जंग

जिन्हें जंग चाहिए, उन्हें हासिल होता है,

विनाश देख ख़ुशियाँ और अपने अहं की शांति ।

औरों को हासिल होता है दर्द और रक्तपात।

हम सबों को एक युद्ध…. लङाई… जंग लड़नी होगी ,

सभी लङाईयों को खत्म करने के लिये।

शांती लाने के लिये।

This topic is given by YourQuote.

बे-लग़ाम ज़िंदगी Positive Psychology- Decision making!

ज़िंदगी से जब तक डरते रहेंगें,
आपकी ज़िन्दगी के फैसलें लोग लेते रहेंगें।
और फिर, जब कुछ फ़ैसले ख़ुद लेने लगेंगे।
तब लोग बुरा मान ज़ाएँगे,
यह भूल कर,
यह ज़िंदगी उनकी नहीं आपकी है।
धीरे-धीरे हीं सही, फ़ैसले लेना सीखें।
अपनी ख़ूबसूरत ज़िंदगी बे-लगाम ना करें।

Decidophobia is “irrational fear of making decisions.” In its most extreme form, those who have this fear may experience full blown panic attacks when even thinking about having to make a decision.

Solution – Be Curious, Empower Yourself, Learn from Mistakes, Breathing Therapy, listen to your gut feeling, autosuggestion, Ask for Help, practice mindfulness, do exercise and yoga, if needed go for Cognitive Behavioral Therapy.

गुफ़्तगू अपने आप से! Positive Psychology- Is it normal to talk to yourself?

युगों-युगों से आध्यात्म कहता आ रहा है,
अपने दिल से बातें करो, कुछ उसकी सुनो।

किसे सुनाते रहें अपनी उलझनें,
कहानियाँ और ख़्वाबों की दास्ताँनें?
ख़ुद से ख़ुद की गुफ़्तुगू अच्छी है ग़र अच्छा लगे।
अपना दुख-सुख तो अपना दिल हीं
सबसे अच्छा जानता-समझता है।

बातें करने के लिए मुद्दतों से खोजते रहे राज़दार,
मिला अपने पहलू में अपना हीं दिल।
बस याद रखना है वही बातें करे, जो दिल,
और अपने-आपको को दर्द नहीं, सुकून दे।

Ψ People who talk to themselves are more likely to have a high I.Q.

Psychological Fact – There’s a stigma about self-talk or talking yourself out loud. But Self-talk can enhance your performance and general well-being. Researches show that the act of talking to yourself is a common and normal behavior. People refer to talking to yourself as self-talk or self-directed talk. 96% of adults say they have an internal dialogue. Inner dialogue usually sounds similar to the way you would speak to others. This kind of self-talk can occur quietly inside your head or be spoken out loud.

ख़ुद से बातें करना – https://www.bbc.com/hindi/vert-cap-39871469.amp

Talking to your self- https://www.bbc.com/worklife/article/20170428-why-talking-to-yourself-is-the-first-sign-of-success

गुलाब को कमल क्यों बनना?

जब लोग आपको तराशने और अपने साँचे में ढालने लगे।

आपको काट-छाँट औ कतर कर अपने पसंद लायक़ बनाने लगें।

तब बेहतर है संभल जाना।

हर फ़ूल अपनी सुगंध और ख़ूबसूरती ले कर आया है।

क्या कभी गुलाब को कमल बनाने का ख़्याल भी मन में आया है?

फिर अपने को खो कर किसी जैसा,

किसी के पसंद सा क्यों बनाना?

सच तो ये है कि अपने को गवाँ कर नहीं पाया जा सकता किसी को।

कोर्सेज़

क्या स्कूल के कोर्सेज़ कुछ ऐसे नहीं होने चाहिए?

प्राइमरी की पढ़ाई में शामिल होने चाहिए,

सही और ग़लत स्पर्शों को मतलब

और अपने-आप को प्यार और सम्मान करना।

फिर दूसरों का सम्मान करना स्वयं आ जाएगा।

सेकेण्डरी में बताया जाना चाहिए –

अपने इमोशन, भावनाओं को समझना और व्यक्त करना।

मानसिक स्वास्थ्य पढ़ानी चाहिए।

ताकि ना आप दूसरों की ,

ना दूसरे आपकी भावनाओं से खिलवाड़ करें।

प्यार, मोहब्बत, इश्क़ तब करें जब कुछ बन जायें।

वरना टूटने और जुड़ने में हाँथो से वक़्त निकल जाएगा।

सिर्फ़ कुछ चोटें, कुछ दर्द साथ रह जाएगा।

गीला मन

आँसू बहाते नयन और गीला मन,
गिलाओं को बह जाने देता है।
आँसुओं से धुल दिल का दर्द

हलका हो जाता है।
ये पानी के क़तरे नहीं,

जज़्बात के आईने होतें हैं।
अश्क़ और जज़्बात दबाए रखना,
सैलाब रोकना है।
बहा दिया,
तो ज़िंदगी फिर से

ख़ूबसूरत नज़र आने लगती है।

मूल्य

ज़िंदगी को नहीं फ़िक्र, तुम कौन हो?
वह सब को एक जैसे सबक़ देती है।
कि ज़िंदगी की ख्वाहिशों को पूरा
करने के लिए मूल्य चुकाना पड़ता है।

इश्क़ तन्हाईयों से

तन्हाईयाँ ख़्वाबों तक जाने की राहें बनातीं हैं।

हौसला हो एकांत से इश्क़ करने का।

तो तन्हाईयाँ मंज़िल पाना आसान बनातीं हैं।

Positive Psychology-Philophobia or Fear of Love

Philophobia is the fear of falling in love or of becoming emotionally connected with another person. It’s like other phobias, particularly those that are social in nature. it can impact our life if not treated.

Causes – Past experiences. Traumatic past relationships Infidelity, betrayal, Cultural experiences, Fear of rejection or heartbreak can cause someone to stay away from romantic relationships.

Treatment and advices– In some cases auto suggestions, exercise, breathing exercises , Lifestyle changes, relaxation techniques, and mindfulness strategies are helpful. The professional treatment suggested are – to seek therapy, counseling or to take help of mental health professional. In some cases doctors may prescribe antidepressants or antianxiety medications .

मैं या तुम

मुझे हमेशा लगा

– यह तो मैं हूँ।

गौर किया,

तब पाया।

यह तो तुम हो,

मुझ में समाए।