ख़ुशगवार ज़िंदगी

ज़माने की महफ़िल में मुस्कुरा कर

करते हो बातें।

अपनों से, जाने-अनजानों से।

कुछ अपनी फ़िक्र, अपना ख़याल करो।

ज़माने के रंज-औ-ग़म ना उतारो ख़ुद पर।

चाहिए ग़र ज़िंदगी ख़ुशगवार चुस्त।

अपने-आप से बातें करो वही जो हों दुरुस्त।

Interesting Psychological Fact – Self-talk is

our internal dialogue. It’s influenced by

our subconscious mind, and it reveals

our thoughts, beliefs, questions, and ideas.

Positive Self-talk can enhance your

performance and general well-being.

उल्फ़त

चाँद हो आग़ोश में,

तो सितारों से उल्फ़त नहीं करते।

रौशन हो जहाँ आफ़ताब से,

तो जुगनुओं की रौशनी पर नहीं मरते।

Happy children’s Day India, 14 November

अपनी ज़िंदगी कब जियोगे?

लोग क्या कहेंगे?

अगर सुन रहे हो लोगों की।

तब जी रहे हो उनकी ज़िंदगी,

उनकी बातें,

उनकी ख्वाहिशें।

अपनी ज़िंदगी कब जियोगे?

नया सहर

अहम बातें

ज़िंदगी की कुछ अहम बातें है –

दिल औ दिमाग़ में ज्ञान भरने के लिए पढ़ना,

दिल औ दिमाग़ में भरे दर्द हटाने,

खाली करने के लिए लिखना।

बातों को समझने के लिए ज़िक्र औ चर्चा करना।

यादों से निकलने के लिए उनको समझना।

बातों को आत्मसात् करने के लिए पढ़ाना।

राज़-ए-दिल और दिल की बातें दिल में रखना।

राख़ में दबी चिंगारी

चोट किसी की ख़्वाहिशों के

अन्दाज़ से नहीं भरता।

भरता है, अपने तरीक़े से,

अपने समय से।

कुरेदने से राख़ में दबी चिंगारी

आग भड़काती है फ़िज़ाओं में ।

अपने चोट, घाव ना कुरेद,

दो समय भरने का।

Wounds don’t heal the way we

want them to, they heal the way

they need to. It takes time to heal.

Be gentle with your wounds.

सागर मंथन

गहरे सागर मंथन से अमृत मिला और गरल।

अपने अंदर के रौशनी-अंधकार समझ ऊपर उठना है,

अपनी भावनाओं-विकारों को देखना-समझना है,

तब दिल-औ-दिमाग़ का सागर मंथन है सबसे सरल।

Reward from YourQuote

Thank you YourQuote for the wonderful surprise reward. I am really thrilled to receive

* a beautiful handmade paper notebook

* a lovely diary and

* Your Quote’s Precious spotted writer badge

विचलित नहीं होना मन मेरे

विचलित नहीं होना मन मेरे, देख कफ़न का सफ़ेद नूर।

यह तो है राह-ए-सुकून, दुनिया के दुःख-दर्द से दूर।

होते हैं कई बदकिस्मत बे-कफ़न

होते है कुछ जीते-जी मद में चूर।

भूल जाते है ज़िंदगी है रूहानियत,

समझदारी है, नही रखने में ग़ुरूर।

कफ़न में जेब नहीं होती, यह है मशहूर।

कर्मों की वसीयत होती है रूह पर ज़रूर।

#TopicByYourQuote