कुछ लोग ऐसे भी सोचते है !!! #10YearChallenge

Bill Gates shares worlds 10 year challenge- it’s hard to beat this

Rate this:

Courtesy- Inshorts , English  news in detail 

 

सितारों

कहाँ खो गए , जैसे खो जातें हैं

रात के सितारे सवेरे की रोशनी में .

दर्द   टूट के बिखरा था मेरी आँखो से

टूटते तारों की तरह .

दर्द के सागर के बीच,

दिल की कसक में रह गई,

ख्वाहिशे …..शिकायत ……

आख़िर में ना मिल पाने की .

जीवन के रंग – 115

शक और विश्वास जीवन के हिस्सें हैं.

शक ख़ुशहाल मन में भी

भय का अंधकार भर देता हैं.

विश्वास जीवन के भय भरे पलों में भी

ख़ुशियाँ और शकुन ला देता है.

हम हीं हम !!! व्यंग, 10 year challenge -Satire

What is 10 year challenge – On social media, you’ve probably noticed a trend across Facebook, Instagram, and Twitter of people posting their then-and-now profile pictures, mostly from 10 years ago and this year.

Rate this:

ऐसी भी क्या दुनिया जहां लगे कि सिर्फ हम ही हम हैं।

 बनावटी चीजों से हटकर अगर उस प्राकृतिक सौंदर्य को निखारें,

जिसके सहारे हम हैं,

तब ज्यादा खूबसूरत लगेगी। 

दुनिया ही रहे ना रहे तो सिर्फ हम ही हम हैं का क्या फायदा ?

आईने को रिश्वत देने का क्या फायदा?

 किस की खूबसूरती हमेशा  टिकी  है?

 उम्र और जवानी आज या कल ढल जाएगी।

लाखों करोङो वर्ष की पृथ्वी पर , 

अगर रह गया पानी, मौसम, पेड़, फूल, पौधे, जीवन तब हमारी जिंदगी संभल जाएगी।

ज़माना भी अजीब हैं,  लोगो सिर्फ10 साल पहले 10 साल बाद सोंच रहें है। 

2009 – 2019 Poor Coral reef failed in the 10 year challenge .

 

Dying forests, deforestation…….
Himalaya- is still looking fresh and young?

 

All images- courtesy google.

थोड़ा झूठ तो चलता है !!

लोगों को बोलते सुना है – थोड़ा झूठ तो चलता है .

फिर जब उनसे कोई झूठ बोलता है.

तब क्यों उन्हें वह ज़हर लगता है ………?

वे सागर की लहरों का यह नियम क्यों भूल जातें हैं-

जो दूसरों को दोगे वह कभी ना कभी लौट कर आता है .

ज़िंदगी के रंग -114

दर्द ने बताया

समंदर बाहर हो या

दिल अौ आँखों के अंदर .

दोंनो खारे होते हैं.

बहते झरने का पीछा

बहते झरने का पीछा किया .

नीलाभ की में डूब

कभी ऊपर कभी नीचे बलखाती

चट्टानों से गिरती , टकराती , बहती

कहीं भंवर , कहीं छिछली ,कहीं गहरी ,

अंत में जा गिरी नदी अौर फिर सागर में …….

लगा यह तो जिंदगी बह रही है

जीवन यात्रा के रुप में।

छोटी सी जिंदगी

सुना था जिंदगी के सफ़र में,

ऐसे कई मोङ आते हैं

जहाँ  कोई ना कोई छूट जाता हैं .

यह भी सुना-

छोटी सी है जिंदगानी

उम्र दो-चार रोज़ की मेहमान है .

मौसम रोज बदलते हैं…….

पर ऐसे बिना बोले

कोई  अपना जाता है क्या ?

हद हो गई – व्यंग

corruption Unlimited

Rate this:

Old satire  & English news- Rats drank it’: Cops as 1,000 litres of seized liquor disappears from police station चूहों का स्ट्राइक – व्यंग

मालखाने के शराब पीने के कलंक से आहत ,

चूहों में राहत की लहर दौड़ गई है.

लम्बी स्ट्राइक के बाद सच्चाई सामने आता देख ,

शराब की लापता बोतलेंपुलिस वालों के पास पा

चूहों ने ली चैन की साँस और नारा लगते देखे गए –

चूहे शराब नहीं पीते !!!!!

Latest news in English – Huge liquor stock seized from SHO’s residence in dry Bihar, entire police station staff replaced

क्या आप जानते हैं विंटर ब्लूज़ सिंड्रोम ?

क्या आप जानते हैं बदलते मौसम का असर, विंटर ब्लूज़ सिंड्रोम क्या है?

Rate this:

मौसमी भावात्मक विकार (SAD) एक मनोदशा या मानसिक स्थिती है, जिसमें पूरे वर्ष सामान्य मानसिक स्वास्थ्य वाले लोगों में हर साल एक ही समय में अवसादग्रस्तता के लक्षण दिखते हैं, जो आमतौर पर सर्दियों में होता है। गर्मियों में भी यह समस्या हो सकती हैं।

कारण -दिन के उजाले में कमी, बॉडी क्लॉक, शरीर में हार्मोन के स्तर में बदलाव- नींद के हार्मोन मेलाटोनिन का कम स्राव और / या मस्तिष्क में मूड को नियंत्रित करने वाला रासायनिक सेरोटोनिन का कम स्राव।

समाधान – सर्दियों के दौरान ठीक से भीजन करें, अधिक समय दिन के उजाले/ सुर्य की रौशनी में रहें, सक्रिय रहें- दिन के समय 30 मिनट के लिए व्यायाम करें या टहलें, अगर डाक्टर का सुझाव हो तब इस सिंड्रोम के लिए नियमित रूप से दवा लें और लाइट थेरेपी लें।

courtesy -wikipedia