर ऐसी प्रथा हैं. जिसमें सम्पन्न परिवारों में रो कर मातम मानने के लिये रुदाली ( जाति विशेष की महिलायें ) बुलायी जाती हैं.

Source: जिंदगी के रंग -कविता 9

चाहत -कविता

गर चाहत हो, ईमानदारी हो,

कमजोर की हिफाजत में भी चीजें  महफूज रह सकती हैं

जैसे मिट्टी के गुल्लक में

 लोहे के सिक्के

धोखा -कविता Trust

It takes years to build up trust, only seconds to destroy it. But betrayal has its positive side too.

“Out of suffering have emerged the strongest souls; the most massive characters are seared with scars.”
― Kahlil Gibran

 

 किसी ने धोखा क्या दिया ,

आंखे खुल गई।

                                गैरों अौर अपनों की पहचान मिल गई।

आँखों में धूल  झोंकी ,

     दुनिया और बेहतर नजर आने लगी………..

 

Image from internet.

लिखती तो मैं पहले भी थी (कविता )

लिखती तो मैं पहले भी थी।

कभी कुछ छप जाता था,

तब खुश हो लेती थी।

कभी लिखे पन्ने रखे-रखे पीले पड़

समय की भीड़ में कहीं खो जाते थे।

धन्यवाद ब्लॉग की दुनिया,

मन की बातें लिखने के लिए…………

इतना बड़ा आसमान और इतनी बड़ी ज़मीन दे दी है ।

ढेरो जाने-अनजाने पाठक और आलोचक,

सबको धन्यवाद।

अब मन की हर बात, हर विचार को,

जब चाहो लिख डालो।

मन में भरे ख़ज़ाने और उमड़ते-घुमड़ते विचारों को

पन्ने पर उतारने की पूरी छूटहै।

लिखती तो मैं पहले भी थी, पर अब लिखने में मज़ा आने लगा है।

Source: लिखती तो मैं पहले भी थी (कविता )

कलाकार- कविता Playing with the Placards

Editorial of The Indian Express  April 26, 2017

It is one of actor Nawazuddin Siddiqui’s shortest, simplest and strongest performances. Appearing in a video just over one minute in length, the actor holds up a series of placards; these read, in succession: “I got a DNA test done. The result showed I was 16.66 per cent Hindu, 16.66 per cent Muslim…”, covering Sikhism, Christianity, Buddhism and world religions too. With each placard, Siddiqui wears stereotypical “markers” — a Hindu caste daub, a Muslim sherwani-topi, a Sikh turban, Buddhist robes. At the end, a placard concludes: “When I discovered my soul, I found that I am a 100 per cent artist”. Saying no lines, Nawazuddin’s video says a lot, for it speaks against power at several levels.

बिना बोले,

 सब कुछ,

बोलना भी एक कला है।

हम झगङ रहे हैं,

जात-धर्म, रंग , देश , सीमा……..

जैसी बातों के लिये।

क्यों एक अच्छे इंसान के रुप,

में जी नहीं सकते  हम ?

News courtesy  The Indian Express, image from internet.