दो चाँद June 7, 2021June 7, 2021 Rekha Sahay परसों पूर्णिमा की रात, मानसून से पहले भटकते आ गए बादलों ने चाँद को ले लिया आग़ोश में। बादल बरसे, धुल गया गगन अौ रात आरसी हो गई , और धरा भी आईना। अब दो चाँद थे, एक ऊपर एक नीचे। ज्यों हीं धरा का चाँद छूने हाथ बढ़ाया, पानी हिला अौ चाँद खो गया। ऐसे ही खो जाते हो तुम भी, हाथ बढ़ाते। Rate this:Share this:FacebookMorePinterestTumblrLinkedInPocketRedditTwitterTelegramSkypeLike this:Like Loading... Related
बहुत सुंदर लिखा आपने
LikeLiked by 1 person
शुक्रिया वर्तिका! 😊
LikeLiked by 1 person
भावनाओं का सुंदर लेखन 👌🏼👌🏼
LikeLiked by 1 person
आभार अनिता!
LikeLiked by 1 person
Bahut hi sundar abhivyakti hai! 👏
LikeLiked by 1 person
Dhanyvaad Lakshya!
LikeLiked by 1 person