सरयू तट पर पंचवटी
राम ने रोपा
राम की प्रिय उद्यान स्थली
अपने हाथों से पंच देवों
को वृक्ष रुप में किया स्थापित
मध्य में शिव रूपी बरगद
चतुष कोनो पर
गुलर गणेश ,
विष्णु रूपी पीपल
बेल में निवासित सूर्य
और
देवी का निवास स्थान आम्र वॄक्ष
क्या राम भी जानते थे
दुनिया में हरियाली का मोल ?
हम पूजते हैं उन्हे पर
भूल जाते हैं उनके संदेश.
( हमारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बरगद के पेड़ मॆं भगवान शिव , पीपल मॆं विष्णु , बेल मॆं सूर्य, आम मॆं देवी भगवती और गुलर वृक्ष मॆं गणेश जी निवास करते हैं. इस कारण अक्सर लोग इन वृक्षों को काटना उचित नहीँ समझते हैं. इन्हें देवी -देवता का रुप मानने के पीछे प्रकृति की सुरक्षा का गहरा अर्थ छुपा हैं )
image from internet.









You must be logged in to post a comment.