Happy Independence Day India!!!!

🇮🇳 शुभ स्वतंत्रता दिवस !!

प्रयाणगीत

महाकवि जयशंकर प्रसाद

हिमाद्रि तुंग श्रृंग से,

प्रबुद्ध शुद्ध भारती।

स्वयंप्रभा समुज्ज्वला,

स्वतंत्रता पुकारती॥

अमर्त्य वीर पुत्र हो, दृढ प्रतिज्ञ सोच लो।

प्रशस्त पुण्य पंथ है, बढ़े चलो बढ़े चलो॥

असंख्य कीर्ति रश्मियाँ,

विकीर्ण दिव्य दाह-सी।

सपूत मातृभूमि के,

रुको न शूर साहसी॥

अराति सैन्य सिन्धु में, सुबाड़वाग्नि से जलो।

प्रवीर हो जयी बनो, बढ़े चलो बढ़े चलो॥

🇮🇳

24 thoughts on “Happy Independence Day India!!!!”

  1. हम क्या बोलें।।।।।बेहतरीन कविता पढ़ने को मिला।
    स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

    Liked by 2 people

      1. वर्ड प्रेस पर यह विचारों का आदान प्रदान धन्यवाद से बढ़ कर है . आप मेरे पोस्ट के नियमित पाठक हैं , इसलिए आपकी अनुपस्थिति ध्यान में थी.

        Liked by 1 person

  2. देश कि बोली लगाई देशद्रोहीयों नें
    साक्ष्य माँगे सेना के शौर्य पे
    मनोबल तोड़ते
    सियासत कि रोटी के लिए

    छप्पन इंच सिना भी सत्ता में सिमट गया
    हम कड़ी निंदा करते है
    और
    गर्व है हमें इनकी सहादत पर
    इनका नेता कह गया

    आपको स्वतंत्रता दिवस कि बहुत बहुत शुभकामनाएँ!!!!!! जय हिन्द!!!!!

    Liked by 2 people

Leave a Reply