Author: Rekha Sahay
जिंदगी के रंग 19 – रौशन चाँद

आसमान में झिलमिलाते सितारे ,
जगमगाता रौशन चाँद ….
खो गए
अमावस के अँधेरे में.
और धीरे से कहा –
जिंदगी के रंगो को देखो ….
टूटना और जुटना सीखो.
हम भी तो आधे -अधूरे -पूरे होते रहते है.
यह चक्र तो चलता ही रहता है.
वक़्त का खास होना…..
वक़्त का खास होना ज़रुरी नहीं,
खास लोगों के लिये वक़्त होना ज़रुरी हैं।
Source: वक़्त का खास होना…..
Smile.
Now give yourself
a smile.
What is
the worth of a diamond,
if it doesn’t smile.
~ Rumi ~ 💜
New Seeds
Its good to leave each day behind,
like flowing water,
free of sadness.
Yesterday is gone
and its tale told.
Today new seeds are growing.
~ Rumi
रेत के नीचे बहती एक नदी – कविता

आँखों की चमक ,
होठों की मुस्कुराहटों ,
तले दबे
आँसुओं के सैलाब ,
और दिल के ग़म
नज़र आने के लिये
नज़र भी पैनी चाहिये.
कि
रेत के नीचे बहती एक नदी भी है.
बिखरे पन्ने
जीवन के बिखरे पन्नों को समेटते – समेटते,
लगा जैसे युग बीत गये………
पर यादों के समुन्द्र से बाहर आ कर देखा,
बस कुछ हीं पल गुजरें थे।
रंग-बिरंगी तितलियों से विचार
जेहन में उमङते-घुमङते विचार,
पन्नों पर शब्दों का जाल बना लिख ङालो,
तब
कविता बन जाती है………..
वरना,
ये उङ जाते हैं,
रंग-बिरंगी तितलियोँ की तरह।
शायद …. किसी अौर फूल पर !!!!
हर पल मुस्कराता चेहरा
बहुत खामोशी ……
अौर
हर पल मुस्कराता चेहरा…………
कभी गौर से देखो,
गर पढ़ सको………
तब दिखेगा,
यह तो दर्द का आईना है।
“Stirred Up” on YouTube
“Stirred Up”
You must be logged in to post a comment.