जिंदगी के रंग -21

 

रंगीन रंगों ने सिखाया,

रंगे जिंदगी !!!!

खूबसूरत तस्वीर तभी बनती हैं,

जब  मिलते- बिखरते हैं कुछ रंग।

अौर यही कहानी है तस्वीरे जिंदगी की ……….

secret way

If you find

all your roads

and paths blocked,

He will show you

a secret way that no one knows

 

Rumi

   बच्चों सी  मीठी हँसी 

ढेर सारी मीठी मीठी हँसी

छलक छलक कर बिखर गई।

बरसाती, उफनती  नदी सी बह कर सभी को

अपने साथ गीली करती भिगो गई।

कांटों भरी, संघर्ष शिखर लगते हालातों में

हौसले ,  ताकत, सबक  दे जाती हैं

बच्चों की  यह मासूमियत ।

इसलिये बचपना बचाये रखना !!!!!

उठना – गिरना

 

अक्सर देखा है ,गिरने वाले को उठाएँ या नहीं?

   यह तय होता है, गिरनेवाले की अौकात पर ………

जिंदगी के रंग – 20

कङवी या मीठी-मृदु,

सबकी जिंदगी है एक कहानी।

कुछ हँसाती, कुछ रुलाती,

                                                                                    रसीली या निरस

जहाँ

अपनों को अपना बनाये रखने की कोशिश में

पराये  तो अपने हो जाते हैं,

पर कुछ अपने अौर कुछ सपने हीं खो जाते हैं।

Emptiness