नाम में क्या रखा है ? What is in a name? February 17, 2017June 6, 2018 Rekha Sahay39 Comments जब, मेरी बेटी छोटी थी। तब मैं उसके साथ अक्सर एक खेल खेला करती थी । उसे अलग अलग नाम से बुलाती थी और फिर उससे उसका नाम पूछती थी। उसे इस खेल में बङा मजा आता था। उसके चेहरे पर बिखरी उसकी खुशी और खिलखिला कर नए -नए नाम बताने का खेल मुझे बड़ा अच्छा लगता था यह खेल बहुत बार उल्टा भी चलता था। यह मैं अक्सर तब करती थी, जब मेरे पास बहुत काम होता था। जब मैं बहुत व्यस्त होती थी और वह मुझे कुछ ना कुछ बोल कर परेशान करती रहती थी। मतलब यह कि मैं तब उसे व्यस्त रखने के लिए ऐसा करती थी। शायद, दुनिया में हर व्यक्ति के लिए अपना नाम ही सबसे प्यारा शब्द होता है। पर लड़कियों के नाम शादी के बाद बदल जाते हैं। लड़कियां अपने नाम या सरनेम के साथ हीं जिंदगी क्यों नहीं चला सकती हैं? Rate this:Share this: Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn Share on Reddit (Opens in new window) Reddit Share on X (Opens in new window) X Share on Telegram (Opens in new window) Telegram Like Loading...