
Topic by –
Edition 242
Are you a smart learner? Do you learn lessons from everyday things? How did you learn the lessons? Share a story.
इस सफ़र में हैं,
अनंत कहानियाँ .
कभी बेटी होने की और
कभी बेटियों की माँ होने की .
और ना जाने कितनी कथाएँ ……..
ज़िंदगी रोज़ नए रंग दिखाती है
अनवरत नए सबक़ सिखाती है.
इस पाठशाला में
ना है उम्र की कोई सीमा,
ना कोई सिलेबस .
पर यह ज़िंदगी गुरु है पक्की .
जो भी सिखाया
एक बार में सीख लिया तो ठीक
वरना सबक़ दुहराती रहती है.
कड़वे – मीठे अनुभवों, चोट औ
दर्द की दी दुहाई जब भी,
ऊपर वाले का जवाब आया –
“बस तराश रहा हूँ तुम्हें.”









You must be logged in to post a comment.