हिंदू नव वर्ष – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि विक्रम संवत 2080 , 22 मार्च 2023

हिंदू नव वर्ष – चैत्र माह, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि विक्रम संवत 2080 , 22 मार्च 2023
प्रतिपदा का कमज़ोर, क्षीण चाँद
थका हारा सा अपनी
पीली अल्प सी चाँदनी ,
पलाश के आग जैसे लाल फूलों पर
बिखेरता हुआ बोला –
बस कुछ दिनो की बात है .
मैं फिर पूर्ण हो जाऊँगा।
मेरी चाँदी सी चाँदनी हर अोर बिखरी होगी .