यू आर द बेस्ट ( कविता )

यू आर द बेस्ट

जैसी बात भी

हैसला भर देती है।

 

atacama-desert

 

 

 

images from internet.

माँ या सास ( लघु कथा )

Girl-b

           प्रिया अपनी दूसरी प्यारी सी बेटी के जन्म के बाद अस्पताल से घर लौटी थी.  पति दूसरी बेटी के जन्म के बाद कुछ अनमने दिख रहे थे  प्रिया को ज्यादा घबराहट  सास से सामना करने में हो रहा  था. बेटा को जन्म ना देने के कारण, ना जाने क्या सुनना होगा ?

तभी, प्रिय को उसके पिता ने अपने पास बुला कर बैठाया. शांत और धीर स्वर में बताया कि उसकी माँ, उसकी  नवजात बच्ची को चुपचाप चूहा मारने की दवा चटाना चाहती थी. जिन्हे उन्होंने रोका.

आवक प्रिया को पता ही नहीँ चला, कब उसकी आँखों से आँसू बहने लगे. उसे समझ ही नहीँ आ रहा था कि उसे माँ या सास किस से घबराना चहिये?

 

images from internet.

 

रिश्ते – मुँह में राम बगल में छुरी

                          3

सामने में सभी एक दूसरे के तारीफ में मीठी -मीठी बातें करते है. पर पीठ पीछे खुल जाता है शिकवा शिकायतों का पुलंदा.

क्या शतक दर शतक गुलामी की जंजीरों में बँध कर हम ऐसे हो गये है ? मुगलों और अंग्रेजों की चाटुकारिता करते करते यह हमारी आदत बन गई है?

कभी -कभी शक होने लगता है – सच्चे रिश्ते होते हैं या नहीँ ?

 

images from internet.

ऑनर किलिंग, क्यों ?

जिंदगी के रंग (6)

जीवन के इंद्रधनुषी
सात रंगों के बीच
अक्सर एक और

रंग नजर आता है,r2

धोखे का काला रंग,

जिंदगी रोज नये रंग

दिखाती है हमे।  

image taken from internet,

बेटियाँ कब बड़ी हो जाती है ?

Girl-b

सुबह, जब समय से पहले उठ कर

बेटियाँ चाय पिलाती है.

घर से निकलने के पहले

दही -चीनी खिलाती है.

यात्रा के समय दिये गये 

सलीकेदार टिफिन डब्बे से

नाश्ता के साथ चॉकलेट मिलता है,

जैसे मै कभी दिया करती थी.

Girl-bतब पता चलता है कि बेटियाँ बड़ी जल्दी बड़ी हो जाती है.

images from internet.

क्या कर्ण और पांडव डिजाइनर बेबी थे ?

                          db

आजकल जेनेटिक विज्ञान और वैज्ञानिक डिजाइनर  बेबी के विषय पर शोध कर रहे है. जिस से मनचाहे गुणों वाली संतान प्राप्त की  जा सके.

 

महाभारत में ऐसे संतति प्राप्ति के उदाहरण मिलते  है. महान योद्धा कर्ण, सूर्य के गुणों वाले थे. धर्म संरक्षक युधिष्ठिर धर्मराज यम  के समान गुणवान  थे. बलशाली भीम  वायु देव के समान थे. धनुर्धारी अर्जुन में देवराज इन्द्र के गुण थे. इसी प्रकार जुड़वा भाई सुदर्शन नकुल  और ज्ञानवान सहदेव में देवताओं के  राज़ वैध,  जुड़वा भाई अश्विनी कुमार  के गुण थे.

महाभारत कथानुसार, इनकी माता कुंती को दुर्वासा मुनि से मनचाहे देव से संतान प्राप्ति का वरदान मिला था. 

आज वैज्ञानिक  जिस डिज़ाइनर बेबी पर शोध कर रहे है. यह उसका  ज्वलंत उदाहरण है. तब क्या यह विद्या हमारे प्राचीन ऋषियों को ज्ञात था ? क्या उपरोक्त सभी डिज़ाइनर बेबी थे?

 

 

 

images from internet.

My Annual Report ( Blogging )

 

https://public-api.wordpress.com/bar/?stat=groovemails-events&bin=wpcom_email_click&redirect_to=http%3A%2F%2Frekhasahay.wordpress.com%2F2015%2Fannual-report%2F&sr=1&signature=74f6e20ddd7a620943b22f13f0fb41cc&user=rekhasahay8@gmail.com&_e=eyJibG9nX2lkIjoiODA2MTU2MzkiLCJibG9nX2xhbmciOiJlbiIsInNpdGVfaWRfbGFiZWwiOiJ3cGNvbSIsInR5cGUiOiJhbm51YWwtcmVwb3J0IiwiY2FtcGFpZ24iOiJhbm51YWwtcmVwb3J0LTIwMTUiLCJfdXQiOiJ3cGNvbTp1c2VyX2lkIiwiX3VpIjo3NjgxMzk4MCwiX3VsIjoicmVraGFzYWhheSIsIl9lbiI6IndwY29tX2VtYWlsX2NsaWNrIiwiX3RzIjoxNDUxNDQ0NDM3MTQ2LCJicm93c2VyX3R5cGUiOiJwaHAtYWdlbnQiLCJfYXVhIjoid3Bjb20tdHJhY2tzLWNsaWVudC12MC4zIiwiYmxvZ190eiI6IjAiLCJ1c2VyX2xhbmciOiJlbiJ9&_z=

 

images from internet.

मोक्षदा एकादशी (मेरे पिता के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजली )

a3

मार्गशीर्ष, शुक्लपक्ष, मोक्षदा एकादशी
की  पवित्र तिथि.
कभी, कृष्ण ने आज के दिन ही
गीता का उपदेश दिया था।
ऐसे पावन तिथि पर अनंत यात्रा पथ
पर आपका  महानिर्वाण
हमारे लिये दुखद है.
              पर
       हमेशा लगता है,
आपका मुस्कुराता चेहरा आस -पास है।
आपका आशीर्वाद हमारा मार्ग
       हमेशा प्रशस्त करेगा
          यह विश्वास है।

 

a

 

images from internet.

स्पंदन

spandan

जीवन के इस यात्रा में
जब सारे स्पंदन रुक जाते है
ना जाने लोग
कहाँ खो जाते है ?

 

images from internet.