त्योहारों में अक्सर गरिष्ठ मिठाइयोँ का प्रचलन है। इस दिवाली पर स्वादिष्ट, स्वस्थवर्धक लङ्ङूअों का मजा लिजीए। इसमे चीनी या घी बिलकुल नहीं है। इसे बनाना भी सरल है।
लङ्ङू
अखरोट- २०० ग्राम
मखाना – १०० ग्राम
बादाम – ५०ग्राम
चार मगज – १०० ग्राम ( तरबूज, सीताफल(कद्दू), खरबूजा और खीरे के बीज)
गुङ – २५० ग्राम
नारियल – १ कद्दुकस करें या मिक्सी में पीस लें
चाँदी का वर्क – ( अगर पसंद हो)
अखरोट , मखाना,बादाम,कद्दू के बीज अौर मगज अलग-अलग हलका भुनें। सूखा हीं मिक्सी में दरदरा पीस लें। गुङ को कद्दुकस करें। सभी सामग्री अच्छे से मिला कर थोङा मसलें। फिर इसे लङ्ङू बनाएँ।
वर्क लगायें। स्वादिष्ट, स्वस्थवर्धक लङ्ङू तैयार हैं।
अखरोट के फायदे – यह मस्तिष्क, नर्वस सिस्टम व दिमाग को तरावट देता है। इससे तनाव का स्तर घटता है। इसके सेवन से ब्लड़ प्रेशर नियंत्रित होता है अौर अच्छी नींद आती है। इसे बुद्धिवर्धक, लम्बे जीवन देने वाला अौर वजन घटाने वाला माना गया है। मधुमेह मे अखरोट लाभकारी होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी अखरोट लाभप्रद है। यह बुरे कोलेस्ट्रोल को कम कर अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है।
मखाना के फायदे – इसमें कैल्शियम, एटीं-आॉक्सीङेंट व एटीं-एजिंग गुण होते हैं। यह घुटनों, कमर दर्द व मधुमेह के लिये लाभदायक है। यह किङनी तथा दिल को सेहतमंद बनाता है।
बादाम के फायदे – इससे दिल हेल्दी रहता है। खराब कोलेस्ट्रॉल में राहत मिलती है और बढ़िया कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इसमें मौजूद विटामिन ई एंटीऑक्सीडेंट है। बादाम में मौजूद फ्री रेडिकल उम्र के असर और सूजन को रोकता है।
१ यह लङ्ङू मखाना के बिना सिर्फ अखरोट से भी बना सकतें है।
२ गुङ की मात्रा जरुरत अौर स्वाद के अनुसार ज्यादा भी ङाल सकतें हैं।
३ इस लङ्ङू का सेवन कम मात्रा में करें।
४ लङ्ङू की सामग्री को बारीक भी पीस सकतें हैं।
शुभ दिवाली!!!!
Happy diwali!!!!
