बीमार

कुछ लोग प्यार और स्नेह नहीं समझते

क्योंकि प्यार का मतलब वे जानते हीं नहीं।

उन्हें सिर्फ़ दूसरों की ग़लतियाँ दिखती है

क्योंकि उन्हें अपनी ग़लतियाँ दिखतीं नहीं।

उनकी दुनिया में लोग सिर्फ़ शतरंज के प्यादे हैं,

उनका मन बहलाने के लिए।

आत्म-प्रशंसा से भरपूर ग़र कोई आपको

आपकी भूल दिखा-दिखा शर्मिंदा करें,

छुपे तरीक़े से आक्षेप करें,

लोगों से मिल कर आपके बारे में भ्रामक बातें फैलाए।

इनसे एक सीमा या दूरी है ज़रूरी क्योंकि ये बीमार हैं।

Psychology- understanding behaviour

What Are Narcissistic Traits? It include having a strong sense of self-importance, experiencing fantasies about fame or glory, exaggerating self abilities, craving admiration, exploiting others, and lacking empathy.

How to Cope With a Narcissist

* Don’t take it personally

* Set boundaries

* Advocate for yourself

* Create a healthy distance

शुभ गणेश चतुर्थी ! Happy Ganesh Chaturthi !

ना तो हम किसी से बंधे हैं ना कोई हमसे।

फिर भी पाने-खोने, जैसी मृगतृष्णा क्यों?

ना किसी के साथ आए ना साथ जाना।

फिर भी अपना-पराया के

सराब / मरीचिका में भटकते हैं क्यों ?

माया-मोह में उलझी यह दुनिया

है कोई जादू, भ्रम या नशा शराब का?

माया मोहिनी, जैसे मीठी खांर
सदगुरु की कृपा भैयी, नाटेर करती भांर।

– कबीर

कबीर कहते है की समस्त माया और भ्रम चीनी के मिठास की तरह आकर्षक होती है।प्रभु की कृपा है की उसने मुझे बरबाद होने से बचा लिया।

Kabir says illusions are attractive like sweet sugar I am blessed by the God, otherwise it would have ruined me.

शतरंजी चाल

ऐतबार

जब अपने महफ़ूज़ आशियाने में,

अप्रिय, अनजाने मेहमानों को

नहीं बुलाते इस ज़माने में।

तब

दिल, रूह, तन और मन के पावन आशियाँ में,

क्यों बिना सोंचे सब को

जगह देंना इस ज़माने में?

नासमझी भरे ऐतबार ज़ख़्म

हीं दिया करते हैं हर ज़माने में।

माफ़ी

प्रकृति

https://www.firstpost.com/india/chiles-atacama-desert-said-to-be-worlds-driest-place-turns-into-valley-of-flowers-11101401.html/amp

जिस्म

जिस्म तो पेड़, पहाड़

औरत, पुरुष सभी के होते है।

ना जाने यह जुनून, यह सौंदर्य-बोध कब बना,

जिसमें नारी और पुरुष सिर्फ़

जिस्म सौंदर्य से मापे जाने लग़े।

आज के सौंदर्यशास्त्र में किसी को चाहिए,

जीरो फ़िगर, किसी को चाहिए मसलस।

लीपोसक्शन या मिले सिन्थेटिक सिंथोल से।

सेहत का जो भी हो।

हुस्न, जिस्म से आगे भी होता है,

यह ख़्याल क्यों नहीं आता ज़ेहन में?

Synthol is a substance used by body builders as a temporary implant which is injected deeply into the muscle. The enlargement effects are immediate. Synthol is used to enlarge their volume (for example triceps, biceps, deltoids, muscles of the calf). The side effects of synthol are manifold and they can also cause a damage of nerves.

छल

दर्द और छल बदल देता है आदतें।

धोखा खाए लोग किसी पर

भरोसा करने से डरने लगते है।

दूसरों के छल झेल कर भी जो निश्छल रहे,

वे वह रौशनी हैं जो दमकते रहते हैं

बिना हार माने।

Psychological fact-

long-term effects of being cheated on –

It may take a long time to heal. It can cause

chronic anxiety, post-traumatic stress, depression,

and mistrust for a long time after the event.

नारी या ज़िद्दी पेड़

औरत क्या सिर्फ़ एक ज़िद्दी पेड़ की तरह है?

कही से उखाड़ कर कही और लगा दो।

उसे पनपना ही होगा।

चाहे उसमें इसकी शक्ति हो ना हो।

उसे पसंद हो ना हो।

पत्नी ना रहे तो कहते हैं आदमी कब तक रहे अकेला?

पति ना रहे तो कहते हैं –

पत्नी को वैधव्य धर्म निभाना चाहिए।

इतना फ़र्क़ क्यों?

Every woman should have the same

rights as men, because a woman is

the mother who gives birth to a man.

We should always respect them.

~~ RAJA RAM MOHAN ROY

(20th August 1828, the first session of Raja Ram Mohan Roy’s Brahmo Samaj was held in Kolkata.)