जीवन अौर मृत्यु

जिंदगी का अंत तो वही है,

सबसे बङा शाश्वत सत्य —

जीवन अौर फिर मृत्यु…

विचार अपने-अपने हैं,

इसे हँस कर बिताअो या रो कर………

  आँसू बहाना है या पद चिंह छोङ जाना है …

रंग-बिरंगी तितलियों से विचार

जेहन में उमङते-घुमङते विचार,

पन्नों पर शब्दों का जाल बना लिख ङालो,

तब

कविता बन जाती है………..

वरना,

ये उङ जाते हैं,

रंग-बिरंगी तितलियोँ की तरह।

शायद …. किसी अौर फूल पर !!!!

वर्णमालायें -कविता Alphabets-Poetry

 

“A good head and good heart are always a formidable combination. But when you add to that a literate tongue or pen, then you have something very special.”
― Nelson Mandela

मन में भरे हो असीमित, बेहिसाब  विचार,

दिल में हों जमाने भर के ख़याल।

लिपिबद्ध,

कुछ वर्णमालायें, कुछ अक्षर….शब्द, 

अल्फाबेट,  अलिफ़-बे,

हीं वे माध्यम हैं,  जो

लिखे-बेलिखे विचारों को

ऊतार देते है पन्नों पर।

e1.png

 

images from internet.

गूंज


हम अपने बोले शब्दों के गूजं अौर  मौन  के बीच  रहते हैं

हमारे अपने विचारों  से बनता है हमारी जिंदगी का आशियाना।

 

 

Image from internet.