जिन्दगी के रंग- 134

You have to keep breaking your heart until it opens – Rumi ❤

Rate this:

हमने पूछा नहीं तुमसे, ए जिंदगी !

कितने …..अभी और कितने इम्तिहान लोगी?

बस देते गए, देते हीं गए।

रास्ते बदलते रहे, परीक्षाएं बदलती रही।

तुम देखना क्या चाहती हो ? टूटे या नहीं टूटे ?

तुमसे कभी पूछा नहीं……….

अभी और कितने पङाव बाकी है,

कितनी परीक्षाएँ बाकी है ?

 

Image courtesy – Chandni Sahay.

I matter

The reality is,

I matter ……

you matter…..

we matter…..

If we are with

genuine people.

जब हम साथ पढ़ते थे…..

#After37Years

Rate this:

जब हम एक साथ पढ़ते थे.

ना जाने क्या क्या शरारत करते थे .

लड़ते थे झगड़ते थे.

पर पल में भूल नाचते-गाते, पढ़ते- लिखते,

शाररत भरे गुल खिलाते थे.

अपने प्रिय टीचरों के बदले आए अनजान

टीचरों का चेहरा देख हमारे चेहरे उतर जाते थे.

दिमाग़ में शैतानियाँ भरे बादल घिर आते थे .

नय टीचरों को छकाते और सताते थे.

और परीक्षा आते भगवान याद आते थे .

जब हम सब साथ थे कभी नहीं सोचा

इन मित्रों से मिलने में इतने साल निकल जाएँगे.

जीवन की इतनी यात्राओं के बीच

ना जाने दुनिया में क्या-क्या बदल गया .

ज़िंदगी ने कितने रंग दिखाये.

कभी चले थे यहाँ से ज़िंदगी की राह पर.

आज वापस इस पड़ाव पर,

पीछे मुड़ कर देखने पर

वह जीवन किसी सिनेमा सा दिखता है.

पर तसल्ली है …….खुशी है…..

बिना क़समें खाए , बिना कुंडली मिलाए भी

तुम सब आज ज़िन्दगी में वापस आ गए .

सबका वापस मिलना बड़ा सुकून भरा है .

dedicated to all friends.

सभी मित्रों को समर्पित

अजेय जीत

गहनतम अंधकार भी हल्की सी

रोशनी की किरण से हार जाता है .

अपने आप को पहचानो …..

अपने अंदर के अंधकार को हराओ .

दूसरे को जीत कर क्या करोगे ?

जीतना है तो अपने आप को जीतो .

मैं कौन हूँ ?

मैं कौन हूँ ?

एक शाश्वत प्रश्न है.

अपनी पहचान या तो

ख़ुद बनाओ या

वक़्त की रेत पर पड़े महान

चरण चिन्हों का अनुसरण करो.

पता मिल जाएगा .

Happy Holi !!!

Odisha polls: BSP decide to give ticket a transgender candidate from Korei assembly

जियो और जीने दो !!!

हम सब ने रंग, धर्म, जेंडर, देश ,

अमीर-ग़रीब , भाषा, गोरा-काला

पोलिटिकल पार्टी और ना जाने

मानव की बनाई कितनी ….

कितनी आर्टिफ़िशल सीमा रेखाओं

में अपने आप को बाँध रखा है .

फूलों , पशुओं – पंछियों , तितलियों ..,,,

में तो ऐसा झगड़ा नहीं देखा .

इन सब के जीने का सिद्धांत तो बड़ा

सरल है – जीयो और जीने दो!!

ईश्वर की सर्वोत्तम कृति

होने का यह नतीजा क्यों ?

news in detail- https://www.gnsnews.co.in/odisha-polls-bsp-decide-to-give-ticket-a-transgender-candidate-from-korei-assembly/

Diabetes related to pollution, says 11-year China study on 88,000 people

बिना सोचें विचारे

स्वार्थ में डूब

हम खेलते रहे प्रकृति से.

अब उसका नतीजा …….

उसका जवाब आ रहा सामने है.

news in detail – https://www.google.co.in/amp/s/m.hindustantimes.com/world-news/diabetes-related-to-pollution-says-11-year-china-study-on-88000-people/story-RSqwHcpAuuK1k0s2hMnmQI_amp.html

Malawi, Africa offers $7,000 reward to stop albino killings

अंध विश्वाश और क्रूरता की हद है .

सिर्फ़ हमारे यहाँ नहीं और भी है ,

नासमझ और अजीब लोग इस दुनिया में .

जो जादू – टोन – टोटको के लिए

दूसरों की जान तक ले लेते हैं.

Albinism is a congenital disorder characterized in humans by the complete or partial absence of pigment in the skin, hair and eyes.

https://www.google.co.in/amp/s/news.yahoo.com/amphtml/malawi-offers-7-000-reward-stop-albino-killings-113103260.html

ज़िंदगी के रंग -128