ख़्वाबों की दुनिया World Dream Day Sep 25th

नींद और ख़्वाबों की दुनिया

है तिलस्म सी रहस्यों भरी।

झिलमिलाते आधे-अधूरे-पूरे ख़्वाब,

सिर्फ़ स्याह रातों की नींद में नहीं,

जागती आँखों में भी रंग हैं भरते।

ज़िंदगी की दौड़ ख़्वाब और

उसकी ताबीर की है कहानी।

उन्हें बुनने-ख़रीदने-बेचने में

बीत जाती है ज़िंदगानी।

The World Dream Day is a strong reminder of our ability to recognize our strength and make positive change in our lives and in the world. The theme for celebrating World Dream Day 2022 will be “The Higher Dream”.

रहमतों की बारिश होगी

अलफ़ाज़ बेमानी

चटख़ कर बिना शोर टूटते हैं दिल।

यक़ीन और विश्वास बेआवाज़ टूटते है।

तय है, खामोशी में भी है शोर।

ग़र सुन सके, तो हैं अलफ़ाज़ बेमानी।

कहने वाले कहते हैं –

खामोशी होती है बेआवाज़ …. शांत।

खामोशी की है अपनी धुन

सुन सके तो सुन।

फीकी चाय (National Chai Day September 21)

अमन और शांति (The International Day of Peace 21 September)

कुछ आवाज़ें दिल-औ-दिमाग़ को

हैं देतीं शांति और सुकून,

जैसे दूर मंदिरों में टुनटुनाती घंटियाँ

या कहीं बज रहा हो शांत, धीर-गंभीर शंख।

लहजा मानो, हलकी से आ रही हो

ख़ुश्बू या आरती की आवाज़ें।

जैसे ये कहतीं हैं गले लगा लो,

मीठी बोली की बहती कलकल-छलछल

चंचल बहते पानी को।

अमन और शांति की बहा दो निर्झर।

The International Day of Peace (or World Peace Day) celebrated annually on September 21 is devoted to strengthening the ideals of peace, both within and among all nations and peoples.

ज़िंदगी की जंग (World Suicide Prevention Day observed on 10th September)

इससे तो अच्छा पाषाण युग रहा होगा।

जब जंग भूख व जीवन के लिए होता होगा।

जब अस्मत के जिम्मेदार वस्त्र नहीं होते होंगे।

ग्लैमर का नापतौल कपड़ों से नहीं होता होगा।

कपड़ों पर छींटाकशी की सियासत नहीं होती होगी।

काश जंग देश के किसी गम्भीर मुद्दे पर होता।

“सादा जीवन उच्च विचार” के ज्ञान पर होता।

विचार होता, लोग ज़िंदगी की जंग हार क्यों जातें हैं?

News – BJP still hanging in T-shirts and

khaki shorts: Bhupesh Baghel retorts

on ‘Rs 41k t-shirt’ jibe on Rahul Gandhi

World Suicide Prevention Day observed on 10th September.

दर्द और चोट

समझ नहीं आता तन और मन के

दर्द और चोट में इतना भेदभाव क्यों?

तन के चोट पर मलहम-पट्टी और अफ़सोस

करने वालों की भीड़ जुट जाती है।

मन या दिल के चोट जान-सुन कर भी

लोग अनदेखा कर देते हैं।

इसकी तो दवा भी ईजाद नहीं।

दर्द तो दोनों में होता है।

दिखता नहीं इसलिए

इसे अनदेखा करते हैं क्या?

Human behaviour-

Acute emotional stress, positive or negative, can cause the left ventricle of the heart to be ‘stunned’ or paralysed, causing heart attack-like symptoms including strong chest, arm or shoulder pains, shortness of breath, dizziness, loss of consciousness, nausea and vomiting. https://www.health.qld.gov.au › The science behind a broken heart.

खामोशियाँ

चुप्पी की आग में अपने जलना

और दूसरों को जलाना

है बचपना और बेगाना-पन।

खामोशियाँ मार देती है रिश्तों को।

बंद कर देती है दरवाज़े कई रिश्तों के।

ख़ामोशियों के शोर रह जातें हैं गूँजतें।

चुप्पियों से बेहतर है, समझदारी से,

ज़बाँ से सुलझाना शिकवे-शिकायतें।

बातें कर मसला सुलझा लेना।

Psychological Fact –

The silent treatment is emotional

manipulation and psychological

abuse. It is the act of ceasing to

initiate or respond to communication

with someone else or refusing to

acknowledge them altogether.

It can destroy relationships.

अरण्य

ना जाने कितने जंगल,

शहर बन गए ईंटों-कंक्रीटों से।

जहाँ सहमें हुए इंसाँ को

ख़ौफ़ हैं इंसानी दरिंदों से।

अरण्य के दरख़्त कभी हुआ करते थे

ख़्वाबों के दरख़्त

औ आशयाँ वनचरों के।

अब ये जानवर कहाँ जायें?

#NationalWildlifeDay

National Wildlife Day on September 4th

encourages improved awareness of the

species around us and in the broader world.

अपनी बहती धार में

बिना मुझसे पूछे,

बिन मेरे अनुमति।

तुमने मेरे पत्थरों से

बनाया था आशियाँ अपना।

बस मैं उसे हीं वापस ले जा रही हूँ,

अपनी बहती धार में।

तब तुम शक्तिशाली थे।

आज़ मैं प्रचंड हूँ।