Stay Happy, Healthy and Safe –- 81
रहिमन धागा प्रेम का मत तोड़ो चटकाय
टूटे से फिर ना जुड़े जुड़े गांठ परि जाये
– रहीम
अर्थ- रहिम कहते हैं कि प्रेम का धागा नहीं तोड़ना चाहिए
क्योंकि यह फिर नहीं जुड़ता
और जुड़ता है तो उसमें गांठ पड़ जाती है)
Meaning – Don’t snap off the thread of love,
For once broken,
it can’t be joined, and though joined it leaves a knot.
Rahim
सुकून
सागर के दिल पर तिरती- तैरती नावें,
याद दिलातीं हैं – बचपन की,
बारिश अौर अपने हीं लिखे पन्नों से काग़ज़ के बने नाव।
नहीं भूले कागज़ के नाव बनाना,
पर अब ङूबे हैं जिंदगी-ए-दरिया के तूफान-ए-भँवर में।
तब भय न था कि गल जायेगी काग़ज की कश्ती।
अब समझदार माँझी
कश्ती को दरिया के तूफ़ाँ,लहरों से बचा
तलाशता है सुकून-ए-साहिल।
Stay Happy, Healthy and Safe – 80
कबीरदास का हिंदी दोहा ब्लॉगर स्वामी येसूदास के विशेष अनुरोध पर –
प्रेम ना बारी उपजै प्रेम ना हाट बिकाय
राजा प्रजा जेहि रुचै,शीश देयी ले जाय।
– कबीर
अर्थ – (प्रेम ना तो खेत में पैदा होता है
और न ही बाजार में विकता है।
राजा या प्रजा जो भी प्रेम का
इच्छुक हो वह अपना सर्वस्व
त्याग कर प्रेम प्राप्त कर सकता है।)
Meaning – Love does not grow on trees
or brought in the market,
but if one wants to be “loved”
one must first know
how to give unconditional love.
Kabir
Posting Kabir’s Hindi couplet/ doha along with its meaning on the request of Blogger Swamiyesudas, a Christian Sannyasi, passionately interested in creating a Better World.
Stay Happy, Healthy and Safe – 79
If you fail,
never give up because
FAIL means-
“First Attempt In Learning”.
APJ Abdul Kalam
जिंदगी के रंग – 208
दुनिया में होङ लगी है आगे जाने की…
किसी भी तरह सबसे आगे जाने की।
कोई ना कोई तो आगे होगा हीं।
हम आज जहाँ हैं,
वहाँ पहले कोई अौर होगा….. उससे भी पहले कोई अौर।
ज़िंदगी सीधी नहीं एक सर्कल में चलती है।
जैसे यह दुनिया गोल है।
ज़िंदगी का यह अरमान, ख़्वाब –
सबसे आगे रहने का, सबसे आगे बढ़ने का……
क्या इस होड़ से अच्छा नहीं है –
सबसे अच्छा करने का।
Image courtesy- google.
Stay Happy, Healthy And Safe – 78
Love does not grow on trees
or brought in the market,
but if one wants to be “loved”
one must first know
how to give unconditional love.
Kabir
नकाब
People don’t change, Sometimes their mask falls off.
जानते थे उन्हें ज़माने से।
अचानक बदले रूख को देख कर लगा।
क्या लोग बदल जाते हैं?
ज़माने बदलने के साथ?
फिर समझ आया,
यह तो नकाब था,
जो खिसक गया था चेहरे से ।
Stay Happy, Healthy And Safe – 77
Slowly slowly O mind…
Everything in own pace happens,
Gardner may water a hundred buckets…
Fruit arrives only in its season.
Kabir
गुवाहाटी अक्षर स्कूल – बेकार प्लास्टिक के बदले पढ़ाई
Gauhati Akasher school takes plastic waste as school fee. Students Study, teach, earn, recycle the waste and protects environment .
गुवाहाटी का एक नायाब स्कूल अद्भुत काम कर रहा है। यहाँ अक्षर स्कूल प्लास्टिक के कचरे को स्कूल फीस के रूप में लेता है अौर बच्चों से प्लास्टिक नहीं जलाने का संकल्प करवाता है। स्कूल के छात्र न केवल किताबों से भरे बैग लेकर आते हैं, बल्कि वे स्कूल फीस के रूप में पॉलिथीन से भरे प्लास्टिक भी लाते हैं। इस प्लास्टिक से रचनात्मक कार्य करवाया जाता है।
साथ हीं अक्षर स्कूल में पढ़ने वाले बड़े बच्चों को वहाँ के छोटे बच्चों को पढ़ाने के लिए भी प्रशिक्षित किया जाता है। इसके लिए उन्हें धन भी दिया जाता है। जिससे उन्हें स्कूल न छोड़ने का प्रोत्साहन मिलता है। माजिन मुख्तार और परमिता सरमा ने 2016 में समाज के दलित वर्ग की मदद करने और प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से स्कूल खोला था।
You must be logged in to post a comment.