सपने – कविता #Dream – Poetry


Indian Bloggers


सपने तो सपने है

        कभी हँसाते , रूलाते , डराते , जगाते,

              जाने अनजाने सपने .

                     फ़िर भी  सपने तो सपने है.

                           पर बेहद अपने है.

                                   हाँ , कभी कभी देर से सही 

                                           पूरे होते हुए भी देखा है इन्हे .

क्या आप विश्वास करेंगे ?

          कभी किसी ने

               अपने मौत की ख़बर और वजह 

                    मुझे सपने में जो बताई 

                         आँसू भरी आँखों से !

                                 कुछ दिनो बाद  उसे सच होते सुना……..

(यह मेरे जीवन की एक सच्ची  घटना है. बड़ी जद्दोजहद और सोंच विचार  के बाद कविता का रुप दे सकी हूँ. )

IndiSpire topic –

Have you ever seen an interesting or strange dream? Have any of such dreams come true? Do you try to figure out the meaning of your dreams?

59 thoughts on “  सपने – कविता #Dream – Poetry

    1. यह सत्य क्या था मैं आज भी समझ नहीँ पाती हूँ. इस दुनिया मे रहस्य भरी ऐसी घटनाओं का कोई सही उत्तर नहीँ होता. 😊

      Liked by 1 person

      1. मेरा अधिकतर समय गांव में व्यतीत हुआ है और जैसा मैंने बचपन से देखा है , स्वप्न बहुत कुछ कहते हैं सभी स्वप्न का कोई मतलब होता है!

        Liked by 2 people

      2. हाँ आपकी बात सही है. हमारी पुरानी मान्यताएँ , आध्यात्म और मनोविज्ञान सभी इस बात को मानते है. 😊

        Liked by 2 people

    1. जी हाँ , आपकी बात बिल्कुल सही है. मनोविज्ञान में सपनों की व्यख्या बिल्कुल इसी तरह की गई है.
      पर मैं ने जिस स्वप्न को सच होते देखा वह एक दुखद दुर्घटना थी. जो कल्पना से परे थी.

      Like

    1. हाँ , मै जब भी इस सपने को याद करती हूँ , इसकी कोई कैफ़ियत नही दे पाती हूँ. मनोविज्ञान के किसी सिद्धांत से इसकी व्यख्या भी नहीँ कर पाती हूँ. पर यह अद्भुत और सच है.

      Like

      1. आपने अंत में लिखा है न कि काफी जद्दोजहद के बाद कविता का रूप दे सकी हैं । उसी संदर्भ में मैंने कहा कि आपका प्रयास सफल रहा 🙂

        Liked by 2 people

      2. हाँ , समझ नहीँ आ रहा था लिखना चहिये या नहीँ और कैसे कविता के रुप में लिखूं? आपको यह प्रयास सफल लगा. धन्यवाद.😊

        Liked by 1 person

Leave a reply to Sunaina Sharma Cancel reply