सपने तो सपने है
कभी हँसाते , रूलाते , डराते , जगाते,
जाने अनजाने सपने .
फ़िर भी सपने तो सपने है.
पर बेहद अपने है.
हाँ , कभी कभी देर से सही
पूरे होते हुए भी देखा है इन्हे .
क्या आप विश्वास करेंगे ?
कभी किसी ने
अपने मौत की ख़बर और वजह
मुझे सपने में जो बताई
आँसू भरी आँखों से !
कुछ दिनो बाद उसे सच होते सुना……..
(यह मेरे जीवन की एक सच्ची घटना है. बड़ी जद्दोजहद और सोंच विचार के बाद कविता का रुप दे सकी हूँ. )
IndiSpire topic –
Have you ever seen an interesting or strange dream? Have any of such dreams come true? Do you try to figure out the meaning of your dreams?






You must be logged in to post a comment.