One of the best thing I did for myself !

I learned to live easiest existence –

With inner peace and harmony for myself.

No one is allowed to destroy our

inner peace, as no one can bring peace to us.

I learned it late, but believe me -it’s better late than never.

Topic by YouQuote – One of the best thing I did for myself !

वजूद

मेरे वजूद का एक हिस्सा

कहीं पीछे छूट गया है,

बिना क़र्ज़ अदा किए

छोड़ जानेवाले के साथ।

अपने हिस्से की जिम्मदारियों

के क़र्ज़ उतारते उतारते

ज़िंदगी में आगे बढ़ गई हूँ ।

मगर ज़िंदगी का ब्याज

ख़त्म होता नहीं।

Topic by -YourQuote

युद्ध या शांति

युद्ध या शांति?

क्यों नहीं हम शांति की बातें करते है?

रचना की शक्ति नहीं,

फिर संहारक शिव क्यों बनाना?

शक्ति का ऐसा नशा क्यों?
अमेरिका ने बनाया MOAB – मदर ऑफ़ ऑल बॉम !
रुस क्यों पीछे रहेगा?
उन्होंने बना लिया FOAB – फ़ादर ऑफ़ ऑल बॉम!
नाम में जीवनदाता माता-पिता जैसे पावन शब्द,
भावना दुनिया ख़त्म करने की?

जाने और क्या-क्या बना रखा है।

दुनिया भस्म करने के लिए।

काश, समझने की कोशिश करते
सम्राट अशोक का कलिंग युद्ध विभीषिका

देख किए प्रायश्चितो को,

बौद्ध धर्म अपनाने की भावना को।

*US military’s GBU-43/B Massive Ordnance Air Blast, unofficially called “Mother of All Bombs” is also known as- “MOAB”.

*Russia’s claims “FOAB” was successfully field-tested in the late evening of 11 September 2007.

मनमौजी बयार

जिन्हें अपना पता मालूम नहीं,

वो दूसरों को राहें क्या बताएँगे?

बस थोड़ा सुकून और शीतलता

देने की कोशिश कर सकते है।

ताज़गी भरी स्वच्छंद, मनमौजी,

बहती-झूमती बयार ने कहा।

मेरी नई किताब – रूहानियत My latest coffee tab book- Ruhaniyat

आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर, मेरी नई किताब पब्लिश होने की ख़ुशी आप सबों से बाँटना है।
यह ख़ूबसूरत तस्वीरों वाली हिंदी कोट्स और कविताओं की किताब है। यह ऐमज़ान और फ्लिपकार्ट पर रेखा रानी की नाम से उपलब्ध है।

This is my latest Quotes coffee table book with beautiful illustrations. it’s available on Amazon & Flipkart. Very soon it’ll be on international platform Amazon.com too. Please search it with my official name – Rekha Rani.

शुभ शिवरात्रि- सत्यं शिवं सुन्दरम् !

कहते हैं विध्वंस के बाद दुनिया रचने

के लिए शिव ने बजाया डमरू।

जिसका नाद या स्वर, सृजन का आधार बना।

यह स्वर आज भी फ़िज़ा में गूँज रहा है।

स्वर नाद बन कर।

स्वर साधना या नाद साधना मार्ग है,

ग़र पाना है नीलकंठ, शिव को।

पाना है सत्य को, वास्तविक सौंदर्य को।

पाना हो सत्यं शिवं सुन्दरम् को।

Happy Shivratri !

Poetry!

Poetry is just the evidence of life. If your life is burning well, poetry is just the ash.” (Leonard Cohen) 

I’m at that stage in my little fe where …

Topic given by YourQuote !!

चंद्रशेखर आज़ाद – बलिदान दिवस

ख़ुश रहने के लिए

खुशियां न तो मिलती है हाट-बाज़ार में|

ना पढ़ाया जाता है किसी पाठशाला में |

कुछ समय की खुशियाँ पा सकते हैं,

मादक नशा, और दुनियावी बातों में।

पर हमेशा खुश रहने के लिए,

झाँकना पड़ता है अपने दिल में।

अगर दिल औ रूह में रूहानियत हो,

तो हर हाल में खुश रहना आ जाता है।

Topic by YourQuote.