पहेलियाँ

हर रोज अपने आस-पास लोगों को पहेलियाँ बुनते देखा है।

वे बोलते कुछ है,  अर्थ कुछ अौर होता है। 

वे चाहते है कि लोग इस रहस्य को समझ जायें।

लेकिन वे भूल जाते हैं।

कैंची जैसी जुबान सारे रिश्ते कतर देती है।

अौर

ना तो  कतरनें पहले जैसी हो सकतीं हैं।

ना  टूटे काँच की  किरचियाँ।

बस चुभन रह जाती है,

अौर रह जाती है टूटते रिश्तों की अनसुनी आवाज़ें।

 

 

Image – Chandni Sahay

Stay happy , healthy and safe – 154

#CoronaLockdownDay – 154

Rate this:

silence is the language of god, 
all else is poor translation.

 

 

 

 

❤  Rumi

नज़्म बना जियेगें ज़िंदगी!

Out beyond ideas of wrongdoing and rightdoing there is a field. I’ll meet you there. When the soul lies down in that grass the world is too full to talk about. ❤  Rumi.

Rate this:

लम्हों को  गँवाते गँवाते

निकल गई उम्र-ए-रफ़्ता।

गर मिले  फिर इत्तिफ़ाक़ से. 

 नज़्म बना जियेगें ज़िंदगी।

सही-गलत से दूर…मिलेंगे उस जगह….

जहाँ आत्मा,  शरीर के  लिबास में ना हो।

 

 

 

उम्र-ए-रफ़्ता  –  past life,  गुज़री हुई उम्र

Stay happy , healthy and safe – 153

#CoronaLockdownDay – 152

Rate this:

Inside you

there’s an artist

you don’t know about.

 

❤ Rumi

ख़ामोश किताबें !!

मौन को सुनो ,  इन  में बला की

 की ताक़त होती है।

 जैसे शब्दों, अल्फ़ाज़ों औ लफ़्ज़ों से भरी 

किताबें   गहरी 

मगर ख़ामोश होती है।

Stay happy, healthy and safe-152

#CoronaLockdownDay – 152

Rate this:

I want to sing

like the birds sing,

not worrying about

who hears or what they think.

 

❤ Rumi

Stay happy, healthy and safe-151

#CoronaLockdownDay – 151

Rate this:

Trust is the glue of life.

It’s the most essential ingredient

in effective communication.

It’s the foundational principle

that holds all relationships.

 

– Stephen Covey

पल-पल

दिलो-दिमाग में  ख़्याल आया।

हर पल में हम ज़िंदगी जीते हैं।

अौर अगले पल वह पल मर जाता है,

बीता हुआ पल बन कर।

फिर, दिलो-दिमाग अौ ज़ेहन में ख़्याल आया,

हर पल ज़िंदगी आगे बढ़ती जा रही है।

 अौर हर पल उम्र घटती जा रही है

पर लालसा अौर लालच बढ़ती जाती है पल-पल।

 मुझे हीं या

औरों को भी यह ख़्याल आता है?

 

 

 

 

ज़ेहन-मस्तिष्क/दिमाग

Stay happy, healthy and safe-150

#CoronaLockdownDay – 150

Rate this:

Once you start making the effort to

“wake yourself up”

– that is, be more mindful in your activities

– you suddenly start appreciating life.

 

 

 

— Robert Biswas-Diener, Positive Psychologist

कई बार जड़ा नाज़ुक आईने को , 

कभी चाँदी, कभी सोने,

कभी पन्नों,  कभी माणिक में।

पर बदला नहीं इस ने कभी अक्स-ए-हकीकत।

हैरान हैं, इस गज़ब की ईमानदारी से।

ऐसे जमाने में.

जब  बिकते हैं सख्त जां लोग भी  लाचारी में।