कस्तूरी मृग- कविता Musk deer

Musk deer is  famous for the valuable scented musk found  in its navel. Their musk is used for making perfumes and medicines.  It is  believed that musk deers look for the fragrance of musk everywhere outside instead of  looking for it within themselves.

 

“I searched for God and found only myself.

I searched for myself and found only God”.

 

 

वन-वन ढूंढ रहा है

मृग अपनी कस्तूरी,

खुशबू  अपने पास है,

बस है खुद से खुद की दूरी।

 

 

कस्तूरी कुन्डल बसे, मृग ढूढै बन माहि ।

ऐसे घट-घट राम हैं, दुनिया देखे नाहि।।

कबीर

 

कस्तूरी मृग अपनी नाभि में पाए जाने वाली कस्तूरी के लिए  प्रसिद्ध है। कस्तूरी का उपयोग औषधि के रूप में दमा, मिर्गी, निमोनिया आदि की दवाअों में होता है। यह  अपनी खुशबूदार इत्र के लिए भी प्रसिद्ध है। कहते है , वह कस्तूरी की खुशबू की खोज में  भटकता रहता है, जो उसके हीं अंदर होता है।

Musk deer

 

सौंदर्य सार- कविता

 

I searched for God and found only myself.
I searched for myself and found only God.

पेङ की शाखाअों पर लगे फूलों में

हम  सौंदर्य सार खोजते हैं,

पर क्यों नहीं हम जड़ों के बारे में सोचतें?

शायद वहीं सब कुछ मिल जाए………

कृष्ण को खोजते है किताबों में,

क्यों नहीं झाँकतें अपने अंदर ?

पतझङ अौर बसंत मे 

खुबसूरत  पत्ते अौर  फूल,

आते हैं अौर  फिर साथ छोङ जाते हैं,

पर जङें नहीं बदलतीं।

                    वही उन  का आधार हैं……

image from internet.

 

A visitor -A 7 line story

A tourist visited a Sufi saint.
He was astonished to see that the Sufi’s home was a simple room.
The only furniture was a mat and a kerosene lamp.
Tourist : “Sufi, where’s your furniture?”
Sufi : “Where is yours?”
Tourist : “Mine? But I’m only a visitor here.”
Sufi : “So am I !

क्या कभी सच सामने आयेगा?-कविता Will the truth ever get revealed?

The Hindu, March 24, 2017—Fearing arrest, two women jump into pond, drown

 

News, The Indian Express, March 24, 2017--Police had raided red light area in Rajasthan’s Bharatpur. India.

Two women jumped into a pond and drowned, allegedly fearing arrest during a police raid at a red light area in Rajasthan’s Bharatpur on Tuesday, said the district administration.

The victims have been indentified as Shakko and Rachna. According to the police, the incident took place at Pachi ka Nagla village which comes under the jurisdiction of Sewar police station.

 

पंछियों के नगर भरतपुर में,

उसे भी आसमान में  आजाद  परिदें सा उङने  का शौक था।

वह थी सिर्फ 13 साल की,

चाहती थी सम्मान की जिंदगी जीना।

पुलिस की छापेमारी के बाद, उसका शव मिला……..

पानी में तैरता हुआ।

पुलिस ने कहा बचने के लिए पानी में कूद गई थी,

पर रोती माँ,  तन के चोट…..

कुछ और हीं कहानी  कह रहे थे,

 क्या   उन्हें अच्छी जिंदगी जीने की चाह  नहीं हो सकती?

कोठे,वेश्यालय  भी  तो चलते हैं सभ्य समाज की दया दृष्टि से,

 क्या  कभी सच सामने आयेगा?

image from internet.

 

कर्तव्यों की इतिश्री-कविता

The International Day of Forests was established on the 21st day of March, by resolution of the United Nations General Assembly,  and 20 March World Sparrow Day is a day designated to raise awareness of the house sparrow

(20 मार्च गौरैया दिवस, 21 मार्च अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस)

हम जो हर रोज कोई न कोई दिवस मनाते हैं

और अगले दिन भूल जाते हैं।

इस से तो अच्छे हम पहले ही थे,

जब बलखाती नदियां, फुदकती गौरैया,

सरसराती हवाएं और जंगलों की हरियाली

हमेशा सहलाती थी

और हम उसे निहारते  अौर संभांलते  थे।

आज एक दिन  याद  कर क्यों हो जाती है कर्तव्यों की इतिश्री…….???

 

green forest and Sparrow

 

 

Images from internet

बेमौत मरती नदियां -कविता Dying Rivers- poem

river.jpg

The river’s ecosystem has left 65 percent of the world’s rivers in danger of losing biodiversity due to various factors.   The Sarasvati River is one of the main Rigvedic rivers mentioned in the scripture Rig Veda and ancient Sanskrit texts. Around ,  70 per cent of the sites that have been discovered to contain archaeological material dating to this civilization’s period are located on the banks of the now dried out Saraswati river.

 

पौराणिक कथा के अनुसार सरस्वती नदी शुष्क हो तिरोहित हो गई। इसका गहरा प्रभाव मानव जाति पर पड़ा। वर्तमान सूखी हुई सरस्वती नदी के समानांतर खुदाई में ५५००-४००० वर्ष पुराने शहर मिले हैं जिन में पीलीबंगा, कालीबंगा और लोथल भी हैं। यहाँ कई यज्ञ कुण्डों के अवशेष भी मिले हैं, जो महाभारत में वर्णित तथ्य को प्रमाणित करते हैं।ऋग्वेद के नदी सूक्त के अनुसार यह पौराणिक नदी पंजाब के पर्वतीय भाग से निकलकर कुरुक्षेत्र और राजपूताना से होते हुए प्रयाग या इलाहाबाद आकर यह गंगा तथा यमुना में मिलकर पुण्यतीर्थ त्रिवेणी कहलाती है।

 

 हम,

प्रकृति से   लेना जानते हैं पर संभालना नहीं जानते।

ना अपना भविष्य ना  अपने संतति का भविष्य,

ना इतिहास से सबक लेना चाहते है।

पौराणिक कथा के अनुसार सरस्वती नदी

शुष्क हो तिरोहित हो गई।

इस नदी के साथ ना जाने कितने

 ज्ञान , विज्ञान , सभ्यतायें लुप्त हो गईं ।

                                                          कितने नासमझ हैं हम?

 

Be quiet -Quote

Be quiet.

Find acquaintances with silence.

Go inside,

delve into your heart.

Take a day off from the clamor.

~ Rumi

 

 

Image from internet.

अनजानी राहें – कविता Untraveled Routes -Poem

Some beautiful paths can’t be discovered without getting lost.

 

कभी-कभी  राहों मे,

खो जाना भी अच्छा है,

कुछ सुंदर नये रास्तों को पाने के लिए ।

खोये  बिना कुछ पाया नहीं  जा सकता।

अपने आप को भी भूल जाना

कभी-कभी अच्छा है

बहुत कुछ नया पाने के लिए।

Image from internet.

जिंदगी के रंग- कविता 15

News PUNENewsline , Tuesday, MARCH 7, 2017

SSC Exam, Fearing paper leak cases,

 

फिसलते हुए वक्त को रोकना बस में नहीं है

जितना पकड़ो,

रेत की तरह मुट्ठी से रिस जाता है

बस बदलता ही रहता है  यह वक्त,

जिंदगी के  नये नये  परीक्षाअों  के साथ।

कितना भी पूछ लो पंडित नजूमियों से आगे क्या होगा???

कोई जवाब नहीं मिलता,

वक्त अौर जिंदगी में आगे क्या होगा ?

पर यह इंसान भी क्या चीज है,

खुद ही परीक्षा लेता है अौर

अक्सर  परीक्षा के पर्चे, परीक्षा से पहले

चंद सिक्कों के लिये  बेच दिया करता  हैं…………

ख्वाबों ख्यालों ख्वाहिशों भरी जिंदगी -कविता

I have a thousand desires, all desires worth dying for………..

हज़ारों ख़्वाहिशें ऐसी कि हर ख़्वाहिश पे दम निकले…

  MIRZA GHALIB

 

ख्वाबों ख्यालों ख्वाहिशों  से

बहुत आगे आ चुकी है जिंदगी।

गुनगुनाती सुबहें अौर शाम की

बस कुछ खुमारी बची है।

जिंदगी की जिम्मरदारियों ने,

वक्त के साथ क्या-क्या  बदल दिया?

अब तो अपने आप से बातें करने के लिए भी,

वक्त से इजाजत लेनी पड़ती है।

पर अभी भी  नही बदलीं हैं,

तो हसरतें अौर हज़ारों ख्वाहिशें…………..

 

image from internet