कभी कभी ज़िंदगी
से थकान होने लगती है .
चाहो कुछ
होता कुछ और है
.ना जाने किस मुक़ाम पर
क्या रंग दिखाएगी ?
कब हँसाएगी कब रुलाएगी ?
William Wordsworth was spot on when he said “Poetry is the spontaneous overflow of powerful feelings: it takes its origin from emotion recollected in tranquility.” When my pen meets the paper, it always captures the many moods and their wild swings and emotions and their detours which overflows from my heart spontaneously into the paper transmogrifying into verses!!
कभी कभी ज़िंदगी
से थकान होने लगती है .
चाहो कुछ
होता कुछ और है
.ना जाने किस मुक़ाम पर
क्या रंग दिखाएगी ?
कब हँसाएगी कब रुलाएगी ?
बिना स्पर्श क्यारिश्ते बनते नहीं ?क्या हर रिश्ते कानाम ज़रूरी है ?क्या कहते है इसे ?जो मीरा ने किया श्याम से ?
दिलों दिमाग़ के जद्दो जहद में
कभी दिल जीतने लगता है
और कभी दिमाग़ .
समझ नहीं आता कहाँ से
छुप कर ये हमें
चलाते हैं….
पर यह तय है ये
कम ही साथ साथ दोस्ती निभाते है .
अक्सर ये हमें
बड़ा नचाते हैं.

बड़ी बड़ी बोलती सी
काले काजल अंजे ….
चपल चंचल ख़ंजन नयन
देख कर बस छोटी सी
कामना … ख़्वाहिश …जागी,
नयन तेरे हो या हमारे ,
आँसूअों से नम ना हो कभी .

मौन वह कहता है,
जो शब्द नहीं
दिल से जो दिया जाए
वह दिया नहीं जा सकता हाथों से ….

ख्वाहिशें कम हों,
तो आ जाती है नींद
पत्थरों पर भी,
वरना बहुत चुभता है,
मखमल का बिस्तर भी.

Unknown
जलती झुलसती गर्मी का सामना करते
नाज़ुक झूमर से झूलते पीले
अमलतास के खूबसूरत फूल…..
संध्या के ढलते लाल सूरज की किरणें
और राहत भरे कुछ पल पा
हवा के झोंकों में झूमते इन फूलों …..
के नीचे लगता है बैठ
जीवन की सारी
थकान, परेशानी सब भूल
कुछ पल सुस्ता लें आँखें बन्द कर
बरसते सुवर्ण से इसकी कोमल
पंखुड़ियों के बर्षा के नीचे………
Picture Courtsey: Zatoichi.
थक कर बैठा हूँ…
हार कर नहीं..!!
सिर्फ बाज़ी हाथ से निकली है,
जिंदगी नहीं……

गुलजार
एक दिन रास्ते में मिली वह,
पीछे से काँधे पर हाथ रख कर बोली –
इतनी जल्दी में क्यों हो ?
दो घड़ी बैठ कर सुस्ता लो .
हमने पूछा – कौन हो तुम ?
जवाब मिला – पहचाना नहीं ?
तुम्हें सपने से जगाने ……
तुम्हें तुम से मिलाने आई हूँ.
तुम्हारी हीं ज़िंदगी हूँ ……

क्या बेच कर हम
खरीदें फुर्सत,ऐ जिंदगी?
सब कुछ तो गिरवी पड़ा है
जिम्मेदारी के बाजार में.

Unknown
You must be logged in to post a comment.