बिन मोल के ये अक्षर अौर शब्द तब अनमोल हो जाते हैं,
जब
उन के भूलभुलैया में उलझ कर,
उन से बनी हुई कविताअों,
के शब्दों का
जादू
दिल छू जायें !!!
William Wordsworth was spot on when he said “Poetry is the spontaneous overflow of powerful feelings: it takes its origin from emotion recollected in tranquility.” When my pen meets the paper, it always captures the many moods and their wild swings and emotions and their detours which overflows from my heart spontaneously into the paper transmogrifying into verses!!
बिन मोल के ये अक्षर अौर शब्द तब अनमोल हो जाते हैं,
जब
उन के भूलभुलैया में उलझ कर,
उन से बनी हुई कविताअों,
के शब्दों का
जादू
दिल छू जायें !!!

आसमान में झिलमिलाते सितारे ,
जगमगाता रौशन चाँद ….
खो गए
अमावस के अँधेरे में.
और धीरे से कहा –
जिंदगी के रंगो को देखो ….
टूटना और जुटना सीखो.
हम भी तो आधे -अधूरे -पूरे होते रहते है.
यह चक्र तो चलता ही रहता है.
Source: वक़्त का खास होना…..

आँखों की चमक ,
होठों की मुस्कुराहटों ,
तले दबे
आँसुओं के सैलाब ,
और दिल के ग़म
नज़र आने के लिये
नज़र भी पैनी चाहिये.
कि
रेत के नीचे बहती एक नदी भी है.
जीवन के बिखरे पन्नों को समेटते – समेटते,
लगा जैसे युग बीत गये………
पर यादों के समुन्द्र से बाहर आ कर देखा,
बस कुछ हीं पल गुजरें थे।
जेहन में उमङते-घुमङते विचार,
पन्नों पर शब्दों का जाल बना लिख ङालो,
तब
कविता बन जाती है………..
वरना,
ये उङ जाते हैं,
रंग-बिरंगी तितलियोँ की तरह।
शायद …. किसी अौर फूल पर !!!!
बहुत खामोशी ……
अौर
हर पल मुस्कराता चेहरा…………
कभी गौर से देखो,
गर पढ़ सको………
तब दिखेगा,
यह तो दर्द का आईना है।

कुछ क़तरे दूध के ,
उबलते पानी में उफान लाने के लिये काफी है.
जिंदगी के उतार चढाव में भी
कुछ क़तरे जोश के हो
तो मंजिल पाने के लिये काफी है.
सुनने वाले के लिये जो सिर्फ कहानियाँ हैं,
उनमें कितनी अौर कहानियाँ,
आँसू अौ मुस्कान छुपे हैं,
सुनाने वाला हीं जान सकता है।
You must be logged in to post a comment.