INDIA SEEKS RUSSIA’S HELP FOR GAGANYAAN MISSION TO PUT MAN IN SPACE BY 2022

रामधारी सिंह ‘दिनकर’ , के जन्मदिन (२३ सितंबर ) पर

राष्ट्र कवि, पद्म विभूषण रामधारी सिंह ‘दिनकर’ (२३ सितंबर १९०८-२४ अप्रैल१९७४) का जन्म सिमरिया, मुंगेर, बिहार में हुआ था । उन्होंने इतिहास, दर्शनशास्त्र और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई पटना विश्वविद्यालय से की । उन्होंने संस्कृत, बांग्ला, अंग्रेजी और उर्दू का गहन अध्ययन किया था । उनकी अधिकतर रचनाएँ वीर रस से ओतप्रोत है ।

कुरूक्षेत्र – प्रथम सर्ग की चंद पंक्तियाँ

वह कौन रोता है वहाँ-

इतिहास के अध्याय पर,

जिसमें लिखा है, नौजवानों के लहु का मोल है

प्रत्यय किसी बूढे, कुटिल नीतिज्ञ के व्याहार का;

जिसका हृदय उतना मलिन जितना कि शीर्ष वलक्ष है;

जो आप तो लड़ता नहीं,

कटवा किशोरों को मगर,

आश्वस्त होकर सोचता,

शोणित बहा, लेकिन, गयी बच लाज सारे देश की ?

और तब सम्मान से जाते गिने

नाम उनके, देश-मुख की लालिमा

है बची जिनके लुटे सिन्दूर से;

देश की इज्जत बचाने के लिए

या चढा जिनने दिये निज लाल हैं ।

ईश जानें, देश का लज्जा विषय

तत्त्व है कोई कि केवल आवरण

उस हलाहल-सी कुटिल द्रोहाग्नि का

जो कि जलती आ रही चिरकाल से

स्वार्थ-लोलुप सभ्यता के अग्रणी

नायकों के पेट में जठराग्नि-सी ।

World’s First Hydrogen Trains Launch in Germany

Over 8 lakh infants died in India in 2017: UN

India Among 38 Countries For The Reprisals Against The Human Rights Activists, Says UN Report

शुभ हिंदी दिवस

Happy Ganpati !!!

Vakra tund mahakaya

suryakoti sam prabha

nirvighnam kuru me deva

sarv karyeshu sarvada.

International Literacy Day

What does the rainbow flag mean and why is it a symbol for Pride today?