Stay happy, healthy and safe – 15

आत्मानं सततं रक्षेत्।

ātmānaṃ satataṃ rakṣet।

One must save oneself under any circumstances.

हर परिस्थति में अपनी, स्वंय की सुरक्षा जरुर करें।

 

Source – Swami Vivekananda in a letter to Sj. Balaram Bose (5th January 1890)

image courtesy- Chandni Sahay.

जागता रहा चाँद

जागता रहा चाँद सारी रात साथ हमारे.

पूछा हमने – सोने क्यों नहीं जाते?

कहा उसने- जल्दी हीं ढल जाऊँगा.

अभी तो साथ निभाने दो.

फिर सवाल किया चाँद ने –

क्या तपते, रौशन सूरज के साथ ऐसे नज़रें मिला सकोगी?

अपने दर्द-ए-दिल औ राज बाँट सकोगी?

आधा चाँद ने अपनी आधी औ तिरछी मुस्कान के साथ

शीतल चाँदनी छिटका कर कहा -फ़िक्र ना करो,

रात के हमराही हैं हमदोनों.

कितनों के….कितनी हीं जागती रातों का राज़दार हूँ मैं.

Stay happy, healthy and safe – 14

उतिष्ठत। जाग्रत।

प्राप्य वरान्निबोधत।

Transliteration:
utiṣṭhata। jāgrata। prāpya varānnibodhata।

English Translation:
Arise. Awake. And stop not till the goal is reached.

Hindi Translation:
उठो। जागो।

और तब तक नहीं रुकना जब तक लक्ष्य हासिल न हो।

 

Swami Vivekananada

दूसरी दीवाली

पहली बार देखा और सुना साल में दो बार दीवाली!

दुःख, दर्द में बजती ताली.

साफ़ होती गंगा, यमुना, सरस्वती और नादियाँ,

स्वच्छ आकाश, शुद्ध वायु,

दूर दिखतीं बर्फ़ से अच्छादित पर्वत चोटियाँ.

यह क़हर है निर्जीव मक्खन से कोरोना का,

या सबक़ है नाराज़ प्रकृति का?

देखें, यह सबक़ कितने दिन टिकता है नादान, स्वार्थी मानवों के बीच.

Stay happy, healthy and safe – 13

Your body holds deep wisdom.

Trust in it. Learn from it. Nourish it.

Watch your life transform and be healthy.

Bella Bleue

सूरज

थका हरा सूरज रोज़ ढल जाता है.

अगले दिन हौसले से फिर रौशन सवेरा ले कर आता है.

कभी बादलो में घिर जाता है.

फिर वही उजाला ले कर वापस आता है.

ज़िंदगी भी ऐसी हीं है.

बस वही सबक़ सीख लेना है.

पीड़ा में डूब, ढल कर, दर्द के बादल से निकल कर जीना है.

यही जीवन का मूल मंत्र है.

Stay happy, healthy and safe – 12

Be in love with your life,

every minute of it.

 

 

-Jack Kerouac

वक़्त

वक़्त-वक़्त की बात है, कभी छुट्टियों की कमी की शिकायत थी, आज छुट्टियाँ है तब काम याद आ रहा है. कभी शोर-कोलाहल कानों को चुभता था. अब शांति हीं शांति है तब पुराने दिन याद आ रहें हैं. यह नाराज़गी और बेचैनी क्यों? यह वक़्त भी गुज़र जाएगा.

Image courtesy- Aneesh

Stay happy, healthy and safe- 11

Your living is determined not so much by what life brings to you as by the attitude you bring to life; not so much by what happens to you as by the way your mind looks at what happens.

Khalil Gibran

चीन और चमगादड़ Wet market of China

लोग हो ना हों, हौसले इनके ज़िन्दा हैं.

इतनी जल्दी भूल गए,

वेट बाज़ार- कोरोना कितना बड़ा फंदा है?

अपनी नहीं चिंता अगर,

दुनिया की तो सोचों.

इन चमगादड़, पैंगोलीन, कुत्तों की सोचों…….