Tag: hindi poem
चोट (कविता)
जीवन के इस
दौङ
में ना जाने कितनी बार
चोटें लगीं।
आँखों में कुछ कतरे
आँसू भी छलक आए।
पर अब जाना।
वे तो हौसला-अफजाई कर गये।
मजबूत बना गये।
हिम्मत बढ़ा गये।
छाया चित्र इंटरनेट से।
Desire to live – Poetry. मौत नहीं , जिंदगी की हसरत- कविता

During monsoon , Mumbai-Pune express-way looks beautiful but becomes dangerous too.This poem is based on a road accident.
Why every one is in hurry?
It’s better “ be late than never”.
Isn’t it?
(मुंम्बई- पुणे एक्सप्रेस वे के एक सङक हादसे पर आधारित। वर्षा में यह मार्ग बहुत खुबसूरत लगता है )
सर्पिली सङकें, खुबसूरत पहाङी झरने
रिमझिम वर्षा की फुहारें
बल खाती सङकों पर भागती गाङियाँ,
माना, कोई राह तक रहा होगा।
पर , इतनी जल्दी क्यों है सब को?
ना पहुँचने से तो ………
देर भली है।
मौत नहीं, जिंदगी देखने की हसरत है।

images from internet.
चेहरे पर चेहरा #मास्क#mask -कविता
नकाब , हिजाब , परदे, ओट ,घूंघट , मुखौटे या मास्क.
कभी छुपाती खूबसूरती , कभी बदसूरती
कभी छुपाती खुशी, कभी ग़म हैं.
कही फरेब.छुपा होता हैं.
कहीँ आँसू.
कही दुल्हन का घूंघट , कही धोखे की आहट
कही धूप -छाँव से ओट.
छउ नाच या
सुंदरबन के बाघों को धोखा देते मुखौटे.
हर जगह चेहरे पर चेहरा !!!!!!!!
किस नकाब के पीछे.
ना जाने क्या रहस्य छुपा हैं ,
बंद लिफाफे के आकर्षण सा .
रहस्यमय मास्क
खींचती हैं हर नज़र अपनी ओर …..

images from internet.
दिल – कविता
कुछ लोग बड़ी बड़ी
बातें करते हैं.
पर किसी का “दिल न दुखाना”,
सीखने में बड़ा वक्त
लगा देते हैं.
और
जब अपने पर आता हैं ,
तब उन्हें , अपना दुख ही सबसे
बड़ा नज़र आता हैं.
इस लिये , कहते हैं……
किसी का दिल ना दुखाना

I love my blog world -Poetry मेरी खुबसूरत ब्लॉग दुनिया -कविता
I love my blog world. Its a beautiful , positive and colorful world. Above all , there are no man made boundaries and religion, We may share any thing and everything with our blogger friends.

मेरी ब्लॉग की दुनिया
बडी खुबसूरत , सकरात्मक
और रंगो से भरी हैं.
देश – दुनिया , रंग, जात , धर्म
की सीमा से आजाद.
ना बंधन ना विवाद.
सिर्फ मित्रों की टोली
और ज्ञान -विज्ञान
मन की बातें ,
दिल की पीडा.
जो चाहे उडेल दो.
संगी -साथी बाँट लेंगे.
मेरे ब्लॉग की दुनिया बड़ी खूबसूरत हैं.
THANKS FOR VISITING! I LOVE COMMENTS. 😊. If you agree , You may share it.
life- poetry जिंदगी -कविता
The philosophy of life and sea waves are similar.
They return , whatever is give to them.
जिंदगी अौर सागर की लहरें
एक सी लगती हैं।
जो दो
कभी ना कभी वापस
लौटाती हैं जरुर।
जिंदगी अौर सागर का फ़लसफा
शायद एक है।

नारी सम्मान (कविता, महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध पर)
Uttra Pradesh, West Bengal and Maharashtra reported the highest number of crimes against women in 2015, according to data released by the National Crime Records Bureau (NCRB) on Tuesday 31.8.2016.
राष्ट्रीय अपराध अनुसंधान ब्यूरो की नवीनतम जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में भारत में महिलाओं के साथ अपराध के कुल 327394 मामले दर्ज किए गए. महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध उत्तरप्रदेश में (35527) दर्ज हुए. इसके बाद पश्चिम बंगाल (33218), महाराष्ट्र (31126), राजस्थान (28165), मध्यप्रदेश (24135) का स्थान आया है. बड़े राज्यों में तमिलनाडु में सबसे कम मामले (5847) मामले दर्ज हुए.UP,
अगर कभी भेदभाव करने वालों पुरुषों
को एक बार भी गर्भ भार सहना पडता ,
शिशु जन्म वेदना सहना पडता.
तब तय है,
वे जान जाते ,
उनकी माँ ने कितनी पीडा झेली हैं
उनके लिये.
वे भेदभाव करना भूल,
वामा का, नारी का
सम्मान करना सीख जाते।
हाजी अली दरगाह #Hajiali
Haji Ali Dargah (shrine built over the grave of a revered religious figure, often a Sufi saint or dervish) ban is illegal, let women enter Haji Ali sanctum, says Bombay HC. still some voices of protest are there.
हाजी अली दरगाह के भीतरी भाग तक महिलाओं को जाने की इजाज़त मिल गई है.बॉम्बे हाइकोर्ट ने 2012 से महिलाओं के जाने पर लगी पाबंदी को असंवैधानिक बताते हुए हटा लिया है। पर कुछ नापसंदगी के बयान आ रहे हैं।
यह विचार कुछ अनोखा है,
वह सिर्फ जन्म दे सकती है।
मृत्यु के समय शामिल होने के अधिकार,
का निर्णय कोई अौर लेगा।
यह समस्या धर्म का नही
समाज का है।
जो उन्हें चाँद पर तो भेजता हैं
पर…………….
ऊपर वाला भी सोंचता होगा,
मेरी सबसे खुबसूरत, बेहतरीन
रचना का क्या हश्र हो रहा है?
images from internet.
दशरथ मांझी और दाना मांझी (कविता)
Dashrath Manjhi -Mountain Man single-handedly carved a path through a mountain in 22 years using only a hammer and chisel to make a short cut rout to near by town. Because in the remote village his wife died , as she could not get medical facilities on time.
*
A poor tribal man in Odisha walked nearly 10 -12 kilometres with his daughter, carrying his wife’s body on his shoulder, after he was denied a mortuary van from a government hospital.
एक ने पहाड़ का सीना ,
चीर
बीमार पत्नी को समय पर
इलाज ना दे पाने पर ,
पर्वत में राह बनाया.
वह था दशरथ मांझी.
दूसरे ने पत्नी का हर कर्ज
चुकाया ,
ना जाने कितने दूर ,
काँधे पर उसका शव उठा ,
दाना मांझी
मीलों चलता आया.
सिर्फ पत्नी धर्म की बातें
होती हैं.
पुरुषों के इस समाज में
पति धर्म निभाने वाले ऐसे भी
लोग होते हैं.
(बिहार में दशरथ मांझी के माउंटन मैन बनने की कहानी उनकी पत्नी और अस्पताल के बीच खड़े पहाड़ की देंन हैं. वक्त पर इलाज नहीं मिलने से वह चल बसीं. तब इस गरीब मजदूर ने सिर्फ एक छेनी और हथौडी की सहायता से अकेले , पहाड़ के बीचो बीच रास्ता बनाया. जिससे 55 किलोमीटर का रास्ता मात्र 15 किलोमीटर रह गया. इस काम में उन्हें 22 साल लग गये.
. उडिसा के एक अस्पताल में निर्धन दाना मांझी की पत्नी की मृत्यु हो गई. कोई व्यवस्था ना देख , दाना ने पत्नी के शव को कंधे पर 12 किलोमीटर की दूरी पर , श्मशान घाट ले गये
वेदना और हृदय की पीडा को कर्मठता में बदल देने वाले नायकों को सलाम )






You must be logged in to post a comment.