ना डरो,
जब चारो ओर गहन अँधेरा दिखे।
जब लगे, हो रहा सब ख़त्म।
तभी अंकुर निकलता है,
ऊपर बढ़ने के लिए।
रौशनी से होती है मुलाक़ात।
नीचे जड़े सहारा देने लगती हैं।
मिट्टी में दबे बीज सी है ज़िंदगी भी।

ना डरो,
जब चारो ओर गहन अँधेरा दिखे।
जब लगे, हो रहा सब ख़त्म।
तभी अंकुर निकलता है,
ऊपर बढ़ने के लिए।
रौशनी से होती है मुलाक़ात।
नीचे जड़े सहारा देने लगती हैं।
मिट्टी में दबे बीज सी है ज़िंदगी भी।

दिल बड़ा नाज़ुक होता है।
रिश्ते दिल के भरोसे पर टिके होते है।
उसके टूटने की आवाज़ नहीं होती।
पर भरोसा टूट जाये ,
तो ज़िंदगी के हर पल में,
हर लफ़्ज़ में इस की गूंज शामिल होती है
औ भरोसा करने की आदत छूट जाती है।
ना करो झूठे वादे, ना किसी का ऐतबार तोडो,
ना तोड़ो नाज़ुक भरोसा।
ये चोट रूह पर निशाँ छोड़ जाता है।
Psychological Fact – Pistanthrophobia is an
enormous fear of trusting people because of
awful past experiences / bad relationship.

सुना था यह दुनिया है इक रंग मंच, हम सब है किरदार।
जीवन यात्रा में अलग-अलग हैं कहानियाँ और दास्तान।
कुछ मुकम्मल कुछ अधूरी।
सब की डोर है ऊपरवाले के हाथों में।
अब पढ़ा ट्रूमैन शो ऐसा वहम है,
जहाँ व्यक्ति अपने जीवन को रिएलिटी शो
का हिस्सा मान भ्रम में जीता है।
क्या हम सब वास्तव में रंग मंच के ऐसे हीं किरदार हैं,
जिन पर कई नज़रें टिकी हैं? …..
……जीपीएस ट्रेकिंग, कैमरे, सीसीटीवी,
ड्रोन, फ़ेसबुक, इंस्टग्राम, व्हाटअप…….
The Truman Show delusion or Truman syndrome, is a type of delusion in which the person believes that their lives are staged reality shows, or that they are being watched on cameras.
(In the film “The Truman Show,” Jim Carrey plays a man who is an unknowing star of a TV show. His life is streamed to an audience at all times).


हर रिश्ते के दर्मियान होती है एक डोर।
रेशम सी नाज़ुक विश्वास और भरोसे से बंधी।
राज़, रहस्य, बेवफ़ाई और झूठ आयें बीच में,
तो टूट कर बिखर जाती है।
ग़र बनाने हो या निभाने हों रिश्ते,
एक दूसरे को सब बताओ, सच बताओ।
ग़र सच सहने का ताब ना हो तो मुरझाने दो इन्हें।
रूह की आईनों में देखो, तुम्हें रिश्तों में क्या चाहिए।
वही दो दूसरों को।
वरना ज़िंदगी क़ैद बन जाएगी।
Happy Psychology! Positive Psychology! – Honesty Can Make or Break a Relationship. When you know you can totally trust your mate, it strengthens your love.


रक़्क़ासा, नगर वधू, नृत्यांगना कुछ भी बुला लो।
नारी का यह बाज़ार सजता है क्योंकि ख़रीदार है।
वरना नारी तो ईश्वर की सर्वोत्तम, पावन रचना है।
इतिहास गवाह है, वैशाली की राजनृत्यांगना
आम्रपाली, जिसके सौंदर्य पर मुग्ध थी दुनिया सारी,
भिक्षुणी बन त्याग दिया वैभव और दौलत।
रक़्क़ासा आम्रपाली की श्रद्धा, भक्ति, विरक्ति देख,
बुद्ध ने तोड़ दिया परम्परा धम्मसंघ में भिक्षुणियाँ
को नहीं शामिल करने की।

#YourQuoteTopic
कभी-कभी कुछ रिश्तों को
एक तरफ़ा चलाने को कोशिशें रोक दें,
तब वे रिश्ते मरने लगें।
कभी-कभी देखा है ,
कुछ बेज़ान रिश्ते ढोने से वे जी नहीं जाते।
दरअसल वे रिश्ते होते हीं नहीं।
ऐसे एक तरफ़ा रिश्ते को छोड़
आगे बढ़ जाना समझदारी है।

TopicByYourQuote

सुकून भरा दिल और रूह
चंद बूँदे बरसे आसमान से।
खुला आकाश फुसफुसाया कानों में।
चैन पाने के लिए चंद क़तरे हम भी बरस जाने देते हैं,
कालिमा भरे नभ से, स्वच्छ नभ पाने के लिए।
आज़ाद छोड़ दे एहसासों औ दर्द को
बरस कर बह जाने के लिए।
ग़र पाना है सुकून भरा दिल और रूह।

Psychological fact –
Normal crying is emotional cathartic. It does have a soothing and relaxing effect. When we cry, our heart rate and breathing slow down a little and we start to calm down. We might even experience a mood boost after a good cry. Crying is useful for helping people release and express their suppressed or repressed emotions.
(Dr J Chan, a clinical psychologist at the Hong Kong Psychological Counselling Centre in Mong Kok)
You must be logged in to post a comment.