My Annual Report ( Blogging )

 

https://public-api.wordpress.com/bar/?stat=groovemails-events&bin=wpcom_email_click&redirect_to=http%3A%2F%2Frekhasahay.wordpress.com%2F2015%2Fannual-report%2F&sr=1&signature=74f6e20ddd7a620943b22f13f0fb41cc&user=rekhasahay8@gmail.com&_e=eyJibG9nX2lkIjoiODA2MTU2MzkiLCJibG9nX2xhbmciOiJlbiIsInNpdGVfaWRfbGFiZWwiOiJ3cGNvbSIsInR5cGUiOiJhbm51YWwtcmVwb3J0IiwiY2FtcGFpZ24iOiJhbm51YWwtcmVwb3J0LTIwMTUiLCJfdXQiOiJ3cGNvbTp1c2VyX2lkIiwiX3VpIjo3NjgxMzk4MCwiX3VsIjoicmVraGFzYWhheSIsIl9lbiI6IndwY29tX2VtYWlsX2NsaWNrIiwiX3RzIjoxNDUxNDQ0NDM3MTQ2LCJicm93c2VyX3R5cGUiOiJwaHAtYWdlbnQiLCJfYXVhIjoid3Bjb20tdHJhY2tzLWNsaWVudC12MC4zIiwiYmxvZ190eiI6IjAiLCJ1c2VyX2xhbmciOiJlbiJ9&_z=

 

images from internet.

मोक्षदा एकादशी (मेरे पिता के पुण्य तिथि पर श्रद्धांजली )

a3

मार्गशीर्ष, शुक्लपक्ष, मोक्षदा एकादशी
की  पवित्र तिथि.
कभी, कृष्ण ने आज के दिन ही
गीता का उपदेश दिया था।
ऐसे पावन तिथि पर अनंत यात्रा पथ
पर आपका  महानिर्वाण
हमारे लिये दुखद है.
              पर
       हमेशा लगता है,
आपका मुस्कुराता चेहरा आस -पास है।
आपका आशीर्वाद हमारा मार्ग
       हमेशा प्रशस्त करेगा
          यह विश्वास है।

 

a

 

images from internet.

स्पंदन

spandan

जीवन के इस यात्रा में
जब सारे स्पंदन रुक जाते है
ना जाने लोग
कहाँ खो जाते है ?

 

images from internet.

आशीर्वाद

 

blessing

किसी के जाने के बाद

यादें और आशीर्वाद
रह जाते है,
ना कोई छीन सकता है,
ना इसका बँटवारा होता है.

images from internet.

समा ( मनमोहक सूफी नृत्य )

sufi-mevlana-festival

जिसकी पूरी जिंदगी ही समा हो,

      उसके जाने के बाद भी

              इसका असर कम नहीँ होता.

 

 

images from internet.

हाल – कविता( आध्यात्मिक सूफी संगीत में डूबा नृत्य )

 

hqdefault

 

हाल में डूबे हो तो
हाला का हलाहल भी
असर नहीँ करता।
बस, सारे आकाश में,
ईश की आभा बिखरी दिखती है।

 

photo taken from internet.

मौन (कविता)

blue-feather-ink-old-paper-pen

ना काग़ज़ ना कलम,
  एक आवाज़
लेखनी बन जाती है।
बस सुनने के लिये,
इन कानों को बंद कर
  सुनना होता है ……
मौन हो, अंतरात्मा की आवाज।

 

 

 

photo taken from internet.

 

 

 

बाहरी सफर

बाहरी सफर के साथ
समाप्त होता है दुनिया के
दुख – दर्द का सफ़र।
और आरम्भ होता है,
अनंत की यात्रा।