झुक कर रिश्ते निभाते-निभाते एक बात समझ आई,
कभी रुक कर सामनेवाले की नज़रें में देखना चाहिये।
उसकी सच्चाई भी परखनी चाहिये।
वरना दिल कभी माफ नहीं करेगा
आँखें बंद कर झुकने अौर भरोसा करने के लिये।
Tag: दिल
यह बयार
यह बयार गजब ढातीं हैं
कभी बुझती राख की चिंगारी को हवा दे
आग बना देतीं है।
दिल आ जाये तो , खेल-खेल में
जलते रौशन दीप अौ शमा बुझ देती है
जिंदगी के रंग -47
चाहो जरुर अपने आप को ।
पर इतना भी ना चाहो कि
किसी अौर को चाहने की
जगह हीं ना रहे दिल में।
अौर
चाहो जरुर दूसरों को ।
पर इतना भी ना चाहो कि
खुद को चाहने की जगह ही ना रहे दिल में।
कविता की अंतिम तीन पंक्तियाँ सआभार ब्लॉगर मित्र अभय के सौजन्य से ।
आवाज़ हीं पहचान है !!
कहते तो हैं– आवाज़ हीं पहचान है !!
पर क्या मिला है कोई ?
जो आवाज से आपकीखुशी या गम जान लें
अगर मिलें तो दिल केकरीबरखना इन्हें,
बङे खास होते हैं ये लोग।
जिंदगी के रंग – 45
जिंदगी के रंग निराले
जो कभी खून करना चाहते थे, उन्हें खून देते देखा।
जो जान लेना चाहते थे, उन्हें जान देते देखा
जो लाखों लोगों का दिल धङकाते थे,
उन्हें एक-एक धङकन के लिये मोहताज़ होते देखा।
जिनके लिये लाखों दुआएँ मागीं , उन्हें बद्दुआ देते देखा।
दिल में जगह देनेवालों को दिल तोङते देखा।
इन सब के बाद भी जीने की जिद देखी।
बङी अजीब पर नशीली अौ हसीन है यह दुनिया…………….
ज़िंदगी के रंग – 44
आज 
क्या कुछ ख़ास बात है ?
नज़ारे ख़ूबसूरत लग रहे है,
लोग प्यारे लग रहे है,
मौसम ख़ुशगवार सा है
लगता है ……
शायद आज दिल ख़ुश है।
बिखरे शब्द

इधर उधर बिखरे शब्दोँ को बटोरकर
उनमें दिल के एहसास और
जीवन के कुछ मृदु कटु अनुभव डाल
बनती है सुनहरी
काव्यमय कविता ……
कभी तो यह दिल के बेहद करीब होती है
सुकून भरी …मीठी मीठी निर्झर सी ….
और कभी जब यह पसंद नहीं आती
मिटे पन्नों में कहीं दफन हो जाती है -ऐसी कविता !
दर्द भरे दिल पर बोझ
दर्द भरे दिल पर पङे बोझ को जब उठाया
उसके तले दबे
बहुत से जाने पहचाने नाम नज़र आये।
जो शायद देखना चाहते थे….
तकलीफ देने से कितना दर्द होता है?
पर वे यह तो भूल गये कि
चेहरे पर पङा नकाब भी तो सरक उनके असली चेहरे दिखा गया।
चोट के निशान
मन अौर दिल पर लगे,
हर चोट के निशान ने मुस्कुरा कर
ऊपरवाले को शुक्रिया कहा…..
जीवन के हर सबक, पीड़ा अौर आघात के लिये
ये तमगे हैं, जिन्हों ने जीना सीखाया।
इन इत्रों, खुशबू, सुगंध से परे
इन दुनियावी रंगों , इत्रों, खुशबू, सुगंध से परे
कोई अौर भी राग-रंग, महक है ,
जो दिल और आत्मा को रंगती हैं
जीवन यात्रा में।
यह खुशबू हमें ले कर चलती रहती है,
प्यार भरे जीवन के अनन्त पथ पर।
You must be logged in to post a comment.