कुछ से दूरी है ज़रूरी,
अपने आप से इश्क़ करने के लिए।
ये तहज़ीब सिखाते है,
ख़ामियों के परे ज़िंदगी देखने की।

कुछ से दूरी है ज़रूरी,
अपने आप से इश्क़ करने के लिए।
ये तहज़ीब सिखाते है,
ख़ामियों के परे ज़िंदगी देखने की।

कविताएँ है शब्द और भाव।
पहुँचती है दिलों तक तब,
जब कुछ अधूरी ख्वाहिशें कुछ बिखरी,
ज़िंदगी देखी हो आपने भी।
इनका लुत्फ़ मिलेगा तब,
जब कुछ अधुरे अरमान जाग रहे हों,
दिलों की गहराई में।
जहाँ छु सके इन्हें सिर्फ़ शब्दों की गहराइयाँ।
इनसे गुफ़्तगू हो, जुड़ाव महसूस हो।
कुछ अपना सा,
अपनी ज़िंदगी का हिस्सा सा लगे।
वरना तो कविताएँ शब्दों का बुना जाल है।


यह तो वक़्त वक़्त की बात है।
टिकना हमारी फ़ितरत नहीं।
हम तो बहाव ही ज़िंदगी की।
ना तुम एक से रहते हो ना हम।
परिवर्तन तो संसार का नियम है।
पढ़ लो दरिया में
बहते पानी की तहरीरों को।
बात बस इतनी है –
बुरे वक़्त और दर्द में लगता है
युग बीत रहे और
एहसास-ए-वक़्त नहीं रहता
सुख में और इश्क़ में।

ज़िंदगी सफ़र है
मिलने-बिछड़ने और खोने-पाने का।
कई अपने खो जातें है राहों में।
साथ छोड़ जातें है कई दोस्त बहारों में।
ख़ुद को ना खोना कभी,
किसी को पाने की ज़िद में।
किसी को मनाने की जिद में।
कोई मोल समझे ना समझे,
ना भूलो अपना अनमोल मोल
कि तुम अर्श….आसमान का सितारा हो।

Psychological fact- Self acceptance and self-love are important for living happier and healthier in every aspect of our life.
जो सोन्धी सी ख़ुशबू बिखेर जाती है।
जो मेरी बालकोनी की फ़र्श आईना बना
मेरा अक्स अपने वजूद में झलका जाती है।

Topic- YourQuote
ज़िंदगी वह गुरु है
जो पर्चे शागिर्दों को देख कर नहीं बनाती है।
बल्कि वह अच्छे शागिर्दों को
कठिनतम इम्तहानों के लिए चुनती हैं।
और यह सिखाती है कि
इस दुनिया में जीवट हीं टिकते हैं –
“सरवाईवल औफ़ द फ़िटेस्ट”।
इसलिए अगर लगे ज़िंदगी कठिनाइयों भरी है।
इसका मायने है, ज़िंदगी ने चुना है तुम्हें,
ख़ास मक़सदों के लिए।


देखा है कभी रक़्स-ए-जुगनू ,
अपने आप से इश्क़ करनेवाले,
नृत्य में डूबे जुगनुओं को?
रातों में अपनी रौशनी में महफ़िलें सजाते?
अँधेरे में बिखेरते अपने उजाले से दुनिया को रिझाते?
अपनी रौशनी से दीवाली मनाते?
दिया सा जलाते, बे-रौशन रातों में?
वैसे हीं अपनी रूह को रौशन रखो!
हौसले का एक सितारा दमकने दो।
यह जीवन के हर पल को रौशन करेगा, अंधकार हरेगा।
Interesting Psychological fact- Self-esteem is your overall opinion of yourself. If you have healthy self-esteem, you feel good about yourself and see yourself as deserving. When you have low self-esteem, you put little value on your opinions and ideas.

खुल कर साँसें लो। आज़ाद छोड़ दो अपने आप को।
तुम, तुम रहो। किसी के बनाए साँचें में बेमन से ना ढलो।
जैसे हो वैसे हीं स्वीकार करो अपने आप को।
इश्क़ करना सीखो अपने आप से।
जीतने की कोशिश करो,
पर मुस्कुराओ अगर हार भी जाते हो।
क्योंकि हम सब अपनी अपूर्णता,
कमियों और खामियों के साथ परिपूर्ण हैं।
वही अनूठापन है, वही हमारी पहचान है।
Psychological Fact – Self-love means having a high regard for your own well-being and happiness. Self-love means taking care of your own needs and not sacrificing your well-being to please others.

You must be logged in to post a comment.