Be in love with your life,
every minute of it.
Our greatest happiness does not depend
on the condition of life
in which chance has placed us,
but is always the result of a good conscience,
good health, occupation, and freedom in all just pursuits.


एक टुकड़ा ज़िंदगी का
बानगी है पूरे जीवन के
जद्दोजहद का.
उठते – गिरते, हँसते-रोते
कभी पूरी , कभी स्लाइसों
में कटी ज़िंदगी
जीते हुए कट हीं जाती है .
इसलिए मन की बातें
और अरमानों के
पल भी जी लेने चाहिये.
ताकि अफ़सोस ना रहे
अधूरे हसरतों ….तमन्नाओं …. की.

अब क्या लिखें कि तुम्हारे जाने से क्या हुआ ?
अब क्या बताएँ कि तुम्हारे मिलने से क्या हुआ था?
खंडित काव्य में व्यक्त आधा अधूरापन सा,
हवाओं ने बदला रूख जीवन यात्रा का।
तितिक्षा से…बिन प्रतिकार,
बिना शिकायत, धैर्य से कोशिश है,
भँवर में जो शेष है … बचा है….
उसे बचाने की।



खुशी की खोज में सोंचा नया कुछ करते हैं, खुशी झाँकी अौर बोली
आजमाअो हमें भी, मुस्कुराहट कभी आउट ऑफ़ फैशन नहीं होता .

Decide on something
that you can do
and that you will do.
This is how to
transform your life –
by taking small steps.

🌈Sadguru
When Sun rises, the sky brightens and Venus fades away in the daytime sky. This is Venus the Morning Star
ज़िंदगी से हिसाब करना है
आहिस्ता- आहिस्ता…..
पहले दर्द में जीने का सबक़ तो सीख लें.
काली रात के बाद
सुबह के तारे का इंतज़ार है.
इंतज़ार है सुबह के तारे का ……
और उगते सूरज के साथ उसके खो जाने का ……
When Sun rises, the sky brightens and Venus fades away in the daytime sky. This is Venus the Morning Star.
.

You must be logged in to post a comment.