शुभ अक्षय तृतीया Happy Akshay Tritiya !!!

7 May – अक्षय तृतीया का महत्व।

Rate this:

 

  • आज ही के दिन माँ गंगा का अवतरण धरती पर हुआ था ।
  • महर्षी परशुराम का जन्म आज ही के दिन हुआ था ।
  • माँ अन्नपूर्णा का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था
  • द्रोपदी को चीरहरण से कृष्ण ने आज ही के दिन बचाया था ।
  •  कृष्ण और सुदामा का मिलन आज ही के दिन हुआ था ।
  • कुबेर को आज ही के दिन खजाना मिला था ।
  • सतयुग और त्रेता युग का प्रारम्भ आज ही के दिन हुआ था ।
  • ब्रह्मा जी के पुत्र अक्षय कुमार का अवतरण भी आज ही के दिन हुआ था ।
  • प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री बद्री नारायण जी का कपाट आज ही के दिन खोला जाता है ।
  •  बृंदावन के बाँके बिहारी मंदिर में साल में केवल आज ही के दिन श्री विग्रह चरण के दर्शन होते है अन्यथा साल भर वो बस्त्र से ढके रहते है ।
  •  इसी दिन महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था ।

अक्षय तृतीया या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। वैसे तो सभी बारह महीनों की शुक्ल पक्षीय तृतीया शुभ होती है, किंतु वैशाख माह की तिथि स्वयंसिद्ध मुहूर्तो में मानी गई है।

Akshaya Tritiya 

 

You all are invited to Share your views on this statement

India could soon have more writers than readers: Ruskin Bond

समाज में लेखकों की गिनती बढ़ना,

बुद्धिजीवियों के बढ़ने की पहचान है.

लेखक तो स्वभाविक रूप से पाठक होते है.

अच्छा लिखने की पहली शर्त है पढ़ना .

इससे क्या फ़र्क़ पड़ता है कि पाठक कितने है?

 

आप सब इस कथन पर अपने विचार देने के लिये आमंत्रित है।

https://repository.inshorts.com/articles/en/PTI/58637fe9-8fb3-4459-b06f-c36003d309ec?utm_campaign=fullarticle&utm_medium=referral&utm_source=inshorts

जिंदगी के रंग -145

अब क्या लिखें कि तुम्हारे जाने से क्या हुआ ?

अब क्या बताएँ कि तुम्हारे मिलने से क्या हुआ था?

खंडित काव्य में व्यक्त आधा अधूरापन  सा,

हवाओं ने बदला रूख जीवन यात्रा का।

तितिक्षा से…बिन प्रतिकार,

बिना शिकायत, धैर्य से कोशिश है,

भँवर में जो शेष है … बचा है….

उसे बचाने की।

Heritage found! Rare idol stolen a century ago recovered from wall in house of priest; grandson tipped cops

जिस पर सुरक्षा का भार है,

वही सही ना हो तो ?

पर ग़नीमत है कि

सहेज कर रखा और

आज की पीढ़ी समझदार है.

सच्चाई स्वीकार कर ली .

देर आय पर दुरुस्त आए .

https://www.timesnownews.com/mirror-now/in-focus/article/heritage-found-rare-idol-stolen-a-century-ago-recovered-from-wall-in-house-of-priest-grandson-tipped-cops/409000?utm_campaign=fullarticle&utm_medium=referral&utm_source=inshorts

Bill Gates warns that nobody is paying attention to gene editing, a new technology that could make inequality even worse

   

एक व्यंग

आज हम जिस दौर से गुजर रहे हैं बहुत से बहसों की गुंजाइश है ।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीन एडिटिंग उनमें से ही कुछ हैं।

क्या आज हम वही अनाज, फल, सब्जियाँ खाते हैं जो आज से 50-100 साल पहले खाते थे? 

बिल्कुल नहीं, उनके जीन एडिट से अब तक

 कुछ बहुत बदल चुका है?

दवाएँ, हवाएँ, सब तो एडिट हो गई है।

फिर इंसान के जींस को बदलने के लिए इतना सोच विचार क्यों?

नतीजा तो 50-100 साल बाद ही पता चलेगा शोध जारी  ही रहेंगे ।

मालूम नहीं कुछ समय बाद इंसान का क्या रूप देखने वाला है हम?

जीन बदलता जाएगा, इंसान बदलते जाएगें ।

वैसे ही क्या हम कम बदल चुके हैं गिरगिट की तरह?

खेल–खेल में कहीं एक्स्टिंक्ट  या विलुप्त ना हो जाए हम सब  बस यही ख्याल रखना।

 

https://www.google.co.in/amp/s/amp.businessinsider.com/bill-gates-says-gene-editing-raises-ethical-questions-2019-1

कैसे तय करे कि हम वोट किसे दें?

व्यंग Satire

Rate this:

 

चुनाव का मौसम आते राजनीति

गलियरों में एक खेल ज़ोरों पर है।

एक दूसरे पर ताने कसते, व्यंग,

टीका–टिप्पणी करते…..

धर्म, पार्टी, राजनीतिक आधार पर

तंज कसते, छिंटाकशी करते बड़े लोगों का खेल.

जो बच्चों जैसे लग रहे हैं.

जनता भी बिना सोचे समझे

इस खेल को खेलने लगी है.

अब इंतज़ार यह है कि ये लोग कब बड़े होंगे .

तब तो हम,

तय करेगे कि– हम वोट किसे दें !!!!

जंगल का न्याय

जंगल का अपना न्याय अपना क़ानून होता है

पर इंसान की फ़ितरत हीं ऐसी होती है .

उसे गैंडे के सींग, शेर के नाख़ून

और ना जाने क्या क्या चाहिए .

कभी सीख हीं नहीं सकता है सरल सा सिद्धांत –

“जीयो और जीने दो “

South Africa: Rhino poacher killed by elephant and eaten by lions, officials say

 

शांति और ख़ुशियों की खोज में !

Will Smith has shared a series of new pictures and a video from Haridwar, where he took part in the Ganga aarti.

Rate this:

आध्यात्मिक योग गुरु भारत  के दर पे

सर टेकने आने वालों की कमी नहीं .

उसके मोल को समझने , सम्मान देने ,

आधी दुनिया की दूरी तय कर आते हैं लोग .

हम, जो यहाँ रहते है ,

उन में कितने सच्चे अर्थों में आध्यात्मिक है ?

Will Smith takes part in Ganga aarti at Haridwar, shares 9 new pics, video. 

 

 

Indian boy cycles over chicken, rushes it to hospital with his ‘savings,’ becomes viral hero (PHOTO)

यह भोलापन, सच्चाई, ईमानदारी,

बचपना तो ईश ने हम सबों को दिया था,

पर्फ़ेक्ट या सर्वोत्तम रचना की थी .

मन के अंदर अंतरात्मा दी .

पर हमने सीख ली दुनियादारी , समझदारी ,

चालबाज़ी …….

और ना जाने क्या– क्या.

और कहते हैं – दुनिया ख़राब है !!

News in detail – 

अप्रैल – राष्ट्रीय कविता उत्सव महीना

यह राष्ट्रीय कविता महीना, प्रत्येक वर्ष अप्रैल माह में कविताअों के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसे 1996 में शुरू किया गया था। यह अमेरिकी कवियों की अकादमी द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में कविता के प्रति लोगों में जागरूकता और रूची बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था। एकेडमी ऑफ अमेरिकन पोएट्स वेबसाइट Poets.org इस महीने के दौरान स्थानीय कविता संबंधित घटनाओं की जानकारियों का आदान-प्रदान करती है। यह संगठन शिक्षकों को कक्षा के समारोहों और गतिविधियों के लिए मुफ्त शैक्षिक संसाधन भी प्रदान करता है, और साथ हीं एक वार्षिक उत्सव पोस्टर प्रदान करता है। 1998 के बाद से, कनाडा अौर अन्य स्थानों पर भी प्रत्येक वर्ष अप्रैल में राष्ट्रीय कविता महीना मनाया जाने लगा है।

उद्देश्य़ –

प्रत्येक अप्रैल में कविता का उत्सव आधिकारिक और अनौपचारिक दोनों तरीकों से मनाया जाता है। प्रत्येक वर्ष, प्रकाशक, बुकसेलर, शिक्षक और साहित्यिक संगठन कविता को बढ़ावा देने के लिए अप्रैल माह के इस उत्सव का सदुपयोग करते हैं। राष्ट्रीय कविता लेखन माह उत्सव में कविता लेखन को प्रोत्साहित करने के लिये बनाया गया है। प्रकाशक अक्सर अप्रैल में अपनी कविताअों के शीर्षक जारी करते हैं और प्रचार करते हैं। शिक्षक कविता इकाइयों के अध्यय- अध्यापन पर ध्यान केंद्रित करते हैं। लाइब्रेरी व किताबों की दुकानें पढ़ने की श्रृंखला अौर अक्सर विशेष पुस्तक पठन /book Reaing की सुविधा इस महीने के दौरान रखती हैं।