जिंदगी के रंग- 193

हम कभी क़ैद होते है ख्वाबों, ख्वाहिशों , ख्यालों, अरमानों में।

कभी होते हैं अपने मन अौर यादों के क़ैद में।

हमारी रूह शरीर में क़ैद होती है।

क्या हम आजाद हैं?

या पूरी जिंदगी ही क़ैद की कहानी है?

 

 

शुभ दिवाली Happy Diwali – Festival of light!

अयं चातुर्मास्य कृष्ण पक्षे शरद ऋतुः आगमनः दीप महोत्सवः भवत्कृते भवत् परिवार कृते च क्षेमस्थैर्य आयुः आरोग्य ऐश्वर्य धन धान्यम् अभि वृद्घिकारकः भवतु अपि च श्री सद्गुरुकृपा प्रसादेन सकल दुःख निवृत्तिः आध्यात्मिक प्रगतिः श्रीभगवत्प्राप्तिः च भवतु इति श्री चरणयो: प्रार्थये।।
! शुभं भवंतु !
शुभ दिपावली!

From our family to yours…
May the festival of lights,bring you love, laughter, happiness and good health Happy Diwali.

May the joy, cheer, mirth and merriment of this divine festivalsurround you forever. May the happiness, that this season brings… Festive occasions fill our lives with a new charm and happiness. May this Diwali prove to the beginning of something great in your life!

दिवाली में दीये

Rekha Sahay's avatarThe REKHA SAHAY Corner!

किसी ने पूछा –

दिवाली में दीये तो जला सकतें हैं ना?

ग्लोबल वार्मिंग की गरमाहट

तो नहीं बढ़ जायेगी……

नन्हा दीया हँस पङा।

अपने दोस्तों को देख बोला –

देखो इन्हें जरा…..

सारी कायनात  अपनी गलतियों से जलाने वाले

हमारी बातें कर रहें हैं।

जैसे सारी गलती हमारी है।

View original post

ज़िंदगी के रंग -192

जी लो ज़िंदगी, जैसी सामने आती है.

सबक़ लो उस से …..

क्योंकि ज़िंदगी कभी वायदे नहीं करती.

इसलिए उससे शिकायतें बेकार है.

और जिन बातों को हम बदल नहीं सकते.

उनके लिए अपने आप से शिकायतें बेकार है.

छोटी-छोटी खुशियां हीं बड़ी खुशियों में बदल जाती हैं

जैसे छोटी दिवाली….से  बड़ी दिवाली ।

शुभ छोटी दिवाली!!!

 

 

Happy Dhanteras!! शुभ धनतेरस !!

मान्यता है कि धनतेरस के दिन ही भगवान धनवंतरि का जन्म  हुआ था।

सागर मंथन से धनवंतरि हाथों में अमृत से भरा हुआ कलश लेकर प्रकट हुए थे।

 धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और मृत्युदेव यमराज की पूजा की जाती है।

 

forwarded

ज़िंदगी के रंग – 191

हमसे ना उम्मीद रखो सहारे की.

ख़ुद हीं लड़ रहे हैं नाउम्मीदी से.

वायदा है जिस दिन निकल आए,

पार कर लिया दरिया-ए-नाउम्मीद को.

सबसे बड़े मददगार बनेंगे.

 

वक़्त

समय कब कहता है – वह सही है?

शिद्दत से सही वक्त ढूँढना पङता है।

कई बार सही समय ढूँढने में

वक्त हीं फिसल जाता है हाथों से।

 

ज़िंदगी के रंग – 192

जी लो ज़िंदगी, जैसी सामने आती है.

क्योंकि ज़िंदगी कभी वायदे नहीं करती.

इस लिए शिकायतें बेकार है.

और कुछ बातों  हम बदल नहीं सकते.

इसलिए अपने आप से शिकायतें बेकार है.

छोटी-छोटी ख़ुशियों में छिपी हैं बड़ी ख़ुशियाँ ,

छोटी दीवाली से  मना लो बड़ी दिवाली .

शुभ छोटी दीवाली!!!

ज़िंदगी के रंग – 190

एक बात तय है

आजाद खयालों ,

विचारों का होना….

चट्टानों पर सर पटकने…टकराने,

आंधी और तूफान से

लड़ने जैसी चुनौती है।

खुले दरवाजे, शीशे की अजनबी दीवारें, खिड़कियाँ

आसमान छूने की चाहत छोड़,

कैद कर लिया है अपने को,

अपनी जिंदगी को,

खुले दरवाजे और शीशे की कुछ अजनबी दीवारों, खिड़कियों में।

जैसे बंद पड़ी किताबें,

कांच की अलमारी से झांकती हैं अपने को महफ़ुज मान,

पन्नों में अपनी दास्तानों को कैद कर।

अब खाली पन्नों पर,

अपने लफ्ज़ों को उतार

रश्म-ए-रिहाई की नाकाम कोशिश कर रहें हैं।

Painting courtesy- Lily Sahay.