
Category: Zeitgeist
The spirit of our times!!
शुभ अक्षय तृतीया Happy Akshay Tritiya !!!
7 May – अक्षय तृतीया का महत्व।
- आज ही के दिन माँ गंगा का अवतरण धरती पर हुआ था ।
- महर्षी परशुराम का जन्म आज ही के दिन हुआ था ।
- माँ अन्नपूर्णा का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था
- द्रोपदी को चीरहरण से कृष्ण ने आज ही के दिन बचाया था ।
- कृष्ण और सुदामा का मिलन आज ही के दिन हुआ था ।
- कुबेर को आज ही के दिन खजाना मिला था ।
- सतयुग और त्रेता युग का प्रारम्भ आज ही के दिन हुआ था ।
- ब्रह्मा जी के पुत्र अक्षय कुमार का अवतरण भी आज ही के दिन हुआ था ।
- प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री बद्री नारायण जी का कपाट आज ही के दिन खोला जाता है ।
- बृंदावन के बाँके बिहारी मंदिर में साल में केवल आज ही के दिन श्री विग्रह चरण के दर्शन होते है अन्यथा साल भर वो बस्त्र से ढके रहते है ।
- इसी दिन महाभारत का युद्ध समाप्त हुआ था ।
अक्षय तृतीया या आखा तीज वैशाख मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को कहते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है। इसी कारण इसे अक्षय तृतीया कहा जाता है। वैसे तो सभी बारह महीनों की शुक्ल पक्षीय तृतीया शुभ होती है, किंतु वैशाख माह की तिथि स्वयंसिद्ध मुहूर्तो में मानी गई है।
Akshaya Tritiya
You all are invited to Share your views on this statement



India could soon have more writers than readers: Ruskin Bond
समाज में लेखकों की गिनती बढ़ना,
बुद्धिजीवियों के बढ़ने की पहचान है.
लेखक तो स्वभाविक रूप से पाठक होते है.
अच्छा लिखने की पहली शर्त है पढ़ना .
इससे क्या फ़र्क़ पड़ता है कि पाठक कितने है?
आप सब इस कथन पर अपने विचार देने के लिये आमंत्रित है।
Heritage found! Rare idol stolen a century ago recovered from wall in house of priest; grandson tipped cops

जिस पर सुरक्षा का भार है,
वही सही ना हो तो ?
पर ग़नीमत है कि
सहेज कर रखा और
आज की पीढ़ी समझदार है.
सच्चाई स्वीकार कर ली .
देर आय पर दुरुस्त आए .
Bill Gates warns that nobody is paying attention to gene editing, a new technology that could make inequality even worse

एक व्यंग
आज हम जिस दौर से गुजर रहे हैं बहुत से बहसों की गुंजाइश है ।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीन एडिटिंग उनमें से ही कुछ हैं।
क्या आज हम वही अनाज, फल, सब्जियाँ खाते हैं जो आज से 50-100 साल पहले खाते थे?
बिल्कुल नहीं, उनके जीन एडिट से अब तक
कुछ बहुत बदल चुका है?
दवाएँ, हवाएँ, सब तो एडिट हो गई है।
फिर इंसान के जींस को बदलने के लिए इतना सोच विचार क्यों?
नतीजा तो 50-100 साल बाद ही पता चलेगा शोध जारी ही रहेंगे ।
मालूम नहीं कुछ समय बाद इंसान का क्या रूप देखने वाला है हम?
जीन बदलता जाएगा, इंसान बदलते जाएगें ।
वैसे ही क्या हम कम बदल चुके हैं गिरगिट की तरह?
खेल–खेल में कहीं एक्स्टिंक्ट या विलुप्त ना हो जाए हम सब बस यही ख्याल रखना।
जीभ और रिश्ते

Forwarded as received.
Man killed, raped neighbour’s 6-yr-old. His son, 7, helped crack case: Cops
Gujarat Has Announced ‘Orange Alert’ For Next 2 Days Due To Hot Weather
Police seize ‘super obedient’ lookout parrot trained by Brazilian drug dealers Bird was taught to alert criminals

‘Spy’ Vulture Jailed in Yemen After it ‘Infiltrated’ the Country in Search of Food 
अजब ग़ज़ब हैं यह अपराध
और अपराधियों की दुनिया .
ना बच्चों को छोड़ती हैं
ना पशु पंछियों को .
अक़्ल भी लगाते है
पर अपराध के लिए .
बेचारा तोता आज
बोलने की सज़ा पाता हैं,‘
जासूस’ गिद्ध जेल जाता है।
https:// /world/2019/apr/24/brazil-drug-parrot-trained-as-lookout-for-dealers?utm_campaign=fullarticle&utm_medium=referral&utm_source=inshorts
Bodies of two girls were found hanging from a tree in Chitrakoot, UP

विडम्बना
जिस चित्रकूट घाट पर तुलसीदास बैठा करते,
सती अनुसुइयाऋषि अत्रि की थी तपो भूमि ,
राम, लक्ष्मण सीता के वनवास की पावन भूमि .
उसे भी अपावन कर दिया कलयुग में.
क्या दोषी सज़ा पाएँगे या हमेशा की तरह …..
शान से घुमते नज़र आएँगे ?


You must be logged in to post a comment.