Happy World Nature Conservation Day !

शुभ विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस – 28 जुलाई

Rate this:

Nature Conservation Day 2020: In a bid to promote conservation, raise awareness and encourage sustainability, every year World Nature Conservation Day is observed on July 28.

World Nature Conservation Day: Five steps can we take

  • Let us encourage community participation in protecting, conserving and sustainable management of things we use every day.

  • Discourage wastage of food, water and items of regular use.

  • Switch off lights, fans and air conditioners when we leave the room.

  • Close the tap properly after brushing or washing hands. Every drop counts and many neighbourhoods today realise that at the peak of summer when we face water scarcity.

  • Rain water harvesting during the monsoon season and composting the daily vegetable peels can go a long way in developing a self-sufficient and sustainable life. Those of us who have a green patch can try growing herbs and vegetables of daily use.

 

 

Image courtesy – Chandni Sahay

ज़िंदगी के रंग – 212

ज़िंदगी में लोंग आते हैं सबक़ बन कर।

फ़र्क़ यह है कि किस का असर कैसा है?

 वे तराश कर जातें या तोड़ कर ?

पर तय है एक बात ,

चोट करने वाले भी टूटा करते हैं।

 हथौडिया छेनियाँ भी टूटा करतीं है।

 

 

 

Image – Aneesh

ज़िंदगी के रंग -211

 

 

 

 

बादलों और धूप को लड़ते देखा ।

रात की ख़ुशबू में,

खुली आँखों और सपनों को झगड़ते देखा।

फ़ूल और झड़ती पंखुड़ियों को,

हवा के झोंकों से ठहरने कहते देखा।

अजीब रुत है।

हर कोई क्यों दूसरे से नाख़ुश है?

कौन नासमझ है?

#व्यंग

Rate this:

बड़े नासमझ हैं ये इंसान .

शोर मचा रहें हैं,

हमें बाहर करने के लिए.

क्या पता,

ये ग़लती से आ गए हों हमारे इलाक़े में.

वरना हमें अंदर आते समय क्यों नही रोका ?

The alarming video, which presents the sorry state of the hospital, shows a bunch of 50 pigs roaming freely in the hospital, where coronavirus COVID-19 patients are admitted.

Pigs roam freely at COVID-19-designated hospital in Karnataka's Kalaburagi — Viral video

 

Shocking video emerges from Karnataka govt hospital; 50 pigs found roaming hospital corridor in Kalaburagi

राब्ता

चेहरा छू के देखा,

बर्फ सा सर्द था।

 ये कैसा है  राब्ता ?

रिश्तें है ……

लेकिन

न मुलाकातें हैं, 

ना फ़ासला है ?

ख़्वाब में थोड़ी ज़िंदगी

 

गर नींद  आए  तब सो लेते हैं हम।

ख़्वाब में थोड़ी ज़िंदगी जी लेते  हैं हम।

पहचान

लोगों के चेहरे देखते देखते ज़िंदगी कट गई।

चेहरे पहचानना अभी तक नहीं आया।

मेरी बातें सुन आईना हँसा और बोला –

मैं तो युगों-युगों से यही करता आ रहा हूँ।

पर मेरा भी यही हाल है।

मनचाहा दिखने के लिए,

लोग रोज़ नये-नये चेहरे बदलते रहते हैं।

सौ चेहरे गढ़,

कभी मुखौटे लगा, रिश्वत देते रहते हैं।

पल-पल रंग बदलते रहते हैं।

चेहरे में चेहरा ढूँढने और पहचानने की कोशिश छोड़ो।

अपने दिल की सुनो,

दूसरों को नहीं अपने आप को देखो।

अँधेरा

अँधेरा अच्छा नहीं लगता,  पर अफसोस,

रोशनी में कई चेहरे बेपर्द हो जातें हैं।

 

 

 

 

Image courtesy – Aneesh

गुमान

गुमान में डूबे आसमान में

आफ़ताब के साथ

सितारों को दमकते देखा है .

लेकिन

फलक से टूट सितारों को

गर्दिशों में मिलते भी देखा है.

दख़्लअंदाज़ी

 

 

 

मेरा नाम लिया या आवाज़ें दीं थीं क्या?

कुछ तो सुना था हमने सुदूर से!

सब कहते हैं, हम खोए  रहते हैं अपने आप में,

इसलिये सुनते रहते हैं अनजानी, अनसुनी आवाज़ें।

मालूम है ना ?

इस “अपने-आप” में तुम भी हो,

रोज़ दख़्लअंदाज़ी करते हो।