वसंत बहार – कविता Spring- poetry

“Faith is the bird that feels the light and sings when the dawn is still dark.”
― Rabindranath Tagore

सारे पत्ते पीले पङ,

झङ गये,  मृत सूना सा,

खङा रह गया पेङ।

पतझङ ने ङरा दिया।

ऐसे हीं हम दुखों से ,

ङर जाते हैं।

यह तो खुशियों के आने से पहले की तैयारी है।

पतझङ के बाद  फूलों से भरे वसंत  बहार जैसा।

Image courtesy internet.

सुंदरता-कविता Beauty

 

“You smiled and talked to me of nothing and I felt that for this I had been waiting long.”
― Rabindranath Tagore

 

लोगों की भीङ में किसी

एक पर निगाहें  टिक जायें।

पहली मुलाकात में लगे

पहले मिले हैं ।

घंटों बात करके भी लगे,

अभी बातें अौर भी है।

क्या वे लोग सुंदर होते हैं?

या उनका मन  सुंदर होता है………..

 

Image from internet.

लाल बत्ती- भूलना मुश्किल है ! – कविता Red Light- Poetry

News, The Hindu, India.FRIDAY, APRIL 21, 2017

The government has decided to do away with beacons of all kinds atop all categories of vehicles in the country as it is of the considered opinion that beacons on vehicles are perceived symbols of VIP culture, and have no place in a democratic country. They have no relevance whatsoever,” the Road Transport and Highways Ministry said in a statement later.

लाल बत्ती भी क्या चीज है ?

 किसी उच्च पुलिस पदाधिकारी की लाल बत्ती कार

 सरेआम ट्रैफिक रूल को तोड़ती  आगे बढ़ गई।

           इसे भूलना मुश्किल है!!!!!

दूसरी लाल बत्ती  ऑपरेशन थिएटर की,

किसी के ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान 6- 8 घंटे बैठकर,

उस लाल बत्ती को  अनिश्चितता से निहारना,

उसे भी भूलना मुश्किल है!!!!

तीसरी लालबत्ती – रेड लाइट एरिया,

सच्चाई समझना हो, तो इनका दर्द महसूस   करना होगा,

इन  की  जिंदगी क्या है? जानने के बाद,

भूलना मुश्किल होगा!!!!!!

चलो एक लाल बत्ती  तो हटी।

दूसरी लाल बत्ती जीवनदायीनी है,

काश, तीसरी रेड लाइट (एरिया) के बारे में भी लोग सोचें…………

Image courtesy internet.

मंदिर- कविता

मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे….

में हम सब के  जलाये , 

अगरबत्ती, मोमबत्ती, दीप……..

जलने के बाद

इनकी  धूम्र रेखाएं अौर  रौशनी

आपस में   ऐसे घुलमिल जातीं हैं,

अगर चाहो भी तो अलग नहीं कर सकते।

हम कब ऐसे घुलना-मिलना सीखेंगे?

 

image courtesy internet.

 

मौन (कविता)

ना काग़ज़ ना कलम,
एक आवाज़
लेखनी बन जाती है।
बस सुनने के लिये,
इन कानों को बंद कर
सुनना होता है ……
मौन हो, अंतरात्मा की आवाज।

Source: मौन (कविता)

 

Image from internet.

ईश्वर खुश होगें? -कविता Sacrifice

News-

  1. The Indian Express dated Friday,April 14,2017

Osmanabad: Six-year-old killed for ‘human sacrifice’; kin, tantrik arrested
Krushna Ingole was killed by his aunt, 3 other family members after tantrik told                them blood of a young boy was needed to ward off ‘ill effect of a spihttp://indianexpress.com/article/cities/mumbai/osmanabad-six-year-old-killed-for-human-sacrifice-kin-tantrik-arrested-4612375/

2. India ‘human sacrifice’: Arrests over 10-year-old’s death

http://www.bbc.com/news/ world-Asia-India-39176570

 

 

दुनिया  आगे जा रही है,

हम क्या पीछे लौट रहे हैं?

क्रुरता अौर स्वार्थ  की भी हद है,

अपनों की ही बलि दे

     रहे हैं?

क्या सचमुच इससे ईश्वर खुश होगें?

 

 

 

 

कस्तूरी मृग- कविता Musk deer

Musk deer is  famous for the valuable scented musk found  in its navel. Their musk is used for making perfumes and medicines.  It is  believed that musk deers look for the fragrance of musk everywhere outside instead of  looking for it within themselves.

 

“I searched for God and found only myself.

I searched for myself and found only God”.

 

 

वन-वन ढूंढ रहा है

मृग अपनी कस्तूरी,

खुशबू  अपने पास है,

बस है खुद से खुद की दूरी।

 

 

कस्तूरी कुन्डल बसे, मृग ढूढै बन माहि ।

ऐसे घट-घट राम हैं, दुनिया देखे नाहि।।

कबीर

 

कस्तूरी मृग अपनी नाभि में पाए जाने वाली कस्तूरी के लिए  प्रसिद्ध है। कस्तूरी का उपयोग औषधि के रूप में दमा, मिर्गी, निमोनिया आदि की दवाअों में होता है। यह  अपनी खुशबूदार इत्र के लिए भी प्रसिद्ध है। कहते है , वह कस्तूरी की खुशबू की खोज में  भटकता रहता है, जो उसके हीं अंदर होता है।

Musk deer

 

खंजन नयनों के सपने- कविता Dreams

Dreams are not those which come while we are sleeping, but dreams are those when you don’t sleep before fulfilling them.

सपने वे नहीं हैं जो हमें सोते समय आते हैं,  सपने वे हैं, जिन्हें आप  पूरा करने से पहले सोते नहीं हैं।
– ए.पी.जे. अब्दुल कलाम (A.P.J. Abdul Kalam)

उसके खूबसूरत खंजन नैन,

सफेद आंखों की काली पुतलियां नाचती रहती,

शायह जागती आँखो  से सपने देखती,

 कामना है!!!

उसके  सुनहरे  रूपहल हर ख़्वाब

पूरे हो

जो भी सपने नाचते हैं उसके

चंचल चितवन में……

 

 

खंजन-  एक काले सफेद पंखों वाला खुबसूरत, चंचल पक्षी,  जिसकी उपमा चंचल नेत्रों के लिए भी दी जाती है।

खंजन-  Robin Magpie, A beautiful,  bird with  black-white wings.

khanjan 1

 

 

सौंदर्य सार- कविता

 

I searched for God and found only myself.
I searched for myself and found only God.

पेङ की शाखाअों पर लगे फूलों में

हम  सौंदर्य सार खोजते हैं,

पर क्यों नहीं हम जड़ों के बारे में सोचतें?

शायद वहीं सब कुछ मिल जाए………

कृष्ण को खोजते है किताबों में,

क्यों नहीं झाँकतें अपने अंदर ?

पतझङ अौर बसंत मे 

खुबसूरत  पत्ते अौर  फूल,

आते हैं अौर  फिर साथ छोङ जाते हैं,

पर जङें नहीं बदलतीं।

                    वही उन  का आधार हैं……

image from internet.

 

मेरा शहर-कविता

 आज तक ना जाने

कितने शहरों में रहीं  हूँ,

आज भी बनजारों सा ,

 आजाद परिंदे  जैसा,

भटकना और घूमना पसंद है।

किसी ने पूछा आप का  शहर कौन सा है?

क्या जवाब दूँ, मुझे तो

सारे शहर अपने से लगते हैं ।