Stay Happy, healthy and safe -38
शरीरमाद्यं खलु धर्मसाधनम् ।।
śarīramādyaṃ khalu dharmasādhanam
शरीर ही सभी धर्मों (कर्तव्यों) को पूरा करने का साधन है। अर्थात शरीर को सेहतमंद बनाए रखना जरूरी है। इसी के होने से सभी का होना है अत: शरीर की रक्षा और उसे निरोगी रखना मनुष्य का सर्वप्रथम कर्तव्य है। पहला सुख निरोगी काया।
Body is instrument for all (good) deeds.
So its our most important duty to protect it
and keep it healthy.
~उपनिषद
First step
It is pointless trying to know where the way leads.
Think only about your first step, the rest will come.
– Shams Tabriz ( Rumi’s Spiritual Instructor)
शिकवे
Stay happy, healthy and safe – 37
काँच की नगरी
टूट कर मुहब्बत करो
या मुहब्बत करके टूटो.
यादों और ख़्वाबों के बीच तकरार चलता रहेगा.
रात और दिन का क़रार बिखरता रहेगा.
कभी आँसू कभी मुस्कुराहट का बाज़ार सजता रहेगा.
यह शीशे… काँच की नगरी है.
टूटना – बिखरना, चुभना तो लगा हीं रहेगा.
जिंदगी के रंग – 203
जिंदगी में हर रिश्ते एक दूसरे से
मुकाबला,आज़माइशें या
बराबरी करने के लिये नहीं होते हैं।
कुछ रिश्ते एक- दूसरे के हौसले इज़ाफ़ा करने अौर
कमियों को पूरा करने के लिये भी होते हैं।।
तभी ये रिश्तों को दरख्तों के जड़ों की तरह थामे रखते हैं।
Stay happy, healthy and safe- 36
क्रोधाद्भवति सम्मोहः सम्मोहात्स्मृतिविभ्रमः।
स्मृतिभ्रंशाद् बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति॥ २-६३
krodhādbhavati sammohaḥ sammohātsmṛtivibhramaḥ।
smṛtibhraṃśād buddhināśo buddhināśātpraṇaśyati॥ 2-63
क्रोध से उत्पन्न होता है मोह और मोह से स्मृति विभ्रम। स्मृति के भ्रमित होने पर बुद्धि का नाश होता है
और बुद्धि के नाश होने से वह मनुष्य नष्ट हो जाता है।
From anger there comes delusion; from delusion, the loss of memory; from the loss of memory, the destruction of discrimination; and with the destruction of discrimination, he is lost.
श्रीमद् भगवद्गीता
Stay happy, healthy and safe- 35
Sanskrit transcript:
समानी व आकूति: समाना ह्रदयानि व:।
समानमस्तु वो मनो यथा व: सुसहासति॥
samānī va ākūti: samānā hradayāni va:।
samānamastu vo mano yathā va: susahāsati॥
Hindi translation
हमारा उद्देश्य एक हो, हमारी भावनाएँ सुसंगत हो। हमारे विचार एकत्रित हो।
जैसे इस विश्व के, ब्रह्मांड के विभिन्न पहलुओं अौर क्रियाकलापों में तारत्मयता अौर एकता है ॥
English translation
United be your purpose, harmonious be your feelings, collected be your mind, in the same way as all the various aspects of the universe exist in togetherness, wholeness.
Rigveda 8.49.4



You must be logged in to post a comment.