Category: Zeitgeist
The spirit of our times!!
दस लाख डालर का इनाम – क्या दूसरे ग्रहों पर जीवन है? (रिसर्च )
दस लाख डालर का इनाम – क्या आप मानते है कि एलियन या पर ग्रहवासी होते है ? अगर हाँ, तब आपके लिए इनाम जीतने का सुनहरा अवसर है। यह चर्चा का विषय, बहुत पुराना है।अभी हाल में , 20 जुलाई 2015 को लंदन में विख्यात वैज्ञानिक स्टीफेन हौकिंस ने रूस के उद्धमी यूरी मीलनेर के सौजन्य से दस करोड़ डालर के एक एलियन ख़ोज कार्यक्रम की शुरुआत की है।
और भी जीवन है हमारे सिवा – विद्धवान, स्टीफेन हौकिंस को अन्य ग्रहों पर जीवन होने का पूर्ण विश्वाश है। उनका मानना है कि इस विशाल अन्तरिक्ष में हम अकेले नहीं है। जीवन युक्त अन्य ग्रह भी हैं। जिसे वे खोजना चाहतें हैं। इस विषय पर खोज और अध्ययन चल रहें है। अपने खोज को आगे बढ़ाने के लिए इस अभियान में एक अनोखा कदम उठाया गया है। अन्य ग्रहों पर जीवन या सभ्यता संबन्धित सब से अच्छा संदेश या सूचना देनेवाले को दस लाख डालर इनाम की घोषणा की गई है।
हमारी प्राचीन मान्यताएं- हमारे प्राचीन ग्रन्थों और किवदंतियों में स्वर्ग, पाताल और मृत्यु लोक की चर्चा मिलती है।
राजा बली की कहानी, नागलोग की किवदंतियाँ, रामायण में अहिरावण की बातें पाताल से जुड़ी है। माना जाता है कि हमारी धरती या मृत्यु लोक के नीचे सात और ऊपर सात लोक है, जहां हमारे जैसा जीवन है।मानवों,पशु,पक्षियों,वनस्पतिओं का निवास स्थल हमारी धरती है। देवी-देवताओं, पुण्य आत्माओं , अप्सराओ आदि स्वर्ग में रहतें हैं।जो ऊपर के सात लोको में आता है। इसी तरह नीचे के सात लोकों अर्थात पाताल लोक में राक्षसों, दैत्यों , असुरों और नागों का निवास स्थल है।
पाताल के सात लोक निम्नलिखित है-
-
अतल
-
वितल
-
सुतल
-
रसातल
-
तलातल
-
महातल
-
पाताल
इसी प्रकार धरती से ऊपर सात लोकों की चर्चा होती है।मान्यता है कि ये सात लोक देवी-देवताओं, आत्माओं, ऋषी-मुनी, अप्सराओं, पितरों आदि का निवास स्थल है. स्वर्ग लोक या जो सात लोक ऊपर है ,वे है –
1. भू
2. भुवः
3. स्व
4 . मह
5. जन
6. तप
7. सत्य
हमारे ग्रंथो में इस विषय की विस्तृत चर्चा मिलती है जिसमें दूसरे लोकों , वहाँ के जीवन, पृथ्वी से दूरी जैसी बातों का उल्लेख है। इतनी विस्तृत जानकारी शायद हीं कहीं मिलती है। पर सवाल है, क्या यह सब मात्र कल्पना है या सत्य? इसकी सत्यता की पुष्टि कैसे हो? शायद इन खोज अभियानों से कुछ मदद मिले।
Are we alone in the dark – or Aliens exist? (Latest Research )
Do aliens exist– This is a controversial topic. Debate is going on. Mystery of existence of life on other planets is still matter of discussion and research.
Hindu cosmology Hindu mythology and cosmology explains about trailokya or triple world. It believes the existence of three worlds – prithvi, akash and patal.
Stephen Hawking – According to genius scientist Stephen Hawking “It’s time to commit to finding the answer to search for life beyond Earth,” “We are alive, we are intelligent, we must know”. “Mankind has a deep need to explore, to learn to know,” “We also happen to be sociable creatures. It is important to us to know if we are alone in the dark.”
Latest news – Well known physicist, Stephen Hawking and Russian entrepreneur, Yuri Milner, announced the launch of $100 million project on – Breakthrough Initiative, a new project to attempt to detect life in the Cosmos on July 20, 2015, in London.
आनर किलिंग या अपने सम्मान की ख़ातिर हत्या ( सामाजिक समस्याएँ )
सम्मान के रक्षा के लिए, परिवार या उसके अन्य सदस्यों द्वारा उसी परिवार केकिसी एक सदस्य की हत्या करने या उसे अस्वीकृत किया जाना आनर किलिंगकहलाता है। इसकी शिकार ज़्यादातर लड़कियाँ हीं होती हैं।
एक और आनर किलिंग
हमारे समाज में एक और आनर किलिंग होता है।जिसके लिए ना सज़ा है ना सज़ा का प्रावधान। मज़े की बात है कि समझते सब है,पर ना समझ बन कर। अक्सर कुछ परिवारों में लड़कियों के बेमेल, गलत, बेढंगे या धोखापूर्ण विवाह हो जाते हैं। ऐसे में इसे सुलझाने, संभालने या सहारा देने की कोशिश के बदले लड़कियों को दोषी ठहराया जाता है। ताकि समाज में उस परिवार की इज्ज़त बनी रहे। मतलब, समस्या का हल नहीं निकाला जाता है।ऐसे में लड़की को उसके भाग्य की दुहाई दी जाती है और उसी परिस्थिति रहने और झेलनेका ज्ञान दिया जाता है। अगर लड़की ऐसा नहीं करती है, तब गलती छुपाने के लिए उसे हीं गलत ठहराया जाता है। यह आनर किलिंग हत्या नहीं तिल –तिल मरने की सज़ा होती है।
क्या ऐसे में कुछ किया जाना चाहिए? या लड़की को लड़की होने की सज़ा मिलते रहना चाहिये?
images taken from internet.
विश्व जैव विविधता दिवस #The International Day for Biological Diversity (IDB)

२२ मई का दिन आज के वैश्विक परीप्रेक्ष में पूरी दुनिया में महत्वपूर्ण हो गया है। इस दिन को विश्व जैव विविधता दिवस या विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस के रूप में मनाने का निश्चय संयुक्त राष्ट्र ने किया है। इसे अन्तर्राष्ट्रीय पर्व कहा गया है।
यह संसार विविध जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों से भरा है। सभी किसी ना किसी रूप से एक दूसरे से जुड़े है। पर आज बदलते समय और पर्यावरण से छेड़-छाड़ ने प्रकृती पर असर डालना शुरू किया है। बहुत से जीव और पेड़ पौधे लुप्त हो गए और कुछ लुप्त होने की कगार पर हैं। इन्हे बचाने के लिए जागरूकता जरूरी है। अतः यह प्रयास प्रसंशनीय है।
यह प्रकृति हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यह बात हमारे गुणी-जनों और ऋषी-मुनियों ने बहुत पहले ही समझ लिया था। इसी लिए नदियों, वनों, पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों आदि को पूजा और आध्यात्म से जोड़ दिया था। ताकि उनका संरक्षण और सम्मान हो। जिन बातों की आलोचनाएं होती थी। उनका महत्व आज स्पष्ट है। अगर हम आज भी अपनी पुरानी संस्कृती को याद रखें , तब हर दिन ही विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस होगा।
आप्रेशन मुस्कान और आप्रेशन स्माइल
मानव तस्करी कोई नया विषय नहीं है। प्राचीन समय से दास खरीदने-बेचने, गुलाम और बँधुआ रखने की प्रथा रही है। पर आज के सभ्य समाज में इन्सानों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार निंदनीय है। अनपढ़, गरीब, गुमशुदा और कमजोर लोगों को अक्सर इस तरह के जाल में फंसाया जाता रहा है।
इसी प्रकार गमशुदा बच्चों के लिए आप्रेशन स्माइल चलाया जा रहा है।
नेपाल के हालिया भूकंप के बाद ऐसी बातों की संभावना बढ़ जाती है। इसे रोकने के लिए आप्रेशन मुस्कान एक जुलाई से शुरू किया जा रहाहै। यह एक सराहनीय प्रयास है। उम्मीद है उत्तर प्रदेश सरकार यह काम सुचारु रूप करेगी।
हमारी टूटती – बिखरती विरासतें( जागरूकता )
विरासतों को संरक्षित किया जाये या नहीं ? यह चर्चा का विषय है। कुछ लोग पुरानी चीजों पर किए जा रही खर्च को व्यर्थ मान सकतें है। पर विरासतों को संरक्षित करनेवाली विभिन्न संस्थाएं इसके लिए प्रयासरत है। यूनेस्को (UNESCO) संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization) अनेक विश्व विरासतों को संरक्षित कर रही है।
कुछ विरासतें प्रकृतिक आपदाओं से नष्ट हो रही है, और कुछ हमारी नादानियों से। युद्ध और आपसी तकरार का आक्रोश निरीह और निर्जीव धरोहरों पर उतारने की नासमझी प्राचीन समय से चला आ


You must be logged in to post a comment.