
फीकी चाय (National Chai Day September 21)


कुछ आवाज़ें दिल-औ-दिमाग़ को
हैं देतीं शांति और सुकून,
जैसे दूर मंदिरों में टुनटुनाती घंटियाँ
या कहीं बज रहा हो शांत, धीर-गंभीर शंख।
लहजा मानो, हलकी से आ रही हो
ख़ुश्बू या आरती की आवाज़ें।
जैसे ये कहतीं हैं गले लगा लो,
मीठी बोली की बहती कलकल-छलछल
चंचल बहते पानी को।
अमन और शांति की बहा दो निर्झर।
The International Day of Peace (or World Peace Day) celebrated annually on September 21 is devoted to strengthening the ideals of peace, both within and among all nations and peoples.

दर्द हो या ख़ुशियाँ,
सुनाने-बताने के कई होते हैं तरीक़े।
लफ़्ज़ों….शब्दों में बयाँ करते हैं,
जब मिल जाए सुनने वाले।
कभी काग़ज़ों पर बयाँ करते है,
जब ना मिले सुनने वाले।
संगीत में ढाल देते हैं,
जब मिल जाए सुरों को महसूस करने वाले।
वरना दर्द महसूस कर और चेहरे पढ़
समझने वाले रहे कहाँ ज़माने में?

मालूम है कि ज़िंदगी है एक रंगमंच
और हम सब किरदार।
पर कौन है शेष रह गए कई अनुत्तरित
सवालों के जवाब का ज़िम्मेदार ?
सब जाएँगें ख़ाली कर बस्ती एक दिन।
पर ऐसे बिन बताए जाता है कौन?
बरहम….. आक्रोश, नाराज़गी जाती नहीं।
ज़वाब मिले, इतना तो मेरा हक़ बनता था।

बोतल से प्यार कर
महफ़ूज़ रहती है सूरा।
शराबी से आशिक़ी कर,
लगे नशेमन का कलंक।
हिना डाल पर हरी,
पाषाण की दोस्ती से बदल जाए रंग।
कमल का प्यार पानी संग
खिल जाए उसका रूप रंग।
लोहा का प्यार पानी से।
टूटे खा कर जंग।
कुछ लगाव अज़ीम रिश्ते हैं बनाते।
कुछ दोस्ती लगाते है कलंक।

ग़र किसी ने दिल और आत्मसम्मान है तोड़ा।
तब अपने आप से ना भागो ।
लोगों के सामने कुछ ना साबित करो।
खुद को समझो, खुद को प्यार करो।
अपने आख़री और सबसे करीबी आस हम हैं।
बस याद रखना है – विषैले रिश्तों से दूरी है ज़रूरी।
Human Psychology-
A trauma bond is a toxic connection
between an abuser and the abused
person. To overcome it Love and
Prioritising yourself , Give yourself time
to heal and Reconnect with yourself.

समझ नहीं आता तन और मन के
दर्द और चोट में इतना भेदभाव क्यों?
तन के चोट पर मलहम-पट्टी और अफ़सोस
करने वालों की भीड़ जुट जाती है।
मन या दिल के चोट जान-सुन कर भी
लोग अनदेखा कर देते हैं।
इसकी तो दवा भी ईजाद नहीं।
दर्द तो दोनों में होता है।
दिखता नहीं इसलिए
इसे अनदेखा करते हैं क्या?
Human behaviour-
Acute emotional stress, positive or negative, can cause the left ventricle of the heart to be ‘stunned’ or paralysed, causing heart attack-like symptoms including strong chest, arm or shoulder pains, shortness of breath, dizziness, loss of consciousness, nausea and vomiting. https://www.health.qld.gov.au › The science behind a broken heart.

चुप्पी की आग में अपने जलना
और दूसरों को जलाना
है बचपना और बेगाना-पन।
खामोशियाँ मार देती है रिश्तों को।
बंद कर देती है दरवाज़े कई रिश्तों के।
ख़ामोशियों के शोर रह जातें हैं गूँजतें।
चुप्पियों से बेहतर है, समझदारी से,
ज़बाँ से सुलझाना शिकवे-शिकायतें।
बातें कर मसला सुलझा लेना।
Psychological Fact –
The silent treatment is emotional
manipulation and psychological
abuse. It is the act of ceasing to
initiate or respond to communication
with someone else or refusing to
acknowledge them altogether.
It can destroy relationships.

ना जाने कितने जंगल,
शहर बन गए ईंटों-कंक्रीटों से।
जहाँ सहमें हुए इंसाँ को
ख़ौफ़ हैं इंसानी दरिंदों से।
अरण्य के दरख़्त कभी हुआ करते थे
ख़्वाबों के दरख़्त
औ आशयाँ वनचरों के।
अब ये जानवर कहाँ जायें?
#NationalWildlifeDay
National Wildlife Day on September 4th
encourages improved awareness of the
species around us and in the broader world.

कुछ लोग प्यार और स्नेह नहीं समझते
क्योंकि प्यार का मतलब वे जानते हीं नहीं।
उन्हें सिर्फ़ दूसरों की ग़लतियाँ दिखती है
क्योंकि उन्हें अपनी ग़लतियाँ दिखतीं नहीं।
उनकी दुनिया में लोग सिर्फ़ शतरंज के प्यादे हैं,
उनका मन बहलाने के लिए।
आत्म-प्रशंसा से भरपूर ग़र कोई आपको
आपकी भूल दिखा-दिखा शर्मिंदा करें,
छुपे तरीक़े से आक्षेप करें,
लोगों से मिल कर आपके बारे में भ्रामक बातें फैलाए।
इनसे एक सीमा या दूरी है ज़रूरी क्योंकि ये बीमार हैं।
Psychology- understanding behaviour
What Are Narcissistic Traits? It include having a strong sense of self-importance, experiencing fantasies about fame or glory, exaggerating self abilities, craving admiration, exploiting others, and lacking empathy.
How to Cope With a Narcissist
* Don’t take it personally
* Set boundaries
* Advocate for yourself
* Create a healthy distance

You must be logged in to post a comment.