नेपाल में पशु बलि उत्सव पर रोक ( समाचार आधारित )

गढिमाई मेला – लगभग 300 वर्षों से पशु बली प्रथा गढ़िमाता मंदिर में आयोजित होता रहा है। यह विश्व का सबसे बड़ा  पशु-बलि उत्सव माना जाता है। गढिमाई मन्दिर, विश्व के एक मात्र हिन्दू देश, नेपाल  के दक्षिणी हिस्से  में  है।यह    ५ वर्ष बाद मनाया जाने वाला एक उत्सव है।

इस उत्सव में लाखों पशुओं की बलि दी जाती थी। इस  प्रचलन पर   विभिन्न   आन्दोलन के फलस्वरूप जुलाई  28, 2015  में  प्रतिबन्ध लगा दिया गया। जो एक सराहनीय कदम है।